एक्सप्लोरर

Watch: जबलपुर में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय पर की तोड़फोड़, सामने आया वीडियो

Jabalpur Congress Office Vandalized: मध्य प्रदेश के जबलपुर में भारी संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय पहुंचे और वहां हंगामा खड़ा कर दिया. इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है.

Bajrang Dal Vandalises Congress Office: कर्नाटक चुनाव से पहले कांग्रेस द्वारा जारी किए गए घोषणापत्र में बजरंग दल को बैन करने का दावा किया गया, जिसकी वजह से अब देशभर की राजनीति गर्मा रही है. कांग्रेस के खिलाफ लगातार विपक्षी दल हमलावर हैं और बजरंग दल के बचाव में बयानबाजी कर रहे हैं. वहीं, अब जबलपुर में इस मामले ने तूल पकड़ लिया है. यहां भारी संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय पहुंचे और जमकर हंगामा कर दिया. इतना ही नहीं, कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस ऑफिस में तोड़फोड़ कर दी, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है. 

छत्तीसगढ़ में भी बजरंग दल ने किया विरोध प्रदर्शन
बजरंग दल की पीएफआई से तुलना कांग्रेस को भारी पड़ गई है. मध्य प्रदेश में ही नहीं, छत्तीसगढ़ में भी वीएचपी और बजरंग दल ने राज्य सरकार कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. गुरुवार को ही रायपुर में मुख्यमंत्री निवास के सामने बजरंग दल ने हंगामा किया और विरोध प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का पुतला फूंकने की कोशिश की है

एमपी में कमलनाथ ने बजरंग दल के लिए कही थी ये बात
गौरतलब है कि कर्नाटक में कांग्रेस की इस घोषणा के बाद मध्य प्रदेश में सियासी घमासान तेज हो गया है. एमपी के गृहमंत्री ने पीसीसी चीफ कमलनाथ को पत्र लिखकर सवाल किया था कि क्या वह इस फैसले के पक्ष में हैं या विपक्ष में? इसपर कमलनाथ ने जवाब दिया था कि आतंक फैलाने वाले संगठनों पर पाबंदी लगाने की बात खुद सुप्रीम कोर्ट कहता है, इसमें नया क्या है?

कांग्रेस के फैसले पर भड़के सीएम शिवराज सिंह चौहान
वहीं, बीते बुधवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला था. उन्होंने कहा था कि कांग्रेस की मति मारी गई है, जो बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने की बात उठाई है. सीएम शिवराज ने बजरंग दल को प्रखर राष्ट्रवादी संगठन बताया है और कहा है कि बजरंग दल आतंकवाद का विरोध करता है, लव जिहाद का विरोध करता है, उसकी तुलना पीएफआई से करना गलत है.

सीएम शिवराज ने कांग्रेस पर वार करते हुए कहा था कि ये वही कांग्रेस है जो अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का विरोध करती थी, राम सेतु को काल्पनिक बताती है और मौका मिलते ही हिन्दुत्व का विरोध करती है. अब कांग्रेस का चेहरा पूरी तरह बेनकाब हो गया है. 

यह भी पढ़ें: MP Politics: 'लाडली बहना योजना' से रूठी बहनों पर है कांग्रेस की नजर, अपनी ओर करने के लिए बनाई है यह योजना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भोपाल में कश्मीरी छात्रों को धमकाने का आरोप, एसोसिएशन ने उठाई आवाज
भोपाल में कश्मीरी छात्रों को धमकाने का आरोप, एसोसिएशन ने उठाई आवाज
बाल सुधार गृह में नाबालिगों से हफ्ता वसूली, मोबाइल, गांजा भी बरामद
बाल सुधार गृह में नाबालिगों से हफ्ता वसूली, मोबाइल, गांजा भी बरामद
MP: ऊफान पर नर्मदा-मंदाकिनी नदी, सतना-रीवा समेत कई जिलों में बाढ़ के हालात
MP: ऊफान पर नर्मदा-मंदाकिनी नदी, सतना-रीवा समेत कई जिलों में बाढ़ के हालात
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget