एक्सप्लोरर

बागेश्वर धाम के महंत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कैसे हुए मशहूर? जानें इनसाइड स्टोरी

Bageshwar Dham Sarkar: मनोज त्यागी ने बताया कि एक आचार्य के कहने पर उन्होंने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मुलाकात की और उनके दिव्य दरबार से प्रभावित होकर उन्हें टीवी पर लाने का फैसला किया.

Dhirendra Krishna Shastri News: मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम आज कल खूब चर्चाओं में है. वजह है धाम के महंत पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री. कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री को सुनने के लिए देश-विदेश से लोग इकट्ठा होने लगे हैं. छतरपुर में उनकी कथा का हिस्सा बनने के लिए लंबी लाइन लगती है. केवल छतरपुर ही क्यों, अब तो बाबा बागेश्वर देश सहित विदेशों में भी कथा करते हैं, जहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु इकट्ठे होते हैं. 

ऐसे में लोगों के मन में सवाल उठता है कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री फेमस कैसे हुए? उन्होंने शुरुआत कैसे की? इस बात का जवाब दिया संस्कार टीवी के सीईओ मनोज त्यागी ने. इंडिया टीवी से बातचीत में मनोज त्यागी ने बताया, "ईश्वर कोई न कोई माध्यम जरूर बनाता है. मेरे पास रात को 11.00 बजे किसी आचार्य जी का फोन आता है. मैं 10-10.30 बजे के बाद फोन नहीं उठाता हूं, लेकिन उस दिन उठा लिया. फोन पर उन्होंने कहा कि हमें कथा करानी है. मैंने कहा कि कल फोन करिए, बात कर लेंगे तो वे हंसने लगे."

कथा से पहले हुई मुलाकात की बात
मनोज त्यागी ने आगे बताया, "कुल मिलाकर बात यह हुई कि उन सज्जन ने कहा कि बाबा बागेश्वर की कथा करानी है. मैंने कहीं उनकी फोटो देखी थी और किसी से सुना भी था. इसलिए मैंने कहा कि कथा बाद में करेंगे, पहले तो मुलाकात करेंगे. मेरा ऐसा मानना है कि किसी भी व्यक्ति के साथ काम करो तो टीवी पर लाने से पहले उनकी वाणी को सुन लें, वो क्या संदेश देना चाहते हैं इसके बारे में जान लें. कहीं कोई ऐसा कंटेंट न जाए, जिससे लगे कि हम समाज में गलत चीज को परोस रहे हैं."

'उनके दरबार में बैठकर सुनी कथा'- मनोज त्यागी
18 सितंबर 2021 की तारीख याद करते हुए मनोज त्यागी ने कहा, "मेरी जब उनसे मुलाकात हुई तो उनका दिव्य दरबार चल रहा था. मैं देख रहा था. काफी लोग थे. मैं भी दरबार में बैठ गया. वे अपने बालक स्वरूप में थे. उन्होंने मुझसे कहा कि बोलिए त्यागी जी, क्या मांगने आए हैं? दो-तीन घंटे के अंदर मैं समझ गया कि अगर इनके ऊपर काम किया जाए तो अच्छा हो सकता है."

'युवाओं को आगे लाना मेरा उद्देश्य'
मनोज त्यागी ने आगे कहा, "मेरा मानना था कि युवाओं को आगे लाना चाहिए, क्योंकि आगे आने वाली पीढ़ी युवाओं से जुड़ रही है. जब उन्होंने मुझसे पूछा कि क्या चाहते हो तो मैंने कहा- आपको. मैंने कहा गीता में लिखा था कि एक तरफ पूरी सेना है और दूसरी तरफ कृष्ण हैं. मैं आपको कृष्ण रूप में अपने पास चाहता हूं. मैंने उनसे एक साल के लिए टीवी पर साथ काम करने के लिए कहा तो उन्होंने स्वीकार कर लिया."

विदेश यात्रा से लौटे हैं धीरेंद्र शास्त्री
आज धीरेंद्र शास्त्री संत रूप में, मित्र रूप में और पुत्रर रूप में भी मेरे साथ हैं. मेरे उनके साथ तीनों रिश्ते हैं. धीरेंद्र शास्त्री ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और फिजी की यात्रा करने के बाद जब भारत लौटे तो सीधा मुंबई गए. मुंबई में उनकी तीन दिन की कथा थी. मनोज त्यागी ने कहा कि अब और भी ज्यादा लोग चाहते हैं कि बाबा बागेश्वर की कथा करवा सकें, लेकिन अब धीरेंद्र शास्त्री के पास समय ही नहीं है.

निमिषा श्रीवास्तव ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री ली है. इनको पत्राकारिता के क्षेत्र  में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान निमिषा ने राजनीति, क्राइम, पॉलिटिकल एनालिसिस और इलेक्शन रीसर्च पर काम किया है. अभी निमिषा एबीपी लाइव में स्टेट्स सेक्शन में बतौर शिफ्ट हेड अपनी सेवाएं दे रही हैं. निमिषा इतिहास और साहित्य की किताबों में रुचि रखती हैं और खबरों से हटकर भी लिखना पसंद करती हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मंच से नरोत्तम मिश्रा ने CM से की फंड की अपील, मोहन यादव बोले, 'आप 100 करोड़ के भी काम...'
मंच से नरोत्तम मिश्रा ने CM से की फंड की अपील, मोहन यादव बोले, 'आप 100 करोड़ के भी काम...'
मंच पर छलका नरोत्तम मिश्रा का दर्द, भाषण देते-देते आंखों से निकले आंसू, 'एक-एक दरवाजे पर...'
मंच पर छलका नरोत्तम मिश्रा का दर्द, भाषण देते-देते आंखों से निकले आंसू, 'एक-एक दरवाजे पर...'
दतिया उपचुनाव: जीतू पटवारी ने बीजेपी पर हमला करते हुए किया बड़ा दावा, '25 हजार वोटों से...'
दतिया उपचुनाव: जीतू पटवारी ने बीजेपी पर हमला करते हुए किया बड़ा दावा, '25 हजार वोटों से...'
दतिया उपचुनाव: क्या आपके पास CM का कॉल आया? नरोत्तम मिश्रा का जवाब, 'नहीं, वो क्यों...'
दतिया उपचुनाव: क्या आपके पास CM का कॉल आया? नरोत्तम मिश्रा का जवाब, 'नहीं, वो क्यों...'

वीडियोज

Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)
Jagadhatri:😒Jagadhatri और Shivay की Bonding देख जल-भुन गईं Tapasya,रच रही हैं नई साजिशें #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
राम मंदिर चढ़ावा गिनती के लिए अब टेबल की जगह दरी का इस्तेमाल, बिना पॉकेट वाला ड्रेस कोड अनिवार्य
राम मंदिर चढ़ावा गिनती के लिए अब टेबल की जगह दरी का इस्तेमाल, बिना पॉकेट वाला ड्रेस कोड अनिवार्य
ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग के शेड्यूल का एलान, चेन्नई में इस दिन पहला मैच; नोट कर लीजिए सभी मुकाबलों की तारीख
बिग बैश लीग के शेड्यूल का एलान, चेन्नई में इस दिन पहला मैच; नोट कर लीजिए सभी मुकाबलों की तारीख
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी? कहीं POCSO में न फंस जाए आपका बच्चा
आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
पाकिस्तान से टूटा बलूचिस्तान! खुद को आजाद देश किया घोषित, कहा- '85 फीसदी क्षेत्र पर हमारा कब्जा'
पाकिस्तान से टूटा बलूचिस्तान! खुद को आजाद देश किया घोषित, कहा- '85 फीसदी क्षेत्र पर हमारा कब्जा'
Embed widget