एक्सप्लोरर

MP News: अयोध्या के राम मंदिर का उज्जैन से क्या है कनेक्शन? सीएम मोहन यादव ने विधानसभा में किया जिक्र

Vikram Samvat Utsav in Ujjain: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सम्राट विक्रमादित्य को लेकर कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं. सीएम मोहन यादव ने उज्जैन में विक्रम उत्सव का शुभारंभ करवाया.

CM Mohan Yadav in MP Assembly Session: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने विधानसभा में अपने संबोधन में बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उज्जैन आगमन के दौरान इस बात को कोट किया था कि अयोध्या का राम मंदिर बाबर के हमले से पहले सम्राट विक्रमादित्य ने बनवाया था. इस मंदिर का निर्माण दो हजार साल पहले किया गया था.

राम मंदिर के उद्घाटन की चर्चा पूरे देश में चल रही है. इसी बीच मध्य प्रदेश की विधानसभा में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने एक रोचक किस्सा सुनाया. उन्होंने कहा कि सम्राट विक्रमादित्य का इतिहास देश ही नहीं बल्कि विश्व को जानना चाहिए. अयोध्या की बात की जाए तो इसका कनेक्शन भी सम्राट विक्रमादित्य और उज्जैन से है. सीएम मोहन यादव ने कहा कि पिछले साल जब योगी आदित्यनाथ उज्जैन आए थे तो उन्होंने इस बात जिक्र किया कि सम्राट विक्रमादित्य ने ही 2000 साल पहले राम मंदिर का निर्माण करवाया था. 

'विश्व में दो भाईयों तीन जोड़ियां हैं विख्यात'
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हवाला देते हुए सीएम मोहन यावद ने कहा उन्होंने इस बात की जानकारी भी दी कि बाबर के हमले से पहले जो मंदिर का स्वरूप था, उसे सम्राट विक्रमादित्य ने बनवाया था. डॉक्टर मोहन यादव ने इस बात का भी जिक्र किया कि विश्व में दो भाइयों की तीन जोड़ी काफी विख्यात है. इनमें कृष्ण-बलराम, राम-लक्ष्मण और सम्राट विक्रमादित्य और उनके भाई भतृहरि शामिल हैं. उन्होंने भर्तहरि द्वारा लिखी गई तीन प्रसिद्ध धार्मिक पुस्तकों का उल्लेख किया. 

विक्रम संवत का विधानसभा में उल्लेख
यदि गणना की बात की जाए तो विश्व का सबसे प्राचीन विक्रम संवत माना जाता है. मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने विक्रम संवत का उल्लेख भी विधानसभा में किया. उन्होंने सम्राट विक्रमादित्य की प्रसिद्धि और उज्जैन का प्राचीन महत्व भी सभी क्षेत्रों में उल्लेखित किया.

सीएम ने रखी विक्रम उत्सव की नींव
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने सम्राट विक्रमादित्य को लेकर कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं. उन्होंने उज्जैन में विक्रम उत्सव का शुभारंभ करवाया. इसके अलावा सम्राट विक्रमादित्य के जीवन पर आधारित नाटक का मंचन भी उज्जैन में करवाया. ऐतिहासिक रुप से सम्राट विक्रमादित्य को न्याय प्रिय के साथ-साथ वीरता के लिए जाना जाता है.  

ये भी पढ़ें:

MP News: उपराष्ट्रपति की मिमिक्री के विरोध में बीजेपी का इंदौर में प्रदर्शन, राहुल गांधी और टीएमसी सांसद का फूंका पुतला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
UCC Bill MP LIVE: मध्य प्रदेश में यूसीसी बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
LIVE: मध्य प्रदेश में UCC बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
Indore News: इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद
इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
Embed widget