एक्सप्लोरर

अमरवाड़ा उपचुनाव में कांग्रेस की शाख बचाने मैदान में उतरेंगे कमलनाथ, बीजेपी ने भी कसी कमर

Amarwara Bye Poll: एमपी के अमरवाड़ा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत के लिए पूर्व सीएम कमलनाथ मैदान में उतरेंगे. बीजेपी भी जीत के दावों के साथ जुटी है.

Amarwara Assembly Bye Election 2024: छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा में उपचुनाव को लेकर जहां भारतीय जनता पार्टी जमीनी स्तर पर तैयारी करते हुए जीत का दावा कर रही है वहीं दूसरी तरफ पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ अपना किला बचाने के लिए पूरी ताकत लगाने वाले हैं वह जुलाई महीने में अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर होने वाले चुनाव के लिए पूरी ताकत लगाएंगे. अभी से उनके कार्यक्रम तय हो गए हैं.

मध्य प्रदेश में कई सालों से छिंदवाड़ा कांग्रेस की नाक बचता आया है. साल 2018 के विधानसभा चुनाव में छिंदवाड़ा की सभी विधानसभा सीट कांग्रेस के खाते में चली गई थी. इसके बाद साल 2023 के विधानसभा चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी छिंदवाड़ा जिले में खाता नहीं खोल पाई. हालांकि अमरवाड़ा के विधायक कमलेश प्रताप शाह ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम कर कांग्रेस के किले में सेंध लगा दी.

किसने बनाया किसको प्रत्याशी
लोकसभा चुनाव से पहले अमरवाड़ा सीट से कांग्रेस विधायक कमलेश शाह ने बीजेपी ज्वाइन कर ली थी और विधायकी पद से इस्तीफा दे दिया था. उनके इस्तीफा दिए जाने के बाद यहां उपचुनाव हो रहे हैं. खास बात यह है कि बीजेपी ने कमलेश शाह को ही अपना प्रत्याशी बनाया है. वहीं कांग्रेस ने धीरज शाह को अपना प्रत्याशी बनाया है.

पहली बार करना पड़ा हार का सामना
इसी का परिणाम है कि लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस को छिंदवाड़ा सीट पर पराजय सामना करना पड़ा. पहली बार कमलनाथ परिवार के किसी सदस्य को लोकसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा. अब उपचुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ बीजेपी के खिलाफ ताल ठोक रहे हैं. दूसरी तरफ मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पहले ही कह चुके हैं कि बीजेपी के लिए चुनाव होता ही जीतने के लिए है. 

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जारी किया कार्यक्रम
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जुलाई महीने का कार्यक्रम अभी से घोषित कर दिया है. उन्होंने 2 जुलाई के बाद छिंदवाड़ा जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने की बात कही है. पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ 2 जुलाई को छिंदवाड़ा जिले के आंचल कुंड, हर्रई में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. इसके बाद 3 जुलाई को अमरवाड़ा, बटकाखापा में आयोजित कार्यक्रम शामिल होंगे, इसके बाद चार जुलाई छिंदी में कार्यक्रम में शामिल होंगे.

लोकसभा के बाद विधानसभा में भी मिलेगी शिकस्त- बीजेपी
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता आशीष अग्रवाल के मुताबिक जिस प्रकार से लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है. इस तरह विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस की हार होने वाली है. बीजेपी के प्रत्याशी कमलेश प्रताप शाह इस बार रिकॉर्ड तोड़ मतों से जीतने वाले हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sagar: खौफनाक! बच्चे के स्कूल बैग से निकला सांप, क्लासरूम में मचा हड़कंप, टीचर ने ऐसे किया रेस्क्यू
खौफनाक! बच्चे के स्कूल बैग से निकला सांप, क्लासरूम में मचा हड़कंप, टीचर ने ऐसे किया रेस्क्यू
नरोत्तम मिश्रा मंच से बोले, 'मैं दोस्ती और दुश्मनी दोनों याद रखता हूं', किस पर निशाना?
नरोत्तम मिश्रा मंच से बोले, 'मैं दोस्ती और दुश्मनी दोनों याद रखता हूं', किस पर निशाना?
बैतूल: मालिक की अर्थी उठते ही 15 साल के पालतू कुत्ते ने तोड़ा दम, एक साथ निकली अंतिम यात्रा
बैतूल: मालिक की अर्थी उठते ही 15 साल के पालतू कुत्ते ने तोड़ा दम, एक साथ निकली अंतिम यात्रा
धार में शराब कारोबारी के घर पर हमले के 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, पुलिस ने शहर में घूमाकर दिया सख्त संदेश
धार में शराब कारोबारी के घर पर हमले के 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, पुलिस ने शहर में घूमाकर दिया सख्त संदेश

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र को निर्देश
Old SBI Passbook: घरवालों को मिली SBI की 20 साल पुरानी पासबुक मिली, खाते में रकम देखकर चौंक जाएंगे आप
घरवालों को मिली SBI की 20 साल पुरानी पासबुक मिली, खाते में रकम देखकर चौंक जाएंगे आप
Embed widget