एक्सप्लोरर

MP News: इंदौर चिड़ियाघर में पहुंचे अफ्रीकी मेहमान, जामनगर से लाए गए जेब्रा बढ़ाएंगे रौनक

Indore Zoo News: इंदौर चिड़ियाघर में एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत 245 से ज्यादा विदेशी पक्षी और जानवरों लाया गया. वर्तमान में यहां पर कई जानवरों की संख्या बढ़ गई है, जिन्हें दूसरी जगह भेजा गया है.

Indore News: मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित मशहूर चिड़ियाघर में अब लोग अफ्रीकी जेब्रा को भी देख सकेंगे. इंदौर वन्य प्राणी संग्रहालय को बुधवार (10 जनवरी) जेब्रा दिया गया. इन वन्य प्रणाली संग्रहालय में इस समय 1300 से ज्यादा जंगली जानवर हैं. इसके साथ इंदौर का चिड़ियाघर अब मध्य प्रदेश का पहला ऐसे चिड़ियाघर बन गया है, जहां पर खास तौर पर काली और सफेद पट्टी वाले जेब्रा मौजूद रहेंगे. 

इंदौर चिड़ियाघर को बुधवार (10 जनवरी) जेब्रा जैसे खूबसूरत जानवर की सौगात मिली. गुजरात के जामनगर से इस जेब्रा को विशेष वाहन से लाया गया. ये दोनों जेब्रा विशेष बाक्स में पैक कर इंदौर चिड़ियाघर में लाया गया. जेब्रा के जोड़े को एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत इंदौर लाया गया है. इसके बदले इंदौर से जामनगर के लिए व्हाइट टाइगर भेजा जाएगा. इससे पहले चिड़ियाघर प्रबंधन ने जानकारी देते हुए बताया था कि इंदौर लाए गए जेब्रा को जामनगर से लाया गया है. एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत प्रदेश में जेब्रा सिर्फ इंदौर में ही देखने को मिलेगा.

इंदौर चिड़ियाघर में जानवरों की बढ़ी संख्या
दरअसल, कुछ समय पहले इंदौर वन्य प्राणी संग्रहालय के प्रबंधन ने एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत दूसरे वन्य प्राणी संग्रहालयों को एक प्रस्ताव भेजा था. इस प्रस्ताव में चिड़ियाघर ने कहा था कि "उनके पास मौजूद जानवरों की सूची में से अन्य चिड़ियाघर एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत चुने गए प्राणी अपने चिड़ियाघर में ले सकते हैं. जो लिस्ट बनाई गई थी उसमें बाघ, शेर, हिरण, चीतल और सियार शामिल हैं. हालिया दिनों में इंदौर के चिड़ियाघर में शेर, टाइगर, हिरण, चीतल और सियार की संख्या बढ़ गई है, इसलिए इन्हें दूसरी चिड़िया घरों को दिया जा रहा है.

कोरोना ने एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम पर लगाया ब्रेक
इससे पहले भी चिड़ियाघर प्रशासन ने 3 साल पहले जेब्रा लाने की प्लानिंग जरूर की थी, लेकिन कोविड  की वजह से उसे अमल में नहीं लाया जा सका. बताया जा रहा है कि अफ्रीकी जेब्रा लाने के लिए मुंबई के वीर माता जीजाबाई चिड़ियाघर को एक प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था. वहीं एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत सेंट्रल जू अथॉरिटी से इंदौर जू को हरी झंडी मिल गई थी, लेकिन इसी बीच कोरोना महामारी फैल गई, जिसकी वजह से एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम को अमल में नहीं लाया जा सका है.

विदेशों से लाए गए हैं ये जानवर और पक्षी
एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत जामनगर चिड़ियाघर को इंदौर से पांच बाघ और छह शेर दिए गए हैं. बदले में 80 से ज्यादा प्रजातियों के 245 से ज्यादा विदेशी पक्षी और जानवरों को वहां से यहां लाया गया है, इसमें सांप, मकोव, इगुआना, कछुए, पॉकेट बंदर, फिंच, कैनाइन, लॉरी और अन्य पक्षी शामिल हैं."

ये भी पढ़ें:

MP News: सीएम मोहन यादव का एलान, 'बंद नहीं होगी लाडली बहना योजना और बड़े पैमाने पर दिया जाएगा लाभ'

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री में इनोवेशन का सेंटर बनेगा मध्य प्रदेश, 23-24 अक्टूबर को समिट
सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री में इनोवेशन का सेंटर बनेगा मध्य प्रदेश, 23-24 अक्टूबर को समिट
MP में CM मोहन यादव का तोहफा, 950 से ज्यादा लोगों को बांटे अनुकंपा नियुक्ति पत्र
MP में CM मोहन यादव का तोहफा, 950 से ज्यादा लोगों को बांटे अनुकंपा नियुक्ति पत्र
कोटा बस एक्सीडेंट में घायल लोगों से मिले CM मोहन यादव, AIIMS पहुंचकर जाना हाल
कोटा बस एक्सीडेंट में घायल लोगों से मिले CM मोहन यादव, AIIMS पहुंचकर जाना हाल
दिग्विजय सिंह की यात्रा पर पत्नी बोलीं- 'समाज की उन संस्थाओं...'
दिग्विजय सिंह की यात्रा पर पत्नी बोलीं- 'समाज की उन संस्थाओं...'

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget