एक्सप्लोरर

MP News: शिवराज सिंह चौहान के अभियान को मिला अक्षय कुमार का साथ, इस काम के लिए सीएम ने चलाया ठेला

Bhopal News : अधिकारियों के मुताबिक सीएम शिवराज सिंह चौहान के इस अभियान में 10 ट्रक गिफ्ट जमा हुआ. इसमें खिलौने, कॉपी-किताब, बाल्टी, कुर्सियां, पानी के जग, कपड़े, फर्स्ट एड बॉक्स, पंखे आदि शामिल हैं.

भोपाल: आंगनवाड़ी के बच्चों के लिए खिलौना जमा करने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) मंगलवार को राजधानी भोपाल (Bhopal) की सड़कों पर ठेला लेकर निकले. अशोका गार्डन के करीब 1 किमी के रास्ते पर लोगों ने सीएम पर खिलौनों (Toys) की बारिश कर दी. चौहान ने इस अभियान की घोषणा पिछले हफ्ते की थी. उनके इस अभियान को कॉरपोरेट समूहों के साथ-साथ एक्टर अक्षय कुमार का भी साथ मिला है. 

सीएम शिवराज को दान में क्या क्या मिला

शिवराज सिंह चौहान जब भोपाल में ठेला लेकर निकले तो लोग सड़के के किनारे खड़े थे.लोगों के हाथों में खिलौने थे. इस किमी लंबे रास्ते को तय करने में शिवराज को करीब 3 घंटे लगे. इस दौरान लोगों ने हजारों खिलौने, कॉपी-किताब, बाल्टी, प्लास्टिक की कुर्सियां, पानी के जग, कपड़े, फर्स्ट एड बॉक्स, पंखे, बल्ब, नकद रुपये और चेक दिए. कुछ लोगों ने टीवी सेट भी भेंट किए. अधिकारियों के मुताबिक सीएम शिवराज सिंह चौहान के इस अभियान में 10 ट्रक गिफ्ट जमा हुआ.
MP News: शिवराज सिंह चौहान के अभियान को मिला अक्षय कुमार का साथ, इस काम के लिए सीएम ने चलाया ठेला

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने क्या कहा

मंसादेवी मंदिर पहुंचकर सीएम शिवराज ने लोगों को संबोधित किया. उन्होंने कहा मुझे इस बात का बिल्कुल यकीन नहीं था कि मेरी एक अपील पर इतनी बड़ी संख्या में लोग आएंगे. महिलाओं और बच्चों समेत लोगों ने उपहारों की बारिश कर दी. यहां तक की बच्चों ने अपनी गुल्लक तक दे दी. उन्होंने कहा कि वो चाहते हैं कि आंगनवाड़ी केंद्रों के बच्चे स्वस्थ रहें, लेकिन सरकार इस काम को अकेले नहीं कर सकती. आंगनवाड़ी केंद्रों की देखभाल के लिए लोगों को सामने आना चाहिए.उन्होंने कहा कि अगर लोग सामने आएं और जिम्मेदारी उठाएं तो इस असंभव काम को पूरा किया जा सकता है. 

कॉरपोरट भी दे रहा है सहयोग

मुख्यमंत्री के इस अभियान को आम लोगों के साथ-साथ कॉरपोरेट और अक्षय कुमार व कुमार विश्वास जैसे लोगों का भी समर्थन मिला है. एक कॉरपोरेट हाउस ने एक करोड़ रुपये और 10 आंगनवाड़ी केंद्रों को गोद लेने की बात कही है. वहीं अक्षय कुमार ने 1 करोड़ रुपये का दान और 50 केंद्रों की जिम्मेदारी उठाने की घोषणा की है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसके लिए अक्षय कुमार का आभार जताया है.

यह भी पढ़ें

MP Crime News: पत्नी ने खाना नहीं बनाया तो पति ने मोगरी से पीटकर मार डाला, बेटियों की शिकायत पर हुआ गिरफ्तार

हाई कोर्ट ने 15 साल पुराने वाहनों के फिटनेस सर्टिफिकेट पर दिया बड़ा फैसला, जानें कितनी राहत मिली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रतलाम: लव मैरिज के बाद पारिवारिक विवाद, युवक पर फायरिंग से हड़कंप
रतलाम: लव मैरिज के बाद पारिवारिक विवाद, युवक पर फायरिंग से हड़कंप
दशहरे पर रावण की जगह ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाएगी कांग्रेस, भोपाल में चल रही तैयारी
दशहरे पर रावण की जगह ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाएगी कांग्रेस, भोपाल में चल रही तैयारी
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
Dussehra 2026: मध्य प्रदेश का गांव जहां लंकापति को पूजते हैं लोग, नहीं होता रावण दहन
मध्य प्रदेश का गांव जहां लंकापति को पूजते हैं लोग, नहीं होता रावण दहन

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
'जब कुछ लोगों ने नफरतों की...', मोहन भागवत के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोली सपा
'जब कुछ लोगों ने नफरतों की...', मोहन भागवत के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोली सपा
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
Embed widget