एक्सप्लोरर

Ujjain News: आश्रम की सेविका ने मिलाया चोरों से हाथ, 22 लाख का माल किया गायब

Ujjain Crime News: उज्जैन के आश्रम में काम करने वाली एक सेविका ने दो चोरों से हाथ मिला लिया और आश्रम की सारी गुप्त बातें चोरों को बता दी.

MP News: उज्जैन के आश्रम में काम करने वाली एक सेविका ने दो चोरों से हाथ मिला लिया और आश्रम की सारी गुप्त बातें चोरों को बता दी. इसके बाद चोरों ने बड़ी ही चालाकी से 22 लाख रुपए के माल पर हाथ साफ कर दिया. हालांकि उज्जैन की महाकाल थाना पुलिस ने इंदौर के दोनों चोरों को सेविका के साथ गिरफ्तार कर पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया है.
 
उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि महाकाल थाना क्षेत्र में उजाड़ खेड़ा इलाके में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है. दोनों आरोपियों ने आश्रम में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था.
 
योग माया आश्रम में हुई चोरी
 
योग माया आश्रम में हुई चोरी की वारदात के मामले में पुलिस ने जब तकनीकी साक्ष्य खंगाले तो बड़े ही रहस्य में ढंग से खुलासा हुआ. इस मामले में आश्रम में काम करने वाली सेविका कुसुम को हिरासत में लिया गया. उसने बताया कि वह मूल रूप से इंदौर की रहने वाली है और उसके संपर्क में महेंद्र सिंह पिता देवी सिंह पवार निवासी सर्वहारा नगर इंदौर और फेजल पिता शकील खान निवासी अजय बाग कॉलोनी इंदौर आए. दोनों के माध्यम से उसने चोरी की वारदात को अंजाम दिलवाया. पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है.
 
मोबाइल से खुल गया पूरा राज
 
दोनों आरोपी चोरी की वारदात के दौरान एक मोबाइल फोन भी चुरा कर ले गए थे. चोरी के मोबाइल से पुलिस ने दोनों आरोपियों को खोज निकाला. सेविका कुसुम को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गया 22 लाख का माल भी बरामद किया है. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि आश्रम से चोरी गए कुछ माल की रिपोर्ट आश्रम संचालिका दर्ज नहीं कराई थी. बावजूद इसके पुलिस ने पूरा माल बरामद कर लिया.
 
इंदौर की जेल में हुई थी दोनों बदमाशों की दोस्ती
 
पुलिस ने बताया कि महेंद्र पवार और फैजल का पुराना अपराधी रिकॉर्ड है. दोनों ही जेल में बंद रह चुके हैं. दोनों ही आरोपी की जेल में पहचान हुई थी जिसके बाद उन्होंने चोरी की वारदात को अंजाम देने का प्लान बनाया. इसके बाद दोनों ने जेल से बाहर आकर चोरी की वारदातें करना शुरू कर दी. दोनों का ही अपराधी की रिकॉर्ड मिलने के बाद पुलिस और भी वारदातों के बारे में पूछताछ कर रही है.
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर कुटुंब न्यायालय के जज से नाराज वकील, व्यवहार को लेकर जताई आपत्ति
इंदौर कुटुंब न्यायालय के जज से नाराज वकील, व्यवहार को लेकर जताई आपत्ति
'लाल टोपी ने मुसलमान को सिर्फ...', ओवैसी ने अखिलेश पर साधा निशाना
'लाल टोपी ने मुसलमान को सिर्फ...', ओवैसी ने अखिलेश पर साधा निशाना
कोसमी में आदिवासियों के घर उजड़े तो भड़के शिवराज चौहान, अफसरों पर नाराज
कोसमी में आदिवासियों के घर उजड़े तो भड़के शिवराज चौहान, अफसरों पर नाराज
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
मुर्गी पालन शुरू करना है, जानें कितनी जगह और पैसों की जरूरत?
मुर्गी पालन शुरू करना है, जानें कितनी जगह और पैसों की जरूरत?
Embed widget