एक्सप्लोरर

क्या महाराष्ट्र में फिर से लॉकडाउन लगेगा? जानिए- इसे लेकर डिप्टी सीएम ने क्या कुछ कहा है

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने कहा, दिवाली के दौरान भारी भीड़ थी मानो भारी भीड़ के कारण कोरोना की ही मौत हो गई हो. अब ऐसा कहा जा रहा है कि दूसरी लहर आ सकती है.

मुंबई: देश में कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है. राज्य में कोरोना संक्रमण के 5,753 नए मामले आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 17 लाख 80 हजार 208 तक पहुंच गई. अब तक 46,623 लोगों की मौत हो चुकी है. इस समय एक्टिव केस की कुल संख्या 81,512 है. ये संख्या सभी राज्यों की तुलना में सबसे ज्यादा है. ऐसे में सवाल यही है कि क्या महाराष्ट्र में दोबारा लॉकडाउन लगेगा?

इस बीच महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने कहा है कि अगले दो-तीन दिनों में स्थिति की समीक्षा की जाएगी, तब लॉकडाउन को लेकर आगे का फैसला किया जाएगा. अजित पवार ने कहा, “दीवाली के दौरान काफी भीड़ थी. गणेश चतुर्थी के दौरान भी हमने भीड़ को देखा. हम संबंधित विभागों से बात कर रहे हैं. हम अगले 8-10 दिनों के लिए स्थिति की समीक्षा करेंगे और फिर लॉकडाउन के बारे में आगे निर्णय लिया जाएगा.”

उन्होंने कहा, “दिवाली के दौरान भारी भीड़ थी मानो भारी भीड़ के कारण कोरोना की ही मौत हो गई हो. अब ऐसा कहा जा रहा है कि दूसरी लहर आ सकती है. स्कूलों को शुरू करने के लिए सरकार ने बहुत सारे नियम बनाए हैं, जिसमें अलग-अलग तरीके शामिल हैं कि उन्हें किस तरह से सैनिटाइज किया जाना चाहिए.”

लॉकडाउन पर सीएम उद्धव ठाकरे ने क्या कहा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य के लोगों से दूसरे लॉकडाउन से बचने के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि लॉकडाउन की शर्तों में ढील देने का मतलब यह नहीं है कि महामारी चली गयी , इसलिए लोगों को सावधान रहने की जरूरत है.

उद्धव ठाकरे ने कहा, "दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे मामले चिंता का विषय हैं और अहमदाबाद में तो कर्फ्यू भी लग गया. मैं दूसरा लॉकडाउन नहीं चाहता लेकिन आपको भी स्थिति की गंभीरता समझनी चाहिए. मुझे रात का कर्फ्यू लगाने की सलाह दी गयी है लेकिन मेरा यह मानना है कि कोई भी चीज ऐसी पाबंदियों से हासिल नहीं की जा सकती है."

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र: कोरोना की लहर नहीं बल्कि सुनामी आने का खतरा, अभी ख़त्म नहीं हुआ वायरस- CM उद्धव ठाकरे COVID-19: उद्धव ठाकरे ने पूछा- ये खोलो वो खोलो की मांग करने वाले हालात बिगड़ने पर जवाबदेही लेंगे?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के धरने पर आचार्य प्रमोद कृष्णम बोले, 'अब पूर्ण रूप से परिपक्व...'
राहुल गांधी के धरने पर आचार्य प्रमोद कृष्णम बोले, 'अब पूर्ण रूप से परिपक्व...'
RLM विधायकों के बागी तेवर पर संतोष सुमन बोले- 'उपेंद्र कुशवाहा सक्षम...'
RLM विधायकों के बागी तेवर पर संतोष सुमन बोले- 'उपेंद्र कुशवाहा सक्षम...'
थाईलैंड की युवती का कानपुर के युवक पर 60 लाख की ठगी का आरोप, कहा- 'धर्म परिवर्तन...'
थाईलैंड की युवती का कानपुर के युवक पर 60 लाख की ठगी का आरोप, कहा- 'धर्म परिवर्तन...'
इंडिया गठबंधन मार्च: अखिलेश हिरासत में, UP में सपाइयों ने काटा बवाल
इंडिया गठबंधन मार्च: अखिलेश हिरासत में, UP में सपाइयों ने काटा बवाल

वीडियोज

Gujarat News | Sansani: 2000 km का सफर... और 'ब्लाइंड' मर्डर !
Mumbai BEST bus depot fire: बेस्ट की कई बसों में लगी आग, मचा हड़कंप! Breaking News
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: फॉर्म-6 में बदलाव का 'आदेश' किसका था? | BJP | Congress | ABP
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: ज्ञानेश पर विपक्ष के संग्राम की 'शर्तें' लागू! | Congress
Sandeep Chaudhary: वोट चोरी पर बवाल...आयुक्तों के बाद जजों के सवाल! | EC | SIR | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भीड़ देखकर दूर खड़ी थीं बहन, आकाशवाणी के गेट से राहुल ने लगाई आवाज- 'प्रियंका...'
भीड़ देखकर दूर खड़ी थीं बहन, आकाशवाणी के गेट से राहुल ने लगाई आवाज- 'प्रियंका...'
पंजाब: PCS अफसर बताकर AAP नेता से की थी शादी, अब जेवर लेकर दुल्हन फरार
पंजाब: PCS अफसर बताकर AAP नेता से की थी शादी, अब जेवर लेकर दुल्हन फरार
IPL 2027 के लिए सभी 10 टीमों के हेड कोच कन्फर्म! देखें लिस्ट
IPL 2027 के लिए सभी 10 टीमों के हेड कोच कन्फर्म! देखें लिस्ट
रसिक दुलारी केस में एक्ट्रेस ने किया प्रेमानंद का सपोर्ट, MMS कांड के बाद वृंदावन में बस गई थीं प्रियंका पंडित
रसिक दुलारी केस में एक्ट्रेस ने किया प्रेमानंद का सपोर्ट, MMS कांड के बाद वृंदावन में बस गई थीं प्रियंका पंडित
पीएम मोदी की सेहत का क्या है राज? पॉडकास्ट में खुद बताया
पीएम मोदी की सेहत का क्या है राज? पॉडकास्ट में खुद बताया
राहुल गांधी की EC जाने की जिद: बैरिकेड्स पर चढ़े, तिरंगा लहराया, अब पेड़ के नीचे धरना
राहुल गांधी की EC जाने की जिद: बैरिकेड्स पर चढ़े, तिरंगा लहराया, अब पेड़ के नीचे धरना
How To Fix Peeling Paint: दीवार पर कैलेंडर या पोस्टर लगाने से पेंट उखड़ जाता है? ऐसे बचाएं दीवार
दीवार पर कैलेंडर या पोस्टर लगाने से पेंट उखड़ जाता है? ऐसे बचाएं दीवार
UP राज्यसभा चुनाव: राजभर की पार्टी का दावा, 'सपा तीसरा उम्मीदवार नहीं उतार रही क्योंकि...'
UP राज्यसभा चुनाव: राजभर की पार्टी का दावा, 'सपा तीसरा उम्मीदवार नहीं उतार रही क्योंकि...'
Embed widget