एक्सप्लोरर

COVID-19: उद्धव ठाकरे ने पूछा- ये खोलो वो खोलो की मांग करने वाले हालात बिगड़ने पर जवाबदेही लेंगे?

सीएम ठाकरे ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कार्तिक एकादशी के दिन एक जगह इकट्ठा न हों. दिवाली के बाद ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है.

मुंबई: देश में कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. हर रोज कोरोना वायरस के नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि हो रही है. इस बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने लोगों से कोरोना वायरस के कारण सावधानी बरतने की अपील की है. सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा कि कोरोना वायरस की अभी तक कोई वैक्सीन नहीं है. इसलिए कोरोना वायरस के बचाव के उपाय करने चाहिए. मास्क पहनना, समय-समय पर हाथ धोना और दो गज दूरी को बनाए रखना काफी जरूरी है क्योंकि कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है. इसके साथ ही सीएम ठाकरे ने कहा कि अगर सारी जगहों को खोल दिया जाए और कोरोना के कारण हालात बिगड़ते हैं तो उसकी जवाबदेही कौन लेगा?

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने 26/11 के शहीदों को श्रद्धांजलि दी. इसके साथ ही कोरोना वायरस को लेकर उन्होंने कहा, 'आज तक जो भी त्योहार आए, वो काफी सादगी से लोगों ने मनाए हैं. मैंने जो बताया आप लोगों ने उसका पालन किया, उसके किए आपका धन्यवाद. मैं खुद इस नियम का पालन कर रहा हूं. शिवसेना की दशहरा रैली इस बार शिवाजी पार्क में नहीं हुई. एकदम सादगी के साथ हुई.'

सीएम ठाकरे ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कार्तिक एकादशी के दिन एक जगह इकट्ठा न हों. दिवाली के बाद ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है. अहमदाबाद में कर्फ्यू लगाया गया है. महाराष्ट्र में भी लोगों को सतर्कता बरतने की जरूरत है. आज भी लोग बिना मास्क के घूम रहे हैं. सीएम ठाकरे ने अपील करते हुए कहा कि मास्क जरूर लगाएं.

कौन लेगा जवाबदेही?

वहीं सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा, 'ये खोलो वो खोलो जो लोग ऐसी मांग कर रहे हैं क्या वो हालात बिगड़ने पर जवाबदेही लेंगे? जो लोग हर चीज खोल देने की मांग कर रहे हैं, ऐसे में अगर सारी जगहों को खोल दिया जाए और कोरोना के कारण हालात बिगड़ते हैं तो उसकी जवाबदेही कौन लेगा? मेरी अपील है कि जब तक जरूरी न हो, तब तक घर से बाहर न निकलें. दिल्ली और दूसरी जगहों पर हालात बिगड़ रहे हैं, ऐसे में मेरी लोगों से प्रार्थना है कि नियमों का पालन करें. मुझे लॉकडाउन लगाने का कोई शौक नहीं है.'

यह भी पढ़ें:

कोरोना की मौजूदा स्थिति की समीक्षा के लिए राज्यों के साथ बैठक कर सकते हैं पीएम मोदी, वैक्सीन पर भी चर्चा संभव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
चंद्रबाबू नायडू का बड़ा ऐलान, स्थानीय चुनावों में BC वर्ग को मिलेंगी 40 फीसदी सीटें
चंद्रबाबू नायडू का बड़ा ऐलान, स्थानीय चुनावों में BC वर्ग को मिलेंगी 40 फीसदी सीटें
‘वायरल वीडियो के प्रसार पर लगे रोक’, पूर्व CM सिद्धारमैया की कोर्ट से मांग
‘वायरल वीडियो के प्रसार पर लगे रोक’, पूर्व CM सिद्धारमैया की कोर्ट से मांग
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान

वीडियोज

विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!
Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का तांडव!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget