एक्सप्लोरर

Ranchi Land Scam: विष्णु अग्रवाल आज फिर नहीं पहुंचे ED ऑफिस, मेल कर कही ये बात, अब 31 जुलाई को पेश होने का आदेश

Ranchi: विष्णु अग्रवाल को आज ईडी कार्यालय में हाजिर होना था. आशंका जाहिर की जा रही थी कि तबीयत खराब होने का हवाला देकर वह फिर आने से इनकार कर सकते हैं, लेकिन उन्हें घर में पूजा होने की बात कही है.

Jharkhand News: झारखंड के कारोबारी विष्णु अग्रवाल (Vishnu Agarwal) आज भी ईडी (ED) कार्यालय नहीं पहुंचे. मिली जानकारी के मुताबिक उन्होंने ईडी को मेल कर कहा है कि, उनके घर में पूजा है इसलिए वह नहीं आ पाएंगे. बता दें कि इससे पहले समन जारी कर उन्हें 17 अप्रैल को बुलाया गया था तब बीमारी का हवाला देकर उन्होंने तीन हफ्ते की मोहलत मांगी थी. हालांकि, ईडी ने उनकी मांग खारिज करते हुए नया समन जारी कर 26 अप्रैल को रांची स्थित ईडी कार्यालय आने को कहा था.

गौरतलब है कि विष्णु अग्रवाल को आज दिन में 11 बजे रांची स्थित ईडी कार्यालय में हाजिर होना था. आशंका जाहिर की जा रही थी कि तबीयत खराब होने का हवाला देकर वह फिर आने से इनकार कर सकते हैं, लेकिन उन्हें घर में पूजा होने की बात कही है. वहीं अब ईडी ने उन्हें 31 जुलाई को बुलाया है. बता दें कि ईडी, कारोबारी विष्णु अग्रवाल से रांची से चेशायर होम रोड, पुगडू और सिरमटोली में सेना की जमीन सहित अन्य जमीनों की खरीद-बिक्री से जुड़े मामले में पूछताछ करना चाहती है.

क्या है पूरा मामला?
रांची के चेशायर होम रोड स्थित एक एकड़ और सेना के कब्जे वाली 4.55 एकड़ जमीन की फर्जी दस्तावेजों के सहारे खरीद-बिक्री की जांच के सिलसिले में कारोबारी विष्णु अग्रवाल का नाम भी सामने आया था. इस केस में पहले से ही रांची के डीसी छवि रंजन जेल में बंद है. कारोबारी अमित अग्रवाल भी जेल में हैं. गौरतलब है कि जमीन घोटाला केस में प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने 4 नवंबर 2022 को बिष्णु अग्रवाल के ठिकानों पर छापा मारा था.

इसके बाद तीन बार उन्हें ईडी ने पूछताछ के लिए समन किया. रांची में फर्जी दस्तावेज बनाने वाले अफसर खान की गिरफ्तारी के बाद कई खुलासे हुए थे. चेशायर होम रोड की जमीन की खरीद में उनका नाम सामने आया था. जांच में इस जमीन की डील में प्रेम प्रकाश की भूमिका भी सामने आयी थी. वहीं पुगडू में 9.30 एकड़ खास महल जमीन की खरीद में भी फर्जीवाड़े की बात सामने आयी थी.

ये भी पढ़ें- Jharkhand Road Accident: झारखंड के लातेहार में बस और ट्रेलर में भीषण टक्कर, 13 घायल, दो की हालत गंभीर

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद BJP ने खोला मोर्चा, CM हेमंत सोरेन से मांगा इस्तीफा
झारखंड: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद BJP ने खोला मोर्चा, CM हेमंत सोरेन से मांगा इस्तीफा
झारखंड में जमीन विवाद पर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया युवक, 40 प्रतिशत शरीर झुलसा
झारखंड में जमीन विवाद पर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया युवक, 40 प्रतिशत शरीर झुलसा
गिरिडीह में 22 करोड़ की लागत से बना अस्पताल, लेकिन 2 साल बाद भी एक डॉक्टर नहीं, परेशान हो रहे मरीज
गिरिडीह में 22 करोड़ की लागत से बना अस्पताल, लेकिन 2 साल बाद भी एक डॉक्टर नहीं, परेशान हो रहे मरीज
CM हेमंत सोरेन ने होनहार फिल्मकारों को किया सम्मानित, कहा- झारखंड में खुलेंगे सिनेमा के नए रास्ते
CM हेमंत सोरेन ने होनहार फिल्मकारों को किया सम्मानित, कहा- झारखंड में खुलेंगे सिनेमा के नए रास्ते

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
कैसे काम करता है NTA का सिस्टम, UGC-CBSE और UPSC से कितनी अलग है व्यवस्था?
कैसे काम करता है NTA का सिस्टम, UGC-CBSE और UPSC से कितनी अलग है व्यवस्था?
Embed widget