एक्सप्लोरर

Ranchi Land Scam: जमीन घोटाने मामले में IAS छवि रंजन की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, छापेमारी में ED को मिले कई अहम दस्तावेज

Jharkhand News: रांची के बजरा मौजा की एक जमीन को कानून से परे जाकर तत्कालीन उपायुक्त रांची छवि रंजन ने अपने करीबियों को कब्जा दिलाया था. हालांकि, यह मामला अभी न्यायालय में विचाराधीन है.

Ranchi Land Scam: जमीन घोटाले में मनी लांड्रिंग के तहत जांच कर रही ईडी (ED) को रांची (Ranchi) के पूर्व उपायुक्त आईएएस अधिकारी छवि रंजन (Chhavi Ranjan) के खिलाफ अहम सुबूत मिले हैं. दरअसल, 26 अप्रैल को रांची और जमशेदपुर में 5 ठिकानों पर छापेमारी के दौरान जमीन की खरीद-बिक्री से संबंधित दस्तावेज बड़ा संख्या में बरामद हुए हैं.इसके बाद ईडी ने अब विपिन सिंह, रवि सिंह भाटिया, श्याम सिंह, शेखर कुशवाहा और प्रियरंजन सहाय को समन भेज अगले हफ्ते पूछताछ के लिए बुलाया है.

वहीं ईडी ने आईएएस छवि रंजन को प्रॉपर्टी डिटेल के साथ एक मई को पूछताछ के लिए बुलाया है. साथ ही विपिन सिंह को चार मई को पूछताछ के लिए बुलाया गया है. रवि सिंह भाटिया व श्याम सिंह को छवि रंजन का बेहद करीबी बताया गया है, जिसकी वजह से रांची के बजरा मौजा की एक जमीन को कानून से परे जाकर तत्कालीन उपायुक्त रांची छवि रंजन ने दोनों करीबियों को कब्जा दिलाया था. हालांकि, यह मामला अभी न्यायालय में विचाराधीन है. अब ईडी ने छवि रंजन के खिलाफ घेरा कसना शुरू कर दिया है. 

आरोपियों की रिमांड खत्म
दरअसल, ईडी ने 13 अप्रैल को रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन सहित 18 लोगों के 22 ठिकानों पर छापेमारी की थी. इसके बाद 7 आरोपियों बड़गाई अंचल के राजस्व उप निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद, प्रदीप बागची, अफसर अली उर्फ अफ्सू खान, इम्तियाज अहमद, मोहम्मद सद्दाम हुसैन व तल्हा खान को गिरफ्तार किया गया था. ईडी ने इन्हें 12 दिनों तक रिमांड पर लेकर पूछताछ की. वहीं अब गुरुवार को रिमांड अवधि खत्म होने के बाद आरोपियों को विशेष कोर्ट में पेश किया. यहां से सभी को होटवार जेल भेज दिया गया. जबकि एक आरोपी फैयाज खान को 3 दिन पहले ही जेल भेजा जा चुका है. रिमांड पर आरोपियों ने आईएएस छवि रंजन के खिलाफ कई अहम जानकारियां दी हैं. आरोपियों ने बताया है कि छवि रंजन ने ही उन्हें कहा था कि वे जमीन का धंधा करें, उन्हें वे सहयोग करेंगे.

ये भी पढ़ें :- Jharkhand: लातेहर में चाकू की नोक पर महिला से रेप, अश्लील वीडियो बनाकर किया वायरल, मामला दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Neck Hump Exercises: क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
Embed widget