एक्सप्लोरर

Ramgarh By-election 2023: रामगढ़ उप चुनाव के लिए AJSU पार्टी ने घोषित किए अपने उम्मीदवार, बीजेपी के साथ मिलकर लड़ेगी इलेक्शन

AJSU Party Candidate Ramgarh Seat: आजसू पार्टी ने झारखंड विधानसभा की रामगढ़ सीट पर होने वाले उप चुनाव के लिए सुनीता चौधरी को अपना प्रत्याशी घोषित किया है.

Sunita Chaudhary Ramgarh: ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) पार्टी ने शुक्रवार को झारखंड विधानसभा की रामगढ़ सीट पर होने वाले उप चुनाव के लिए सुनीता चौधरी को अपना प्रत्याशी घोषित किया. आजसू के प्रवक्ता देव सरण भगत ने कहा कि वह बीजेपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे. उन्होंने कहा, ‘‘चौधरी शनिवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) नेताओं की मौजूदगी में अपना नामांकन दाखिल करेंगी. हालांकि, झारखंड प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि वह रामगढ़ सीट पर पार्टी प्रत्याशी के मुद्दे पर केंद्रीय नेतृत्व के फैसले का इंतजार कर रहे हैं.

कब होगा मतदान और कब आएंगे नतीजे?
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस की मौजूदा विधायक ममता देवी को अयोग्य करार दिए जाने के बाद खाली हुई रामगढ़ सीट पर 27 फरवरी को मतदान होगा और दो मार्च को मतों की गिनती होगी. नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया एक फरवरी को शुरू हुई और सात फरवरी तक जारी रहेगी. कांग्रेस की ममता देवी ने वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में आजसू प्रत्याशी सुनीता चौधरी को 28,718 मतों के अंतर से हराया था. उक्त चुनाव में बीजेपी और आजसू अलग-अलग मैदान में उतरे थे.

कांग्रेस की ओर से दावेदारी में कौन सबसे आगे?
कांग्रेस की ओर से ममता देवी के पति बलराम महतो प्रत्याशियों की दावेदारी में सबसे आगे है. झारखंड के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘हम एक-दो दिनों में पार्टी प्रत्याशी की घोषणा कर देंगे. गौरतलब है कि दिसंबर 2022 में हजारी बाग की सांसद/विधायक अदालत ने ममता देवी और 12 अन्य को वर्ष 2016 में हुई हिंसा के मामले में पांच-पांच साल कैद की सजा सुनाई थी.

चुनाव के लिए नामांकन सात फरवरी को किए जाएंगे. नामांकन पत्रों की स्क्रुटनी 8 फरवरी को की जाएगी. चुनाव आयोग के मुताबिक नामांकन वापस लेने का तिथि 10 फरवरी है. इस सीट पर मतदान 27 फरवरी को होगी. मतगणना 2 मार्च को होगी.

ये भी पढ़ें: Jharkhand: दुमका में झामुमो की विशाल रैली, केंद्र सरकार और राज्यपाल पर जमकर बरसे सीएम हेमंत सोरेन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राहुल गांधी झारखंड परीक्षा धांधली पर चुप क्यों?' बाबूलाल मरांडी ने उठाए सवाल
'राहुल गांधी झारखंड परीक्षा धांधली पर चुप क्यों?' बाबूलाल मरांडी ने उठाए सवाल
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
Ranchi Students Protest: अनशन में छिपकर खा रहे खाना? जयराम महतो ने दिया ऐसा जवाब
रांची: अनशन में छिपकर खा रहे खाना? जयराम महतो ने दिया ऐसा जवाब
Ranchi Students Protest: सरकार से वार्ता से पहले छात्रों का मास्टर प्लान, रखीं ये शर्तें
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से वार्ता से पहले छात्रों का मास्टर प्लान, रखीं ये शर्तें

वीडियोज

Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
'सम्राट चौधरी मरवा देंगे हमको', गोपाल मंडल ने ऐसा क्यों कहा?
'सम्राट चौधरी मरवा देंगे हमको', गोपाल मंडल ने ऐसा क्यों कहा?
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
Embed widget