एक्सप्लोरर

BJP में शामिल होने की अटकलों के बीच बोले MLA दशरथ गागरई, 'आधी रोटी खा लेंगे लेकिन...'

Jharkhand Politics: झारखंड के खरसावां से विधायक दशरथ गागराई ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की है और इसमें कहा है कि वह जेएमएम के सिपाई हैं और इसका साथ नहीं छोड़ेंगे.

Jharkhand News: जेएमएम विधायक दशरथ गागराई (Dashrath Gagrai) ने बीजेपी में जाने की खबर का खंडन किया है. उन्होंने शिबू सोरेन (Shibu Soren) को अपना नेता बताया है. गागराई ने कहा कि आधी रोटी खा लेंगे लेकिन गुरुजी के मान-सम्मान को नीचे नहीं होने देंगे. पूर्व सीएम चंपई सोरेन इन दिनों दिल्ली में हैं और जेएमएम के कुछ विधायकों के साथ उनके बीजेपी ज्वाइन करने की अटकलें चल रही हैं. 

गागराई की 18 अगस्त को लिखी गई प्रेस विज्ञप्ति इस वक्त चर्चा में है जिसमें उन्होंने लिखा, ''राज्य के पूर्व सीएम चंपई सोरेन जी के साथ मेरे बीजेपी में शामिल होने की खबर का खंडन करता हूं. मेरे बारे में मीडिया में  भ्रामक खबर चलाई जा रही है कि मैं पूर्व सीएम चंपई सोरेन के साथ दिल्ली जा रहा हूं. मैं इस खबर का खंडन करता हूं. मैं फिलहाल अपने निर्वाचन क्षेत्र में शिलान्यास/उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हूं.''

खरसावां के मतदाताओं को नहीं दूंगा धोखा- गागराई
गागराई ने यह प्रेस विज्ञप्ति फेसबुक पर शेयर की है. जिसमें वह आगे लिखते हैं, ''खरसावां की जनता ने 2014 से अब तक भूखे-प्यासे रहकर मुझे चुनाव जीत दिलाया है. मुझपर खरसांवां के मतदाताओं का बहुत बड़ा कर्ज है. बीजेपी में शामिल होकर मैं अपने मतदाताओं को धोखा नहीं दे सकता.''

मैं जेएमएम का सिपाही हूं- गागराई
गागराई आगे लिखते हैं, ''दिशुम गुरू शिबु सोरेन इस राज्य के सर्वमान्य नेता हैं. उनकी क्षत्रछाया में मैं राजनीति में हूं. हम आधी रोटी खा लेंगे लेकिन गुरुजी के मान सम्ममान को नीचे नहीं आने देंगे. जेएमएम इस राज्य की माटी की पार्टी है और मुझे गर्व है कि मैं इस पार्टी का सिपाही हूं.''

बीते कुछ समय से चंपई सोरेन के जेएमएम नेतृत्व से नाराज होने की चर्चा चल रही है. इस बीच वह असम और कोलकाता के रास्ते दिल्ली पहुंचे. माना जाता है कि वह बीजेपी के एक बड़े नेता के संपर्क में हैं. चंपई ने बीजेपी में जाने को लेकर कुछ भी साफ नहीं कहा है और मीडिया को दिए जवाब से सस्पेंस बरकरार रखा है.

ये भी पढ़ें- 'अभी तो कांग्रेस से भी...', चंपई सोरेन के बीजेपी में जाने की खबरों के बीच सरयू राय का बड़ा बयान 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड को AI से नई पहचान देने की तैयारी, CM हेमंत सोरेन ने दिग्गज कंपनियों के साथ की बैठक
झारखंड को AI से नई पहचान देने की तैयारी, CM हेमंत सोरेन ने दिग्गज कंपनियों के साथ की बैठक
CM हेमंत सोरेन ने नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का किया आगाज, नई तकनीक से बदलेगा झारखंड
CM हेमंत सोरेन ने नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का किया आगाज, नई तकनीक से बदलेगा झारखंड
लखनऊ और इटावा में हुई शिकायत तो निशिकांत दुबे ने सपा चीफ को सिखाया कानून, कहा- 'खुद अखिलेश यादव...'
लखनऊ और इटावा में हुई शिकायत तो निशिकांत दुबे ने सपा चीफ को सिखाया कानून, कहा- 'खुद अखिलेश यादव...'
झारखंड को AI हब बनाने की तैयारी, दिल्ली में CM हेमंत सोरेन पेश करेंगे डिजिटल रोडमैप
झारखंड को AI हब बनाने की तैयारी, दिल्ली में CM हेमंत सोरेन पेश करेंगे डिजिटल रोडमैप

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
Rain Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget