एक्सप्लोरर

'अभी तो कांग्रेस से भी...', चंपई सोरेन के बीजेपी में जाने की खबरों के बीच सरयू राय का बड़ा बयान

Champai Soren News: जमशेदपुर पूर्वी से विधायक सरयू राय ने JMM नेता चंपई सोरेन के BJP में जाने की अटकलों पर कहा कि अगर आदमी के मन में कोई ठेस लगती है, स्वाभिमान आहत होता है तो ऐसा निर्णय लेता है.

Saryu Roy on Champai Soren BJP Contact: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और हेमंत सोरेन सरकार में मंत्री चंपई सोरेन के बीजेपी में शामिल होने की चर्चा तेज है. कयास लगाए जा रहे हैं कि वह JMM के कई विधायकों के साथ बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. इस मसले पर जेडीयू नेता और जमशेदपुर पूर्वी से विधायक सरयू राय ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि चंपई सोरेने जो निर्णय लेंगे राज्य के हित में ही होगा.

चंपई सोरेन के बीजेपी में जाने की अटकलों के सवाल पर जमशेदपुर पूर्वी से विधायक सरयू राय ने कहा, ''हम क्या बोलें, वो सीनियर नेता हैं. वो अपने बारे में अच्छा सोचकर ही कुछ करेंगे. उनके प्रति हमारी शुभकामना है. होता वही है, जो होने वाला होता है, तो चंपई सोरेन जो भी निर्णय लेंगे, वो राज्य और अपने हित में अच्छा ही होगा.''
 
स्वाभिमान आहत होने पर कोई ऐसा निर्णय लेता है- सरयू राय

जेएमएम के इतने बड़े के नेता बीजेपी में शामिल होने की अटकलें हैं, क्या तकलीफ हुई होगी? कुछ तो बात हुई होगी? इस पर सरयू राय ने कहा, ''वो जब से मुख्यमंत्री बने थे, तब से सिवाय विधानसभा में प्रश्नों के सवाल जवाब के अलावे कही उनसे बातचीत नहीं हुई. अगर कही आदमी के मन में कोई ठेस लगती है, स्वाभिमान आहत होता है तो ऐसा निर्णय लेता है.''

हो सकता है कांग्रेस से भी मंत्री लोग भाग जाएं- सरयू राय

उन्होंने आगे कहा, ''अब उनका निर्णय सही है कि सही नहीं है, इस पर टिप्पणी करना मुनासिब नहीं होगा. इसके दो पहलू हैं और मेरे जैसा व्यक्ति जब देख रहा है कि झारखंड में और कैसे कैसे परिवर्तन होने वाले हैं. ये हो सकता है कि कांग्रेस से भी एकाध मंत्री लोग भी भाग जाएं. आपके आस पड़ोस से भी लोग रवाना हो सकते हैं, उड़नछू हो सकते हैं. कई तरह की संभावनाएं हैं. 

उनके साथ कई और विधायक भी संपर्क में हैं? इस पर उन्होंने कहा, ''चंपई सोरेन जी अगर कोई निर्णय लेंगे तो जबतक झारखंड मुक्ति मोर्चा में इतने विधायक उनके साथ हों कि विभाजन को जायज माना जाए, पार्टी को तोड़ दिया जाय, तभी वो निर्णय ले सकते हैं और देखिए क्या होता है.''

ये भी पढ़ें: Champai Soren: तीन दिन के दौरे पर दिल्ली क्यों आए हैं JMM नेता चंपई सोरेन? सामने आई यह जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद BJP ने खोला मोर्चा, CM हेमंत सोरेन से मांगा इस्तीफा
झारखंड: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद BJP ने खोला मोर्चा, CM हेमंत सोरेन से मांगा इस्तीफा
झारखंड में जमीन विवाद पर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया युवक, 40 प्रतिशत शरीर झुलसा
झारखंड में जमीन विवाद पर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया युवक, 40 प्रतिशत शरीर झुलसा
गिरिडीह में 22 करोड़ की लागत से बना अस्पताल, लेकिन 2 साल बाद भी एक डॉक्टर नहीं, परेशान हो रहे मरीज
गिरिडीह में 22 करोड़ की लागत से बना अस्पताल, लेकिन 2 साल बाद भी एक डॉक्टर नहीं, परेशान हो रहे मरीज
CM हेमंत सोरेन ने होनहार फिल्मकारों को किया सम्मानित, कहा- झारखंड में खुलेंगे सिनेमा के नए रास्ते
CM हेमंत सोरेन ने होनहार फिल्मकारों को किया सम्मानित, कहा- झारखंड में खुलेंगे सिनेमा के नए रास्ते

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
Exclusive: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
देश में बढ़ीं MBBS सीटें, लेकिन 778 लोगों पर एक ही डॉक्टर
देश में बढ़ीं MBBS सीटें, लेकिन 778 लोगों पर एक ही डॉक्टर
सेकेंड हैंड कार खरीदने से पहले ये चीजें चेक करना बेहद जरूरी
सेकेंड हैंड कार खरीदने से पहले ये चीजें चेक करना बेहद जरूरी
Embed widget