एक्सप्लोरर

Jharkhand: झारखंड में बारिश बनी आफत, आकाशीय बिजली गिरने से 6 लोगों की मौत, IMD ने जारी किया अलर्ट

Weather News: झारखंड में अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमान में और 3 से 4 डिग्री की गिरावट होगी. इसके बाद तापमान में बढ़ोतरी होगी. मौसम विभाग ने आज भी वज्रपात और बारिश का अलर्ट जारी किया है.

Jharkhand Lightning Strike: झारखंड में तपती गर्मी से लोगों को राहत मिली है. रविवार को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश के साथ ठंडी हवाएं चलीं. वहीं मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ, टर्फ लाइन और पूर्वी यूपी में बने सर्कुलेशन से रांची सहित पूरे झारखंड के मौसम में बदलाव देखा जा रहा है. यही वजह है कि राज्य के कई हिस्सों में बारिश, गर्जन, वज्रपात के साथ 40 से 50 किमी की स्पीड से हवा चल रही है. अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमान में और 3 से 4 डिग्री की गिरावट होगी. इसके बाद तापमान में बढ़ोतरी होगी. मौसम विभाग ने आज भी वज्रपात और बारिश का अलर्ट जारी किया है.

रांची और आसपास के क्षेत्र में अगले चार दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे. बारिश होने की भी संभावना है. राज्य के उत्तरी और मध्य हिस्से में ओलावृष्टि, गर्जन और वज्रपात हो सकती है. इस दौरान 40 से 50 किमी की स्पीड से हवा चलने की संभावना है. रविवार को रांची का अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री, न्यूनतम 22.6 डिग्री, जमशेदपुर का अधिकतम 36.7 डिग्री, न्यूनतम 23.0 डिग्री और डालटनगंज का अधिकतम 30.7 डिग्री और न्यूनतम 25.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया.

आकाशीय बिजली गिरने से 6 लोगों की मौत
वहीं रविवार को हुई बारिश आफत की तरह आई. बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से राज्य में 5 बच्चों सहित 6 लोगों की मौत हो गई है. जिन बच्चों की वज्रपात से मौत हुई है उनमें हुमायूं शेख की बेटी बच्चे आयशा खातून(14) और नजरुल इस्लाम (7), जाहिद आलम (6) और तौकीर आलम (10) की मौत हो गई. जबकि नास्नारा खातून (6) घायल हैं, जिसका इलाज चल रहा है. वहीं पाकुड़ के हिरणपुर थाना क्षेत्र के वीरग्राम में आकाशीय बिजली गिरने  से राजेश हेम्ब्रन(13) की मौत हो गई. महेशपुर स्थित शिरिश्ताल्ला में 16 वर्षीय युवक की बिजली गिरने से मौत हो गई.

आम चुनने बगीचे में गए थे तभी हुआ हादसा
परिजनों के अनुसार, जब तेज हवा चली तो सभी बच्चे आम चुनने के लिए घर के पास ही आम के बगीचे में गए हुए थे. इसी बीच बारिश भी शुरू हो गई. बारिश से बचने के लिए बच्चे आम के पेड़ के पास छिप गए. तभी अचानक आकाशीय बिजली गिरी और यह दुर्घटना हो गई. इसके बाद ग्रामीणों ने बच्चों को आनन-फानन में राजमहल अस्पताल पहुंचाया. जहां अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. उदय टुडू और डॉ. गुफरान अंसारी ने चारों बच्चों को मृत घोषित कर दिया.

ये भी पढ़ें:-Jharkhand: आचार संहिता उल्लंघन मामले में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी दोषी करार, कोर्ट ने लगाया 200 रुपये का जुर्माना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
सोनम वांगचुक से बात करते हुए भावुक हुए देवेंद्र महतो, कहा- 'इस लड़ाई की ताकत आपने ही दी'
सोनम वांगचुक से बात करते हुए भावुक हुए देवेंद्र महतो, कहा- 'इस लड़ाई की ताकत आपने ही दी'
'जो असंभव था सरकार ने...', CGL रद्द होने पर मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा बयान
'जो असंभव था सरकार ने...', CGL रद्द होने पर मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा बयान
दोराहे पर झारखंड सरकार! JSSC CGL परीक्षा रद्द करने के खिलाफ उतरे उम्मीदवार
दोराहे पर झारखंड सरकार! JSSC CGL परीक्षा रद्द करने के खिलाफ उतरे उम्मीदवार

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget