एक्सप्लोरर

Jharkhand: मंडी शुल्क के खिलाफ आंदोलित व्यवसायियों ने ठप कराई खाद्यान्न की आवक, बढ़ेगा संकट

Jharkhand News: झारखंड (Jharkhand) के व्यवसायियों ने दूसरे राज्यों से खाद्यान्न (Food Grains) की आवक रोक दी है. इससे आने वाले दिनों में परिस्थितियां विकट हो जाएंगी

Jharkhand Traders Agitation: झारखंड (Jharkhand) के व्यवसायियों ने दूसरे राज्यों से खाद्यान्न की आवक रोक दी है. आंदोलित व्यवसायी राज्य में कृषि उपज पर मंडी शुल्क करने के सरकार के फैसले को वापस लेने की मांग कर रहे हैं. फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने दावा किया है कि सोमवार से कोई भी व्यवसायी बाहर से किसी भी प्रकार का खाद्यान्न नहीं मंगाएगा. जाहिर है, आंदोलन अगर लंबा खिंचा तो राज्य में खाद्यान्न की किल्लत बढ़ सकती है. बता दें कि, राज्य भर की मंडियों में खाद्यान्न पर कृषि शुल्क लागू किया गया है. व्यवसायियों का कहना है कि ये व्यवस्था महंगाई और आम लोगों की परेशानी बढ़ाने वाली है. कृषि शुल्क (Agricultural Duty) की व्यवस्था वापस लेने के लिए व्यवसायियों ने सरकार को 15 मई तक का अल्टीमेटम दिया था, लेकिन सरकार की ओर से अब तक मामले में कोई पहल नहीं हुई. बीते शुक्रवार को इस मुद्दे पर व्यापारिक संगठनों (Business Organizations) की बैठक हुई थी, जिसमें 16 मई से दूसरे राज्यों से खाद्यान्न की आवक ठप करने का निर्णय लिया गया.

लेना पड़ा कठिन फैसला 
फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (Federation of Jharkhand Chamber of Commerce & Industries) के अध्यक्ष धीरज तनेजा ने कहा कि इस फैसले पर राज्य के सभी जिलों के चैंबर ऑफ कॉमर्स, खाद्यान्न व्यवसायी, राइस मिलर्स और फ्लावर मिलर्स ने सहमति जताई है. व्यापारिक संगठनों का कहना है कि कोविड की प्रतिकूल परिस्थितियों में भी जानमाल की परवाह किए बगैर उन्होंने राज्य में खाद्य वस्तुओं की नियमित आवक और आपूर्ति सुनिश्चित कराई, लेकिन सरकार और ब्यूरोक्रेट्स की हठधर्मिता के चलते ये कठिन फैसला लेना पड़ा है.

सरकार होगी जिम्मेदार  
झारखंड चैंबर के अध्यक्ष धीरज तनेजा ने कहा है कि जब राज्य में खाद्य वस्तुओं की आवक बंद होगी, तो राज्य में माल की उपलब्धता कम हो जाएगी. इससे आने वाले दिनों में परिस्थितियां विकट हो जाएंगी, लेकिन इसके लिए सरकार ही जिम्मेदार होगी. लगातार अनुनय-विनय के बाद भी महंगाई बढ़ाने वाले इस निर्णय पर सरकार और उनके अधिकारी हठधर्मी रवैया अपना रहे हैं.

ये भी पढ़ें:

IAS Pooja Singhal Case: सफेदपोश तक पहुंची ED की जांच, JMM के पूर्व कोषाध्यक्ष रवि केजरीवाल से हुई 5 घंटे तक पूछताछ

Jharkhand Panchayat Chunav 2022: झारखंड पंचायत चुनाव के पहले चरण में हुआ 68.15 फीसदी मतदान, शांति से हुई वोटिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची में छात्र नेता अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा, थाने पहुंचे BJP नेता
रांची में छात्र नेता अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा, थाने पहुंचे BJP नेता
झारखंड के पावर प्लांट में बॉयलर ब्लास्ट, 3 इंजीनियरों की मौत
झारखंड के पावर प्लांट में बॉयलर ब्लास्ट, 3 इंजीनियरों की मौत
रांची: JPSC रिफॉर्म मंच- JMM कार्यकर्ताओं में मारपीट, कई जख्मी
रांची: JPSC रिफॉर्म मंच- JMM कार्यकर्ताओं में मारपीट, कई जख्मी
झारखंड में फिर तेज होगा आंदोलन? देवेंद्र महतो ने बताया अगला कदम
झारखंड में फिर तेज होगा आंदोलन! देवेंद्र महतो ने बताया अगला कदम

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget