एक्सप्लोरर

Revenue Workers Strike: झारखंड में राजस्व कर्मियों की हड़ताल जारी, जानें क्यों परेशान हो रहे हैं छात्र 

Ranchi News: झारखंड (Jharkhand) में राजस्व कर्मियों की हड़ताल (Strike) जारी है. हड़ताल की वजह राज्य में आवासीय, आय एवं जाति प्रमाण पत्र के लगभग 24 लाख आवेदन पेंडिंग हो गए हैं.

Jharkhand Revenue Workers Strike: झारखंड (Jharkhand) के अंचल कार्यालयों में तैनात 2900 राजस्व उप निरीक्षकों की 40 दिनों से जारी हड़ताल (Strike) राज्य के आम लोगों के लिए मुसीबत बन गई है. हड़ताल समाप्त होती नहीं दिख रही है. कुल मिलाकर मुख्य रूप से ग्रेड पे बढ़ाने पर मामला अटक रहा है. हड़ताल की वजह से पूरे राज्य में आवासीय, आय एवं जाति प्रमाण पत्र के लगभग 24 लाख आवेदन पेंडिंग हो गए हैं. जमीनों के म्यूटेशन की भी 80 हजार से ज्यादा अर्जियां जमा हो गई हैं. सबसे ज्यादा परेशानी उन छात्रों की है, जिन्हें नौकरी और एडमिशन के सिलसिले में आवेदन करना है. सर्टिफिकेट जारी नहीं हो पाने की वजह से उनके करियर और भविष्य के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है. 

अंचल कार्यालयों से निराश लौट रहे हैं छात्र 
एडमिशन और रोजगार संबंधी आवेदनों के लिए जरूरी सर्टिफिकेट के लिए हर रोज हजारों युवा अंचल कार्यालयों और सरकार के ऑनलाइन पोर्टल के जरिए आवेदन कर रहे हैं, लेकिन इनमें से बमुश्किल 10-15 प्रतिशत आवेदनों का ही निपटारा हो पा रहा है. सर्टिफिकेट जारी करने का आवेदन सत्यापित करने का जिम्मा राजस्व उप निरीक्षकों के पास ही होता है. आलम ये है कि मेडिकल, इंजीनियरिंग, पॉलिटेकनिक में एडमिशन की काउंसलिंग में जिन अभ्यर्थियों को शामिल होना है वो हर रोज अंचल कार्यालयों के चक्कर लगाकर निराश लौट रहे हैं.

सर्टिफिकेट ना होने पर नहीं भर पाएंगे फॉर्म 
राज्य में पोस्ट ग्रेजुएट टीचर के करीब 3120 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो रही है. इसमें आवेदन के साथ ही सर्टिफिकेट जमा करना जरूरी है. जिनके पास सर्टिफिकेट नहीं है, वो फॉर्म भरने से वंचित रह जायेंगे. इसी तरह राज्य में लैब असिस्टेंट के भी 690 पदों पर भी बहाली, औद्योगिक प्रशिक्षण पदाधिकारी के 711 पदों और मैट्रिक स्तर के करीब 500 अन्य पदों पर भी नियुक्ति के लिए आवेदन करने वाले छात्र भी सर्टिफिकेट ना मिल पाने की वजह से परेशान हैं. पूरे राज्य में जमीन म्यूटेशन के 85 हजार से ज्यादा मामले पेंडिंग हो गये हैं. हर रोज इनकी संख्या बढ़ती जा रही है. 

विफल रही बातचीत 
हड़ताली राजस्व उप निरीक्षकों ने मंगलवार को रांची में प्रदर्शन भी किया था. उनके प्रतिनिधिमंडल के साथ राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह की वार्ता भी हुई, लेकिन ये बेनतीजा खत्म हो गई. राजस्व उप निरीक्षक संघ के मुख्य संरक्षक भरत कुमार सिन्हा ने कहा कि सरकार जब तक उनकी मांग नहीं मानती, हड़ताल जारी रहेगी. इनकी मांगें ग्रेड पे में वृद्धि और प्रोन्नति से जुड़ी हैं. उनका कहना है कि सरकार समझौते और आश्वासन के बाद भी उनकी मांगें पूरी नहीं कर रही. हड़तालियों ने बृहस्तिवार से राज्य के मंत्रियों और विधायकों के घेराव का निर्णय लिया है.

ये भी पढ़ें: 

Jharkhand में पुलिस ने नाकाम कर दी पशु तस्करों की नई तरकीब, हुए सनसनीखेज खुलासे 

Jharkhand के चाकुलिया में जंगली हाथी का आतंक, 70 साल के बुजुर्ग को कुचलकर मार डाला 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत भूषण के बयान पर कांग्रेस ने किया बचाव! कहा- जब महात्मा गांधी...
प्रशांत भूषण के बयान पर कांग्रेस ने किया बचाव! कहा- जब महात्मा गांधी...
JMM विधायक ने घर बुलाकर इंजीनियरों को पीटा! संजीव सरदार पर गंभीर आरोप
JMM विधायक ने घर बुलाकर इंजीनियरों को पीटा! संजीव सरदार पर गंभीर आरोप
झारखंड का दलित चेहरा बना ओडिशा का राज्यपाल, जानें कौन हैं ब्रज मोहन राम?
झारखंड का दलित चेहरा बना ओडिशा का राज्यपाल, जानें कौन हैं ब्रज मोहन राम?
झारखंड: नाबालिग से रेप के दोषी को सजा, आखिरी सांस तक जेल में रहेगा
झारखंड: नाबालिग से रेप के दोषी को सजा, आखिरी सांस तक जेल में रहेगा

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
Embed widget