एक्सप्लोरर

Jharkhand News: CM सोरेन के फटकार के बाद एक्शन मोड में पुलिस प्रशासन, इन गैंगस्टरों पर रखी जा रही विशेष नजर

Ranchi: इस समय झारखंड पुलिस अलर्ट मोड पर है. बता दें कि, हर थानों में पत्र भेजकर पूछा गया है कि, उन थानों में अमन सिंह और प्रिंस खान के गुर्गों के नाम कितने मुकदमे दर्ज किये गए हैं.

Jharkhand News: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने दो दिन पहले पुलिस के बड़े अधिकारियों के साथ बैठक की थी, जिसमें मुख्यमंत्री ने कड़े रुख अपनाते हुए पुलिस अधिकारियों को फटकार लगाई थी. साथ ही पुलिस प्रशासन को क्राइम कंट्रोल करने के लिए 15 दिनों की मोहलत दी थी. इसके बाद अब झारखंड पुलिस एक्शन मोड में दिखाई दे रही है. बता दें कि, डीआईजी समेत एसएसपी रात में भी सड़कों पर नजर आने लगे हैं. हर आने जाने वाली गाड़ियों पर नजर रखी जा रही है. साथ ही झारखंड पुलिस ने जेल में बंद अमन सिंह और दुबई से गैंग को अपडेट कर रहा मोस्ट वांटेड प्रिंस खान पर पैनी नजर बनाए हुए हैं.

इसके साथ ही इनके गुर्गों पर भी पुलिस ने शिकंजा कसने की पूरी रणनीति तैयार कर ली है. साथ ही एसएसपी के आदेश से जिले के हर थानों में पत्र भेजकर पूछा गया है कि, उन थानों में अमन सिंह और प्रिंस खान के गुर्गों के नाम कितने मुकदमे दर्ज किये गए हैं. अगर सूत्रों की मानें तो अमन के गैंग और प्रिंस खान गिरोह में 15 अपराधी ऐसे है जो पुलिस के हाथ नहीं लग रहे है. जिसमें खुद प्रिंस खान के अलावा उसका बड़ा भाई गोपी खान और उसका करीबी बताया जाने वाला सेफी अब्बास ,सौरव सिन्हा, शामी, आजम खान जैसे अपराधी शामिल हैं. 

इन गिरोह के इतने गैंगस्टर फरार
इसी तरह अमन सिंह गिरोह का कतरास का अजय कुमार सिंह,जेसी मल्लिक, बोकारो का मनीष सिंह,मनीष गुप्ता, मुकेश रॉय, नवल वर्मा,पूनम पासवान,सिद्दीकी आलम समेत बोकारो का विवेक कुमार का नाम शामिल है. इधर अमन सिंह के धनबाद जेल में शिफ्टिंग के बाद से ही उस पर पुलिस की पूरी नजर बनी हुई है. प्रिंस खान को पकड़ने के लिए इंटर पोल की मद्दद ली जा रही है. वहीं उसके खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी होने के बाद उसके नेटवर्क को पूरी तरह से ध्वस्त करने के लिए प्रशासन काम कर रहा है. बात करें अमन सिंह की तो उसके 29 गुर्गे अभी जेल में बंद है. वहीं 42 बेल पर हैं और 9 गुर्गे फरार हैं. वहीं प्रिंस खान के करीब 38 गुर्गे जेल में बंद है और 29 करीबी बेल पर हैं. साथ ही प्रिंस खान समेत करीब 9 लोग फरार हैं.

यह भी पढ़ें: Jharkhand News: एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड के DSP पर गोली चलाने वाले शूटर को रामगढ़ में दबोचा, गैंगस्टर अमन साहू से है कनेक्शन

 

चंदन सिन्हा राजधानी रांची से पत्रकारिता कर रहे हैं. वे पिछले 10 वर्षों से एबीपी न्यूज़ के साथ जुड़े हैं. इससे पहले भी इन्होंने कई बड़े न्यूज चैनलों के लिए काम किया है. सियासी हो या अपराध की दुनिया की खबर, सभी पर अच्छी पकड़ है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड में बदला राज्यसभा चुनाव का समीकरण, बीजेपी नेता गौरव वल्लभ की एंट्री से हलचल तेज
झारखंड में बदला राज्यसभा चुनाव का समीकरण, बीजेपी नेता गौरव वल्लभ की एंट्री से हलचल तेज
तमिलनाडु के बाद अब झारखंड में टूटेगा INDIA अलायंस? राज्यसभा पर JMM-कांग्रेस के बीच बढ़ी तकरार
तमिलनाडु के बाद अब झारखंड में टूटेगा INDIA अलायंस? राज्यसभा पर JMM-कांग्रेस के बीच बढ़ी तकरार
Jharkhand Rajya Sabha: झारखंड राज्यसभा सीट पर JMM में फंसा पेंच, भतीजी जयश्री को टिकट देंगे हेमंत सोरेन?
झारखंड राज्यसभा सीट पर JMM में फंसा पेंच, भतीजी जयश्री को टिकट देंगे हेमंत सोरेन?
झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए चुनाव की तारीखों का ऐलान, एक क्लिक में जानें पूरा शेड्यूल
झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए चुनाव की तारीखों का ऐलान, एक क्लिक में जानें पूरा शेड्यूल

वीडियोज

Varun Dhawan की कॉमिक टाइमिंग ने जीता दिल, 'Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai' में भरपूर मनोरंजन
Khan Sir Controversy: गिरफ्तार होंगे खान सर? कोर्ट से आई बड़ी खबर! | Patna Coaching Firing | Bihar
Khan Sir Controversy: खान सर के सरेंडर से पहले कोचिंग के बाहर हाई अलर्ट | Patna Coaching Firing
US Iran War Updates: Trump का बदलता मूड..युद्ध में लाएगा शांति? | Hormuz | Breaking | Latest News
Khan Sir Controversy: आज कोर्ट में सरेंडर करेंगे खान सर? | Patna Coaching Firing

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
डिंपल यादव के बयान पर केशव प्रसाद मौर्य का पलटवार, बोले- '12 सालों में आत्मनिर्भरता की...'
डिंपल यादव के बयान पर केशव प्रसाद मौर्य का पलटवार, बोले- '12 सालों में आत्मनिर्भरता की...'
यूसुफ पठान को पहुंचाया था ममता बनर्जी का बहरामपुर सीट छोड़ने का संदेश? सौरव गांगुली ने खबरों को किया खारिज
यूसुफ पठान को पहुंचाया था ममता बनर्जी का संदेश? सौरव गांगुली ने खबरों को किया खारिज
टीम इंडिया में आते ही वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना रिकॉर्ड
टीम इंडिया में आते ही वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना रिकॉर्ड
Dipika kakar Health Update: शोएब इब्राहिम ने दिया दीपिका कक्कड़ का हेल्थ अपडेट, शुरू हुई इम्यूनोथेरेपी
शोएब इब्राहिम ने दिया दीपिका कक्कड़ का हेल्थ अपडेट, शुरू हुई इम्यूनोथेरेपी
लुधियाना रेलवे स्टेशन पर टला बड़ा हादसा, ट्रेन का डिब्बा हुआ क्षतिग्रस्त, दिल्ली से वैष्णो देवी जा रही थी ट्रेन
लुधियाना रेलवे स्टेशन पर टला बड़ा हादसा, ट्रेन का डिब्बा हुआ क्षतिग्रस्त, दिल्ली से वैष्णो देवी जा रही थी ट्रेन
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बवाल, हिट लेकर पहुंचा शख्स, कहा- 'भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने वालों...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बवाल, हिट लेकर पहुंचा शख्स, कहा- 'भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने वालों...'
मुंबई के मरीन ड्राइव अचानक समुद्र से बहकर आया विशाल जीव, देखने वालों की लगी भीड़- वीडियो वायरल
मुंबई के मरीन ड्राइव अचानक समुद्र से बहकर आया विशाल जीव, देखने वालों की लगी भीड़- वीडियो वायरल
Daily Water Intake Myth: दिन में पानी की मात्रा को लेकर आपसे बोला गया है सबसे बड़ा झूठ, जानिए क्या है इसे पीने का सही तरीका?
दिन में पानी की मात्रा को लेकर आपसे बोला गया है सबसे बड़ा झूठ, जानिए क्या है इसे पीने का सही तरीका?
Embed widget