एक्सप्लोरर

Hazaribagh Crime News: हजारीबाग में बच्ची के साथ मारपीट और उठक-बैठक करवाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, जानें- क्या है पूरा मामला

Hazaribagh Crime News: झारखंज के हजारीबाग से एक नाबालिग लड़की को घर से निकाल कर उठक बैठक कराने का मामला सामने आया है. इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है.

Hazaribagh Crime News: हजारीबाग (Hazaribagh) में 10 अगस्त की रात हुई एक घटना ने देश भर में सनसनी फैला दी है. मामला एक नाबालिग लड़की को घर से निकाल कर उठक बैठक कराने का है बताया जा रहा है आरोपी लड़की ने सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो (Video) अपलोड कर दिया था जिसके बाद एक समुदाय के लोग उग्र हो गए और रात में पीड़िता के घर पहुंच कर उसकी बड़ी बहन और मां को बाहर निकाला और सबके सामने उठक बैठक लगाने का हुक्म दिया. काफी लोगों की भीड़ देखकर दोनों नाबालिक लड़की और उसकी मां डर गई और फिर माफी मांगते हुए उठक बैठक लगाया इस दौरान वीडियो बनाया गया और उसे वायरल कर दिया गया.

पंचायत के पास पहुंचा पीड़ित परिवार

अगले दिन पूरा परिवार जो काफी डरा सहमा था उसने पंचायत में इसकी शिकायत की और कहा कि पूरे मामले पर पंचायत कोई फैसला ले. वहीं महिला के पंचायत में शिकायत की बात को जानकर मुखिया का बेटा आगबबूला हो गया और फिर उसने महिलाओं के समूह को पीड़िता के घर भेजा. आरोप है कि इस दौरान पीड़िता के साथ मारपीट भी की गई.  

Crime News: पलामू में बदमाशों के हौसले बुलंद, व्यापारी पर किया जानलेवा हमला, फरार

पीड़िता की मां ने लगाया धमकी देने का आरोप

पीड़िता की मां का आरोप है कि मारपीट के दौरान उसे धमकी दी गयी कि उसे गांव में अगर रहना है तो एक विशेष समुदाय के कहे के अनुसार रहना होगा .पीड़िता का पूरा परिवार काफी डरा सहमा है. घटना के बाद उसने तत्काल पुलिस को फोन किया पुलिस घर आई और सारी बातों की जानकारी लेने के बाद इस पूरे प्रकरण पर दो मामले दर्ज किए गए एक मामला पीड़िता के द्वारा जो वीडियो वायरल किया गया था उसके कारण एक मामला दर्ज हुआ. वहीं दूसरी तरफ मारपीट का भी एक मामला दर्ज हुआ. जिसमें आरोपी बनाए गए पुलिस ने तत्काल दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है बाकी लोगों के तलाश में छापेमारी जारी है.

लड़की के परिवार को मिलेगी सुरक्षा  

आरोपी की गिरफ्तारी और परिवार की सुरक्षा को लेकर स्थानीय युवकों ने भूख हड़ताल भी की. जिसे प्रशासन ने 36 घंटे के बाद इस आश्वासन पर तुड़वाया कि परिवार को 24 घंटे सुरक्षा प्रदान की जाएगी. साथ ही साथ आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी होगी और जो एफआईआर लड़की के खिलाफ हुए है उसे भी जांच पड़ताल कर हटाया जाएगा. हालांकि अब इस घटना पर राजनीति भी शुरू हो गई है पूरे गांव में तनाव बना हुआ है. जहां कांग्रेस की विधायक स्थानीय विधायक अंबा प्रसाद इस पूरे मामले पर राजनीतिकरण करने की बात कह रही हैं वहीं दूसरी तरफ बीजेपी के स्थानीय नेता एक हिंदू परिवार पर अत्याचार की बात कहकर इस मामले को समर्थन देने की बात कही है.

Dumka News: अस्पताल में भर्ती मां से बेटे ने शराब के लिए मांगे पैसे, नहीं देने पर पीट-पीटकर मार डाला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget