एक्सप्लोरर

Jharkhand: देवघर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अगले महीने शुरू होंगी Domestic Flights, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

Deoghar News: देवघर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से दिल्ली (Delhi), मुंबई, बेंगलुरु और रांची (Ranchi) के लिए नियमित उड़ान सेवा शुरू होगी. इसके लिए इंडिगो और स्पाइसजेट ने अपनी तरफ से अप्रूवल दे दिया है.

Jharkhand Deoghar International Airport: झारखंड (Jharkhand) के देवघर (Deoghar) में आगामी 15 जुलाई से शुरू होने वाले विश्वप्रसिद्ध श्रावणी मेले के पहले वहां के नवनिर्मित इंटरनेशनल एयरपोर्ट (International Airport) से उड़ानें शुरू हो जाएंगी. इसके उद्घाटन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) अगले महीने देवघर आएंगे. ये झारखंड का पहला इंटरनेशनल एयरपोर्ट है, लेकिन पहले फेज में यहां से डोमेस्टिक फ्लाइट की सेवाएं शुरू की जाएंगी. पूरे राज्य में फिलहाल मात्र रांची (Ranchi) स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट (Birsa Munda Airport) से नियमित घरेलू उड़ान (Domestic Flights) सेवाएं संचालित हो रही हैं. देवघर राज्य का पहला एयरपोर्ट होगा, जहां से भविष्य में विदेशों के लिए भी सीधी उड़ान सेवाएं शुरू की जा सकेंगी.

डीजीसीए ने जारी किया लाइसेंस
डीजीसीए (डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन) ने देवघर एयरपोर्ट को डोमेस्टिक उड़ानों के लिए बीते 11 अप्रैल को ही लाइसेंस जारी कर दिया है. इसके बाद बीते 8 जून को इस एयरपोर्ट से इंडिगो की एयर बस-320 ने ट्रायल के तौर पर उड़ान भरी. 180 सीटर इस विमान की लैंडिंग और टेकऑफ सफल रहा. देवघर एयरपोर्ट के डायरेक्टर संदीप ढींगरा ने बताया है कि यहां से पहले दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और रांची के लिए नियमित उड़ान सेवा शुरू होगी. इसके लिए इंडिगो और स्पाइसजेट ने अपनी तरफ से अप्रूवल दे दिया है. एयर एशिया समेत अन्य विमानन कम्पनियों ने भी देवघर एयरपोर्ट से अपनी सेवाएं देने की इच्छा जाहिर की है.

400 करोड़ रुपए की लागत हुआ निर्माण 
इस एयरपोर्ट का निर्माण लगभग 400 करोड़ रुपए की लागत से किया गया है. इसमें 50 फीसदी अंशदान डीआरडीओ का है. जाहिर है, ये हवाई अड्डा सामरिक नजरिए से भी अत्यंत महत्वपूर्ण होगा. एयरपोर्ट की इमारत पर यहां के विश्वप्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ मंदिर की प्रतिकृति बनाई गई है. इस पर ब्रास से पंचशूल बनाया गया है, जो दूर से ही दिखता है. ऐसा ही पंचशूल बाबा वैद्यनाथ मंदिर में भी है.

पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन 
इस एयरपोर्ट का ऑनलाइन शिलान्यास 25 मई, 2018 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था. अब आगामी 12 जुलाई को संभावित उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारियों और प्रधानमंत्री के देवघर आगमन के कार्यक्रम को लेकर नागर विमानन विभाग के सचिव राजीव बंसल ने झारखंड के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बात की. स्थानीय बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे के मुताबिक एयरपोर्ट के उद्घाटन के मौके पर प्रधानमंत्री देवघर में जनसभा को भी संबोधित करेंगे, इसके लिए भी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं.

बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को होगी सहूलियत 
देवघर में प्रतिवर्ष सावन में एक महीने तक विशाल श्रावणी मेले का आयोजन होता है, जिसमें बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश के साथ-साथ देश के विभिन्न हिस्सों से प्रतिदिन करीब एक से डेढ़ लाख श्रद्धालु पहुंचते हैं. जाहिर है, मेले के पहले यहां से उड़ान सेवाएं शुरू होने से बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को काफी सहूलियत होगी.

उद्योग की संभावनाओं को मिलेगा विस्तार 
फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष धीरज तनेजा कहते हैं कि देवघर एयरपोर्ट से सेवाएं शुरू होने से व्यापार और उद्योग की संभावनाओं को विस्तार मिलेगा. झारखंड में अभी सिर्फ रांची एयरपोर्ट से डोमेस्टिक उड़ानों की सेवा उपलब्ध होना है. इंटरनेशनल फ्लाइट सर्विस शुरू करने की मांग यहां के उद्यमी-व्यवसायी लंबे समय से कर रहे हैं. उम्मीद की जानी चाहिए कि देवघर से इंटरनेशनल फ्लाइट सर्विस भी जल्द शुरू होगी.

ये भी पढ़ें:

Ranchi Violence: गवर्नर रमेश बैस ने DGP को दिए निर्देश, चौराहों पर नाम-पते के साथ लगवाएं उपद्रवियों के पोस्टर 

Ranchi Violence: सीएम हेमंत सोरेन बोले रांची युद्ध का मैदान नहीं, संविधान और लोकतंत्र को बचाने की जरूरत है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? न्यूयार्क के मेयर ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? न्यूयार्क के मेयर ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Embed widget