एक्सप्लोरर

Jharkhand: आदमखोर तेंदुए को पकड़ने की सभी कोशिशें नाकाम, देखते ही गोली मारने के आदेश पर हो रहा विचार

Ranchi News: यह तेंदुआ दिसंबर महीने से अब तक झारखंड के पलामू संभाग में चार बच्चों की जान ले चुका है. तेंदुए को पकड़ने के लिए हैदराबाद से प्रसिद्ध शिकारी नवाब सफत अली खान को बुलाया गया है.

Jharkhand News:  झारखंड में एक ‘आदमखोर’ तेंदुए को बेहोश करने या पिंजड़े में कैद करने की कोशिशें असफल रहने के बाद राज्य का वन विभाग उसे देखते ही गोली मारने के आदेश जारी करने पर विचार कर रहा है. एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी.

तेंदुए को पकड़ने के लिए बुलाया गया प्रसिद्ध शिकारी
हैदराबाद निवासी प्रसिद्ध शिकारी नवाब सफत अली खान को तेंदुए को पकड़ने में मदद के लिए यहां बुलाया गया है. यह तेंदुआ दिसंबर महीने से अब तक झारखंड के पलामू संभाग में कथित रूप से चार बच्चों की जान ले चुका है. चारों बच्चे 6 से 12 साल के बीच के थे जिनमें तीन गढ़वा से और एक लातेहार जिले से था.

एक-दो दिन में लिया जाएगा फैसला
प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) शशिकर सामंता ने कहा, ‘‘निगरानी समिति ने तेंदुए को देखते ही गोली मारने के आदेश जारी करने की सिफारिश की है. हालांकि, इस बारे में अभी तक कोई फैसला नहीं किया गया है. हम और विशेषज्ञों से सलाह मांग रहे हैं.’’ राज्य के मुख्य वन्यजीव वार्डन सामंता ने कहा कि आदेश के संबंध में फैसला एक या दो दिन में लिया जाएगा.

तेंदुए को पकड़ने की सारी कोशिशें बेकार
तेंदुए को पकड़ने के लिए 64 वर्षीय खान 5 जनवरी से झारखंड के गढ़वा जिले में डेरा डाले हुए हैं, जहां कथित तौर पर जानवर ने तीन बच्चों को मार दिया था. खान ने बताया कि तेंदुए को 5 जनवरी और 10 जनवरी को देखा गया था. इससे पहले 4 जनवरी तक 50 से अधिक ट्रैप कैमरों और एक ड्रोन से भी उसका पता नहीं चला था. उन्होंने कहा, ‘‘तेंदुए ने गढ़वा के तिरतेडी गांव में बृहस्पतिवार सुबह एक सूअर को मार दिया, जिसे पिंजड़े के बाहर खड़ा किया गया था लेकिन उसने सूअर को खाया नहीं. वह पिंजड़े में भी नहीं घुसा. उसके पैरों के निशान मिले हैं.’’

तेंदुए की सोने की जगह का पता चला
झारखंड समेत नौ राज्यों के वन्यजीव सलाहकार खान ने कहा, ‘‘तेंदुए आमतौर पर दिन में जंगल के घनी छाया वाले इलाकों में सोते हैं और रात को शिकार के लिए निकलते हैं. इसलिए दिन में तेंदुए का पता लगाना मुश्किल है, हालांकि हमें उसके सोने की जगह का पता चल गया है.’’ इस तेंदुए ने जिले के तीन प्रखंडों रामकंडा, रांका और भंडारिया में 50 से ज्यादा गांवों में आतंक फैला रखा है. वन विभाग ने ग्रामीणों से शाम के बाद घरों से नहीं निकलने को कहा है.

यह भी पढ़ें:

Parasnath Hills Movement: पारसनाथ पहाड़ी मुक्त कराने की मांग, आदिवासी 30 जनवरी को रखेंगे उपवास, जानें क्या है विवाद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्टारलिंक भारत की सुरक्षा के लिए खतरा? निशिकांत दुबे का बड़ा दावा
स्टारलिंक भारत की सुरक्षा के लिए खतरा? निशिकांत दुबे का बड़ा दावा
CM हेमंत की मां रूपी सोरेन को नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, आज अंतिम संस्कार
CM हेमंत की मां रूपी सोरेन को नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, आज अंतिम संस्कार
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
'देश को गृह युद्ध की ओर...', निशिकांत दुबे का राहुल गांधी पर हमला
'देश को गृह युद्ध की ओर...', निशिकांत दुबे का राहुल गांधी पर हमला

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
3-4 शतक की थी तैयारी, फिर क्यों लिया टेस्ट से संन्यास; विराट कोहली पर दिग्गजों का खुलासा
3-4 शतक की थी तैयारी, फिर क्यों लिया टेस्ट से संन्यास; विराट पर दिग्गजों का खुलासा
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget