एक्सप्लोरर

Jharkhand: कुर्मी आंदोलन के दौरान पुलिसकर्मी और आंदोलनकारियों के बीच झड़प, 19 लोगों को किया गया गिरफ्तार

West Singhbhum: पुलिसकर्मियों पर हमले को लेकर पश्चिमी सिंहभूम के मनोहरपुर थाने में आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत महतो सहित 36 लोगों के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की गई है

Jharkhand News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के मनोहरपुर में घाघरा हॉल्ट पर हाल ही में रेल नाकाबंदी की गई. इस दौरान कुर्मी समुदाय के सदस्यों का नेतृत्व करने वाले अमित महतो सहित 19 लोगों को निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने और 20 सितंबर को पुलिस कर्मियों पर हमला करने के आरोप में शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी. पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक (एसपी) आशुतोष शेखर ने कहा कि, प्रदर्शनकारियों द्वारा लाठियों से हमला किए जाने के बाद एक ड्यूटी मजिस्ट्रेट और कुछ पुलिस कर्मियों को चोटें आई थीं.

आशुतोष शेखर ने यहां प्रेस कांन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि, बुधवार को आदिवासी कुर्मी समाज के आंदोलन के आह्वान के मद्देनजर घाघरा हॉल्ट के आसपास सीआरपीसी की धारा 144 लागू होने के बावजूद, सैकड़ों आंदोलनकारी सुबह 8 बजे से ही पटरियों पर बैठ गए. जिससे रेल सेवाएं बाधित हुईं. उन्होंने कहा कि लगभग 9 बजे, ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने आंदोलनकारियों को सूचित किया कि, सरकार द्वारा उनकी मांगों पर बातचीत करने के लिए सहमत होने के बाद उनकी केंद्रीय समिति के नेताओं ने आंदोलन वापस ले लिया है.

36 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज
आशुतोष शेखर ने कहा कि हालांकि, अमित महतो ने मजिस्ट्रेट पर आंदोलन को विफल करने की कोशिश करने का आरोप लगाया. इसके बाद भीड़ को उकसाया और पुलिसकर्मियों पर लाठियों से हमला करना शुरू कर दिया और ईंट-पत्थर चलाने लगा. उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में पश्चिमी सिंहभूम के मनोहरपुर थाने में आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत महतो सहित 36 लोगों के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की है. इसके अलावा सरायकेला के नीमड़ीह रेलवे स्टेशन के पास रेल टेका (रेल रोको) अभियान को लेकर रेलवे ट्रैक जाम करने पर अड़े आंदोलनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई.

ये भी पढ़ें: Jharkhand: जन्म के तीसरे दिन बच्ची की मौत, गुस्साए परिजनों ने डॉक्टर को पीटा, नाराज डॉक्टरों ने काम किया बंद

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget