एक्सप्लोरर

Jharkhand: लोहरदगा में हुई अनोखी शादी, मंडप में दूल्हा एक, दुल्हन 2...बेटा बना बाराती 

Lohardaga News: ग्रामीणों और घरवालों की सहमति से दोनों युवतियों का विवाह संदीप के साथ करवाया गया. ये अनोखा मामला झारखंड (Jharkhand) के लोहरदगा से सामने आया है. 

Jharkhand Boy Marriage With Two Girls: झारखंड (Jharkhand) के लोहरदगा (Lohardaga) जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां भंडरा प्रखंड के बंडागांई के संदीप उरांव (Sandeep Oraon) नाम के युवक 2 युवतियों के साथ ब्याह रचाया. संदीप का 2 युवतियों संग विवाह पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है. संदीप का दोनों युवतियों के साथ प्रेम प्रसंग (Love Affair) चल रहा था. एक युवती से संदीप का पिछले 3 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था जबकि दूसरी के साथ वो पिछले एक साल से रिलेशनशिप में था. हैरान करने वाली बात ये है कि, इनमें से पहली प्रेमिका से एक बच्चा भी है. आखिरकार, संदिप के संबंधों के बारे में लोगों को पता चला और मामला गांव तक पहुंचा. इसके बाद बंडागांई में ग्रामीणों ने सामाजिक बैठक कर इन दोनों युवतियों के साथ संदीप की शादी (Marriage) करा दी. विवाह समारोह में ग्रामीण, परिजन और बच्चा भी शामिल हुआ.

ये है पूरा मामला 
संदीप उरांव का प्रेम प्रसंग पिछले 3 वर्षों से गडरपो पंचायत के धनामुन्जी गांव की रहने वाली कुसुम लकड़ा से चल रहा था. विवाह के पहले ही दोनों को एक बेटा भी है. दूसरी युवती बगड़ू पंचायत के पतरातू महतो टोली निवासी स्वाति कुमारी है. स्वाति साथ संदीप का प्रेम प्रसंग एक वर्ष पहले बंगाल में  ईंट भट्ठा में मजदूरी करने के दौरान शुरू हुआ था.

कई बार हुआ विवाद 
एक युवक के साथ दोनों युवतियों का प्रेम प्रसंग रहने के कारण कई बार विवाद भी हुआ. मामला शांत नहीं हो रहा था, इसके बाद ग्रामीणों और घरवालों की सहमति से दोनों युवतियों का विवाह संदीप के साथ करवाया गया. रविवार को सामाजिक रीति रिवाज के अनुसार संदीप उरांव के साथ कुसुम और स्वाति का विवाह रचाया गया. एक मंडप में 2 युवतियों के साथ विवाह रचाने की घटना ने संदीप को चर्चा में ला दिया है.

ये भी पढ़ें:

Jharkhand: किन्नरों ने दिखाया समाज को आईना, कहा- 'हम हिंदू-मुस्लिम के नाम पर नहीं लड़ते'

Jharkhand Coronavirus Update: झारखंड में फिर बढ़ी कोरोना की रफ्तार, जानें किन जिलों तक फैला संक्रमण 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बहन आपसे ज्यादा समझदार...', राहुल गांधी पर BJP सांसद ने कसा तंज
'बहन आपसे ज्यादा समझदार...', राहुल गांधी पर BJP सांसद ने कसा तंज
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
रांची में छात्र नेता अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा, थाने पहुंचे BJP नेता
रांची में छात्र नेता अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा, थाने पहुंचे BJP नेता
झारखंड के पावर प्लांट में बॉयलर ब्लास्ट, 3 इंजीनियरों की मौत
झारखंड के पावर प्लांट में बॉयलर ब्लास्ट, 3 इंजीनियरों की मौत

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'बहन आपसे ज्यादा समझदार...', राहुल गांधी पर BJP सांसद ने कसा तंज
'बहन आपसे ज्यादा समझदार...', राहुल गांधी पर BJP सांसद ने कसा तंज
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
दूसरे टेस्ट से क्यों बाहर हुए कुलदीप यादव? BCCI ने बताई असली वजह
दूसरे टेस्ट से क्यों बाहर हुए कुलदीप यादव? BCCI ने बताई असली वजह
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
सुबह 6 बच्चे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
सुबह 6 बच्चे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
Embed widget