एक्सप्लोरर

Jharkhand Coronavirus Update: झारखंड में फिर बढ़ी कोरोना की रफ्तार, जानें किन जिलों तक फैला संक्रमण 

Jharkhand Coronavirus: झारखंड में एक बार फिर कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है. विशेषज्ञों की मानें तो कोविड टेस्टिंग की संख्या बढ़ने से संक्रमितों की संख्या में भी इजाफा होगा. 

Coronavirus Cases in Jharkhand: झारखंड (Jharkhand) में कोरोना संक्रमण के मामले एक बार फिर बढ़ रहे हैं. राज्य में कोरोना संक्रमितों की तादाद 108 हो गई है. बीते 50 दिनों में पहली बार संक्रमितों की संख्या 100 के ऊपर पहुंची है. कोविड संक्रमण के सबसे ज्यादा 63 एक्टिव केस रांची (Ranchi) में हैं. रविवार को पूरे राज्य में 1099 सैंपलों की जांच हुई, इनमें 24 लोग कोविड पॉजिटिव पाए गए. स्वास्थ्य विभाग (Health Department) की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 10 लोग कोरोना संक्रमण से मुक्त भी हुए हैं. 

जांच के साथ बढ़ेगी मरीजों की संख्या 
झारखंड के अन्य जिलों में पूर्वी सिंहभूम में 12, देवघर में 11, बोकारो में 7, लातेहार में 3, कोडरमा और पलामू में 2-2 और दुमका, हजारीबाग, सिमडेगा, जामताड़ा, गढ़वा और लोहरदगा में 1-1 संक्रमित मरीज हैं. झारखंड में मोर्टेलिटी रेट 1.22 है. विशेषज्ञों की मानें तो कोविड टेस्टिंग की संख्या बढ़ने से संक्रमितों की संख्या में भी इजाफा होगा. अभी राज्य में टेस्टिंग की रफ्तार बेहद धीमी है. रांची जिले में सिर्फ एक सरकारी केंद्र पर कोरोना की टेस्टिंग हो रही है.

जानें कहां हो रही है जांच 
राज्य में सभी सार्वजनिक स्थानों में जांच पूरी तरह से बंद है. कोरोना की तीनों लहर में बाहर से आने वाले यात्रियों से ही संक्रमण फैला था, इसलिए सबसे अधिक संक्रमण की पुष्टि एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड से ही हुई थी. पर जब देश के कई बड़े शहरों में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं, उन राज्यों से प्रतिदन लोगों का आना-जाना लगा रहता है, इसके बाद भी रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, बस स्टैंड समेत सभी सार्वजिनक स्थानों में जांच बंद है. रांची के किसी भी सार्वजनिक स्थान में जांच नहीं हो रही है. कोरोना जांच के लिए वर्तमान में पूरे राज्य में सिर्फ रांची सदर अस्पताल में ही व्यवस्था है.

लोगों को रहना होगा सतर्क
रांची के गांधीनगर स्थित सीसीएल हॉस्पिटल के कोविड सेल के इंचार्ज डॉ जेके सिंह के मुताबिक, कोविड संक्रमण को लेकर लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है. सार्वजनिक स्थलों पर मास्क, दूरी और सैनिटाइजेशन के तीन प्रमुख नियमों का पालन हर हाल में किया जाना चाहिए.

ये भी पढ़ें:

Jharkhand Weather: आसमानी बिजली गिरने की घटना में नाबालिग बच्ची की हुई मौत, भाई की बच गई जान 

Jharkhand: ओवैसी के रांची पहुंचने पर पाक समर्थित नारेबाजी के मामले में जांच का आदेश, जानें बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड: JSSC-CGL, TDPL की सभी परीक्षा होंगी रद्द, CBI जांच पर अड़ा एक गुट
झारखंड: JSSC-CGL, TDPL की सभी परीक्षा होंगी रद्द, CBI जांच पर अड़ा एक गुट
JSSC CGL JPSC Highlights: छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार, अभिजीत दीपके बोले- देवेंद्र भाई को बधाई
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार, अभिजीत दीपके बोले- देवेंद्र भाई को बधाई
JPSC की पूर्व सदस्य अजिता भट्टाचार्य का PA गिरफ्तार, CID का एक्शन
JPSC की पूर्व सदस्य अजिता भट्टाचार्य का PA गिरफ्तार, CID का एक्शन
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget