एक्सप्लोरर

Dumka Accident: टैंकर हादसे पर BJP नेता बाबूलाल मरांडी ने जताया दुख, भयावह था मंजर 

Dumka News: झारखंड (Jharkhand) के दुमका में हुए दर्दनाक हादसे में एक शख्स की मौत हो गई है. बीजेपी नेता बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) ने हादसे पर दुख जताया है.

Babulal Marandi Reaction Over Dumka LPG Tanker Fire: झारखंड (Jharkhand) में दुमका-भागलपुर हाईवे पर बृहस्तिवार दोपहर एलपीजी टैंकर (LPG Tanker) के दुर्घटनाग्रस्त होने से तेज विस्फोट के साथ आग लग गई. टैंकर ने सड़क के किनारे खड़ी 4 बसों को भी अपनी चपेट में ले लिया. टैंकर के साथ-साथ बसें भी पूरी तरह जलकर  खाक हो गईं. हादसे में एक शख्स की जलकर मौत हो गई, जबकि करीब आधा दर्जन लोग झुलस गये हैं. इस भयावह हादसे पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता बाबूलाल मरांडी ने दुख जताया है. 

बाबूलाल मरांडी ने जताया दुख 
बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) ने ट्वीट कर कहा कि, ''दुमका हंसडीहा हाइवे पर गैस टैंकर और बस में हुई टक्कर से आग लगने और 4 बसों के चपेट में आने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत और कई लोगों के घायल होने की दुःखद खबर से मन व्यथित है. ईश्वर मृतक के परिजनों को यह दुख सहने का साहस प्रदान करें. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं.''

भयावह था मंजर 
बता दें कि, ये हादसा बिहार को बंगाल से जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरमाहाट स्थित एक लाइन होटल के पास हुआ था. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एलपीजी टैंकर पहले एक पेड़ से टकराया और इसके बाद उसमें आग लग गई. आग की लपटें इतनी तेज थीं कि 100 मीटर की दूरी पर खड़ी बसें भी इसकी चपेट में आकर धधक उठीं. घटनास्थल के आसपास जो लोग खड़े थे, वो आग की चपेट में आने से झुलस गये. 

टैंकर के उड़ गए परखच्चे
टैंकर में हुआ विस्फोट इतना भयंकर था कि उसके टुकड़े दूर-दूर तक उड़ते नजर आए. सड़क किनारे बिजली के पोल और तार टूटने से इलाके में बिजली की आपूर्ति भी ठप हो गयी. आग की लपटें 3-4 किलोमीटर दूर से ही दिख रही थीं. 

ये भी पढ़ें: 

Jharkhand Politics: राज्यपाल के 'एटम बम' वाले बयान पर बढ़ी सियासी तकरार, JMM और कांग्रेस ने किया पलटवार 

Naxalites Arrested: लातेहार में 5 लाख का इनामी नक्सली साथियों के साथ गिरफ्तार, AK-47 बरामद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज से शुरू होगा झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र, JPSC पर बवाल के आसार
आज से शुरू होगा झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र, JPSC पर बवाल के आसार
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत पर आज साफ होगी तस्वीर, JPSC केस में 5 और अरेस्ट
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत पर आज साफ होगी तस्वीर, JPSC केस में 5 और अरेस्ट
रांची प्रोटेस्ट: JPSC पेपर लीक पर सरकार बातचीत को तैयार, समिति बनी, छात्रों ने क्या कहा?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC पेपर लीक पर सरकार बातचीत को तैयार, समिति बनी, छात्रों ने क्या कहा?

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Monsoon Session LIVE: 'डरने दीजिए, हम भी डराते रहेंगे...' संसद सत्र शुरू होने से पहले बोले पवन खेड़ा
Monsoon Session 2026: 'डरने दीजिए, हम भी डराते रहेंगे...' संसद सत्र शुरू होने से पहले बोले पवन खेड़ा
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
'बांग्लादेश दूसरा पाकिस्तान', शेख हसीना के बेटे ने भारत के लिए क्या कहा?
'बांग्लादेश दूसरा पाकिस्तान', शेख हसीना के बेटे ने भारत के लिए क्या कहा?
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
Gen Z और Gen Alpha से प्रोटेस्ट के बाद पहली बार मिलेंगे मोहन भागवत, क्या होगी बात?
Gen Z और Gen Alpha से प्रोटेस्ट के बाद पहली बार मिलेंगे मोहन भागवत, क्या होगी बात?
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget