एक्सप्लोरर

Jharkhand: CM योगी ने की आलमगीर आलम की औरंगजेब से तुलना, काशी-मथुरा को लेकर कर दिया ये आह्वान

Jharkhand Election 2024: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झारखंड सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी की सरकार लाइए, गरीब को उसका हिस्सा भी मिलेगा, सम्मान भी मिलेगा.

Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड के कोडरमा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने लोगों की छठ महापर्व की शुभकामनाएं भी दीं. वहीं चुनाव को लेकर सीएम योगी ने कहा कि हरियाणा को लेकर पहले लोग क्या कहते थे, लेकिन नतीजे क्या आए? इस दौरान उन्होंने झारखंड के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता आलमगीर आलम की तुलना औरंगजेब से की.

उन्होंने कहा कि आज क्या हो रहा है झारखंड में, मैं देख रहा था कि एक आलमगीर आलम थे. औरंगजेब ने देश को लूटा था, देश के पवित्र मंदिरों को नष्ट किया था, दूसरा जेएमएम सरकार का मंत्री भी था आलमगीर, जिसने झारखंडवासियों के पैसे को लूटा. उनके घर से गड्डियां निकलीं.

सीएम योगी ने कहा कि 1947  में देश आजाद हुआ था, कांग्रेस को जनता ने शासन का अवसर दिया था, लेकिन क्या कभी किसी ने गरीबों के लिए ईमानदारी से कोई योजना चलाई? कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने कश्मीर की समस्या की थी. कांग्रेस ने गरीबों को भूखा मरने के लिए छो़ड़ दिया था. कांग्रेस हो या आरजेडी या जेएमएम ने गरीबों के पेट पर लात मारने का काम किया. इन्होंने नौजवानों को पलायन के लिए मजबूर किया.

माफिया का उपचार केवल बीजेपी- सीएम योगी

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि माफिया का उपचार केवल बीजेपी है. 2017 से पहले यूपी में माफिया सीना तानकर चलते थे, जिनके लिए गरीब की कोई कीमत नहीं थी, नौजवान की कोई कीमत नहीं थी, बहन-बेटियों का सम्मान नहीं था. 2017 के बाद जब यूपी के बुलडोजर ने चलना प्रारंभ किया, आज आप देखते होंगे कि दुर्दांत भू-माफिया यूपी की धरती को छोड़ चुके हैं, कुछ तो जेल में हैं, कुछ तो राम नाम सत्य है कि यात्रा पर भी चले गए. आज तो कोई भी माफिया हो, यूपी से गायब हो गया है.

यूपी के सीएम ने कहा कि बीजेपी की सरकार लाइए, गरीब को उसका हिस्सा भी मिलेगा, सम्मान भी मिलेगा. देश के अंदर एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए का गठबंधन है, दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन है, दोनों गारंटी ले रहे हैं. दोनों की गारंटी में अंतर है. गोगो दीदी योजना मोदी की गारंटी है कि महिलाओं के खाते में हर महीने की 11 तारीख को 2100 रुपये की आर्थिक सहायता पहुंचेगी. बीजेपी कहती है कि घर निर्माण के लिए मुफ्त बालू देंगे, बालू माफिया को खत्म कर देंगे.

'बीजेपी देश के स्वाभिमान की गारंटी'

आदित्यनाथ ने कहा कि ये लोग सरकारी नौकरियां नहीं दे पाए थे. झारखंड में पांच साल के अंदर पांच लाख नौजवानों के लिए रोजगार उपलब्ध करने की बात हमारी पार्टी कर रही है. बीजेपी देश की सुरक्षा की गारंटी है. बीजेपी देश के स्वाभिमान की गारंटी है. बीजेपी विरासत और विकास के सम्न्वय की गारंटी देती है. आप लोग एक बार अयोध्या आइए. जब ये कांग्रेस के लोग थे, तब अयोध्या में कितनी खराब व्यवस्था थी. अराजकता थी. राम मंदिर निर्माण न हो, इसके लिए रोड़े अटकाए जाते थे. अयोध्या में पांच सौ वर्षों के बाद आपने भव्य दीपोत्सव देखा होगा. हर भारत वासी के लिए इससे ज्यादा सम्मान और क्या हो सकता है.

कृष्ण कन्हैया कहां मानने वाले हैं- योगी आदित्यनाथ

सीएम योगी ने कहा कि जैसे हरियाणा ने निर्णय लिया, वैसे ही झारखंड में माफियाओं को प्रश्रय देने वाली सरकार की छुट्टी कर दीजिए. ये गठबंधन देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करता है. इन्हें मौका नहीं देना है. पीएम मोदी ने अयोध्या में एक बात कही थी कि ये तो एक शुरुआत है, शुरुआत, आपने इशारा समझ लिया होगा. हमारे कृष्ण कन्हैया कहां मानने वाले हैं. आप सभी को काशी, अयोध्या और मथुरा में दर्शन के लिए आह्वान करता हूं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Giridih News: गिरिडीह में शादी के एक महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल वालों पर दहेज-हत्या का आरोप
गिरिडीह में शादी के एक महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल वालों पर दहेज-हत्या का आरोप
झारखंड को AI से नई पहचान देने की तैयारी, CM हेमंत सोरेन ने दिग्गज कंपनियों के साथ की बैठक
झारखंड को AI से नई पहचान देने की तैयारी, CM हेमंत सोरेन ने दिग्गज कंपनियों के साथ की बैठक
CM हेमंत सोरेन ने नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का किया आगाज, नई तकनीक से बदलेगा झारखंड
CM हेमंत सोरेन ने नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का किया आगाज, नई तकनीक से बदलेगा झारखंड
लखनऊ और इटावा में हुई शिकायत तो निशिकांत दुबे ने सपा चीफ को सिखाया कानून, कहा- 'खुद अखिलेश यादव...'
लखनऊ और इटावा में हुई शिकायत तो निशिकांत दुबे ने सपा चीफ को सिखाया कानून, कहा- 'खुद अखिलेश यादव...'

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget