एक्सप्लोरर

Ranchi: गिरफ्तार इंजीनियर संजय कुमार के पास से मिली करोड़ों की संपत्ति, ACB ने इस मामले में की थी कार्रवाई

Ranchi News: संजय कुमार पर आरोप है कि 2018 में गिरिडीह में 24 लाख 81 हजार रुपए के टेंडर में निविदा की जगह संजय ने टेबल टेंडर किया. 25 लाख के टेंडर को 10 भागों में बांट दिया.

Jharkhand News: झारखंड के रांची (Ranchi) में 17 मई को गिरफ्तार गिरिडीह के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के पूर्व एग्जीक्यूटिव इंजीनियर संजय कुमार ने धनबाद में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर रहते कई बड़े घपले किए. दरअसल, धनबाद निगरानी विभाग ने संजय के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का भी मामला दर्ज किया है. बता दें कि, धनबाद में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर रहने के दौरान ही उन्होंने बेशुमार संपत्तियां बटोरी थी.

दरअसल, तीन आलीशान फ्लैट, रांची में प्लॉट और चार लग्जरी कार खरीद कर संजय कुमार कानून के शिकंजे में फंस गए. धनबाद एसीबी ने संजय कुमार के एक फरवरी 2005 से 23 जुलाई 2013 के बीच की गई आय-व्यय की जांच की. जांच में चेक पीरियड में संजय कुमार की संपत्ति आय से 90 लाख 56 हजार अधिक मिली. उनके पास नकद सहित कुल एक करोड़ 62 लाख 68 हजार की संपत्ति मिली. जबकि इस दौरान आमदनी सिर्फ एक करोड़ 13 लाख हुई. उन्होंने अपनी आमदनी में से विभिन्न मदों में 41 लाख खर्च भी किए.

क्या है पूरा मामला?
बता दें कि, गिरिडीह में टेबल टेंडर निकाल कर संजय सिंह ने गड़बड़झाला किया था. संजय कुमार के खिलाफ एसीबी में तीन मामले दर्ज हैं. वहीं जिस मामले में वे जेल गए हैं उसके अलावा आय से अधिक संपत्ति की प्राथमिकी को छोड़ कर गिरिडीह में ही गबन करने के मामले में उनके खिलाफ तीसरा मामला दर्ज है. आरोप है कि 2018 में गिरिडीह में 24 लाख 81 हजार रुपए के टेंडर में निविदा की जगह संजय ने टेबल टेंडर किया. 25 लाख के टेंडर को 10 भागों में बांट दिया. 29 जनवरी 2018 को कार्यादिश निकाला और महज तीन दिन यानी दो फरवरी 2018 को 720 चापानलों की मरम्मत के मद में ठेकेदार को भुगतान कर दिया. संजय को रिमांड करने की तैयारी है.

दरअसल, संजय कुमार को एसीबी ने गिरिडीह पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल-1 में कार्यपालक अभियंता रहते वर्ष 2017 में चापाकल, डीप बोरिंग और शौचालय निर्माण में ठेकेदारों और लाभुकों से वसूली करने के आरोप में जेल भेजा है. वहीं यह खुलासा हुआ था कि वे वसूली की रकम अपनी पत्नी और बेटे के बैंक खातों में जमा कराते थे.

कहां से क्या-क्या मिला?
एयरपोर्ट रोड हीनू रांची में संजय कुमार की पत्नी उषा देवी के नाम लक्ष्मी अपार्टमेंट में 3 बेड का फ्लैट 12 लाख 72 हजार
रांची हरमू हाउसिंग कॉलोनी में उषा देवी के नाम एमआईजी 53 लाख 63 हजार
बेंगलुरु में फ्लैट 19 लाख 85 हजार
रांची में प्लॉट 02 लाख 70 हजार
संजय और बेटे के नाम पर 4 कार 40 लाख
संजय, पत्नी व बेटे के बैंक बैलेंस 16 लाख 92 हजार

ये भी पढ़ें:- Jharkhand Weather Today: रांची समेत झारखंड के इन जिलों में आज होगी जोरदार बारिश, लेकिन गर्मी ने नहीं मिलेगी राहत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget