एक्सप्लोरर

झारखंड में हर सातवें दिन एक रिश्वतखोर गिरफ्तार? रांची में रिश्वत लेते पकड़ा गया दारोगा

Jharkhand News: दारोगा ने एक व्यक्ति से जब्त मोबाइल फोन छोड़ने के लिए रिश्वत की मांग की थी. झारखंड में हर सातवें दिन एक लोक सेवक को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया जाता है.

Ranchi News: रांची के कोतवाली थाने में पदस्थापित दारोगा ऋषिकांत को एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने शुक्रवार को एक व्यक्ति से पांच हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया. एसीबी की टीम जैसे ही मौके पर पहुंची, दारोगा ने भागकर महिला थाने में छिपने की कोशिश की. टीम ने अंततः उसे अपने शिकंजे में ले लिया.

दारोगा एक व्यक्ति का जब्त किया गया मोबाइल रिलीज करने के लिए रिश्वत ले रहा था. आरोप है कि उसने केस डायरी लिखने के लिए अलग से 20 हजार रुपए की मांग की थी.

कीमती मोबाइल फोन भी पुलिस ने किया जब्त 

एसीबी के एक अधिकारी ने बताया कि रांची के एक व्यक्ति को कोतवाली थाने की पुलिस ने पूर्व में आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया था. आरोपी का एक कीमती मोबाइल फोन भी पुलिस ने जब्त किया था. इस केस में दारोगा ऋषिकांत को अनुसंधान पदाधिकारी बनाया गया था.

दारोगा के ट्रैप की योजना तैयार की गई

आरोपी ने जब मोबाइल फोन रिलीज करने का आग्रह किया तो दारोगा ने उससे रिश्वत की मांग की थी. इसके बाद आरोपी के भाई ने एसीबी के पास शिकायत दर्ज कराई. एसीबी ने प्रारंभिक जांच में शिकायत को सही पाया. इसके बाद दारोगा के ट्रैप की योजना तैयार की गई.

रांची में शुक्रवार को तय योजना के अनुसार, दारोगा को जैसे ही रिश्वत की रकम दी गई, एसीबी के दस्ते ने उसे तुरंत घेर लिया. इधर खुद को फंसता देख दारोगा ने भागकर महिला थाना परिसर में छिपने की कोशिश भी की. लेकिन उसे गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार दारोगा से पूछताछ चल रही है. झारखंड में सरकारी दफ्तरों में भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के आरोप में औसतन हर सातवें दिन एक लोकसेवक को गिरफ्तार किया जा रहा है.'

इसे भी पढ़ें: Jharkhand: सरायकेला खरसावां में दुर्लभ बच्चे का जन्म, दो पैरों की जगह 'पूंछ' जैसी संरचना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड SIR: 5 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश, क्या है पूरा मामला?
झारखंड SIR: 5 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश, क्या है पूरा मामला?
झारखंड: गिरिडीह में बारिश का कहर, नदी बना मुख्य मार्ग; लोगों में आक्रोश
झारखंड: गिरिडीह में बारिश का कहर, नदी बना मुख्य मार्ग; लोगों में आक्रोश
झारखंड में SIR पर भयानक रार! INDIA-NDA में तकरार, क्या है पूरा मामला?
झारखंड में SIR पर भयानक रार! INDIA-NDA में तकरार, क्या है पूरा मामला?
4 गोल्ड मेडल जीतने वाला खिलाड़ी सब्जी बेचने को मजबूर, सरकारी नौकरी का इंतजार
4 गोल्ड मेडल जीतने वाला खिलाड़ी सब्जी बेचने को मजबूर, सरकारी नौकरी का इंतजार

वीडियोज

Sansani: जबलपुर की अंधेरी रात का खूनी शैतान! Crime News
Janhit With Chitra Tripathi: अवैध बुलडोजर ध्वस्त..यूपी में नया विवाद !। Saharanpur Masjid Demolished
UP News: यूपी के मुरादाबाद में बड़ा हादसा 3 मंजिला बिल्डिंग एक झटके में गिरी। Viral News। Breaking
Janhit With Chitra Tripathi: 'हनुमान अंश' फिल्म या चमत्कार साक्षात्? ।Hanuman Ansh। ABP News
PM Modi Speech: Teacher's Day पर दिल्ली के SRCC से, देश के युवाओं के नाम PM मोदी का संदेश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: PM मोदी के किन कामों के कायल हैं अभिषेक मनु सिंघवी? खुद बताया
Exclusive: PM मोदी के किन कामों के कायल हैं अभिषेक मनु सिंघवी? खुद बताया
UP के पूर्व डिप्टी CM को उपराज्यपाल की कमान, जानें दिनेश शर्मा का सियासी सफर!
UP के पूर्व डिप्टी CM को उपराज्यपाल की कमान, जानें दिनेश शर्मा का सियासी सफर!
हरमनप्रीत कौर का PAK के खिलाफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, 150वां टी20 खेलने वाली बनी पहली कप्तान
हरमनप्रीत कौर का PAK के खिलाफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, 150वां टी20 खेलने वाली बनी पहली कप्तान
'बहुत सी बातें आसमान में कही गई...', सुनीता आहूजा के आरोपों पर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी?
'बहुत सी बातें आसमान में कही गई...', सुनीता आहूजा के आरोपों पर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी?
मरियम नवाज ने खोली पाक सेना की पोल, बोलीं- 'भारत नहीं अपने ही...'
मरियम नवाज ने खोली पाक सेना की पोल, बोलीं- 'भारत नहीं अपने ही...'
कांग्रेस ने सचिन पायलट को दी बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब, गुजरात और महाराष्ट्र पर फैसला
कांग्रेस ने सचिन पायलट को दी बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब, गुजरात और महाराष्ट्र पर फैसला
कैमरा लवर्स के लिए बेस्ट! 200MP वाले 6 नए स्मार्टफोन, जानें पूरी लिस्ट
कैमरा लवर्स के लिए बेस्ट! 200MP वाले 6 नए स्मार्टफोन, जानें पूरी लिस्ट
मखाने की खेती पर कितनी सब्सिडी देती है सरकार? जान लें फायदे की बात
मखाने की खेती पर कितनी सब्सिडी देती है सरकार? जान लें फायदे की बात
Embed widget