एक्सप्लोरर

Jharkhand: क्रशर प्लांट में मारपीट कर कर्मचारियों से हुई थी लूट, 5 लुटेरे गिरफ्तार

Dumka News: झारखंड की दुमका पुलिस को लूटकांड का खुलासा करने में सफलता मिली है. पुलिस ने पांच लुटेरों को गिरफ्तार कर चार मोबाइल, नकदी, देसी कट्टा, गोली और तीन बाइक बरामद किया है.

Jharkhand News: दुमका पुलिस ने क्रशर प्लांट में लूटकांड का खुलासा कर दिया है. मामला गोपीकान्दर थाना क्षेत्र के लखीबाद गांव स्थित शिव शंकर इंटरप्राइजेज नामक क्रशर प्लांट का है. 10 से 12 की संख्या में आये बदमाशों ने कर्मचारियों से मारपीट कर एक लाख 24 हजार लूट लिये थे. क्रशर प्लांट से निकलते समय बदमाश कर्मचारियों के सात मोबाइल भी ले गये. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पीताम्बर सिंह खेरवार ने स्पेशल टीम का गठन किया.

आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम प्रमुख सड़कों पर लगा दी गयी. पुलिस अधीक्षक की गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए बाइक के साथ लूटकांड में शामिल एक आरोपी को धर दबोचा. पता चला कि बाइक गिरिडीह के पते पर रजिस्टर है. पूछताछ में आरोपी ने घटना की जानकारी विस्तार से दी. आरोपी की निशानदेही पर पुलिस की टीम ने चार लुटेरों को धर दबोचा. आरोपियों के पास से चार मोबाइल, 27 हजार 550 नगद, एक देसी कट्टा, दो गोली और तीन बाइक जब्त किया गया है.

क्रशर प्लांट में मारपीट कर लूट मामले का खुलासा

पुलिस का दावा है कि क्रशर प्लांट में लूटकांड के बाकी आरोपी भी जल्द पकड़े जायेंगे. पकड़े गये आरोपियों में करम लाल मुर्मू, भुनेश्वर हांसदा, मिकेश कुमार सोरेन, सोना राम हेमब्रम और फूलचंद हांसदा शामिल हैं. पुलिस अधीक्षक के मुताबिक आरोपी गिरिडीह, पाकुड़ और दुमका के निवासी हैं.

पांच लुटेरों को पकड़ने में पुलिस को मिली सफलता

उन्होंने कहा कि लूटकांड में शामिल अन्य आरोपी भी जल्द गिरफ्तार कर लिये जायेंगे. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम संभावित ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई कर रही है. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि एक आरोपी पर पूर्व में भी लूट का मामला दर्ज है. क्रशर प्लांट में लूटकांड का खुलासा करने वाली टीम की पुलिस अधीक्षक ने पीठ थपथपायी है. 

ये भी पढ़ें-

हर महीने 1000 रुपये लेने हैं तो ये है फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख, झारखंड CMO ने दी जरूरी जानकारी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: महायुति में अनबन! BJP-शिंदे गुट ने एक दूसरे पर साधा निशाना
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: महायुति में अनबन! BJP-शिंदे गुट ने एक दूसरे पर साधा निशाना
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: महायुति में अनबन! BJP-शिंदे गुट ने एक दूसरे पर साधा निशाना
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: महायुति में अनबन! BJP-शिंदे गुट ने एक दूसरे पर साधा निशाना
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget