एक्सप्लोरर

Jharkhand: दुमका की मयूराक्षी नदी में डूबे चार छात्र, एक का शव बरामद, तीन की तलाश जारी

Dumka News: झारखंड के दुमका के मयूराक्षी नदी में नहाने गए चार छात्र डूब गए. स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से एक छात्र कृष्णा सिंह का शव बरामद कर लिया गया, जबकि तीन अन्य की तलाश जारी है.

झारखंड की उपराजधानी दुमका में मयूराक्षी नदी में डूबने से चार छात्रों के लापता होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. गुरुवार की दोपहर हरिपुर गांव के पास बने बांध में नहाने गए छात्रों में से एक का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि तीन की तलाश अभी भी जारी है.

जानकारी के मुताबिक चारों छात्र बांध क्षेत्र में मस्ती करने के लिए नदी में उतरे थे. देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की और पुलिस को सूचना दी. रातभर की तलाश के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से एक छात्र, कृष्णा सिंह का शव बरामद किया गया. शेष तीन छात्र - आर्यन, कृष और एक अन्य की तलाश के लिए गोताखोरों को बुलाया गया है.

पहले भी तीन छात्रों की डूब के हो चुकी है मौत

मयूराक्षी नदी पर झारखंड सरकार ने कृषि जल आपूर्ति के लिए बांध बनाया है. यहां का खूबसूरत नजारा लोगों को आकर्षित करता है और इसे 'मिनी गोवा' कहा जाता है. बड़ी संख्या में लोग यहां पिकनिक मनाने आते हैं, लेकिन यह जगह जितनी सुंदर है उतनी ही खतरनाक भी साबित हो रही है.स्थानीय लोगों के मुताबिक इस क्षेत्र में पहले भी तीन छात्रों की मौत हो चुकी है. उस समय दो शव बरामद हुए थे, लेकिन एक छात्र का शव आज तक नहीं मिल सका. इसके बावजूद सुरक्षा इंतजामों में कोई खास सुधार नहीं किया गया.

पुलिस की पुष्टि और कार्रवाई

जामा थाना प्रभारी अजीत कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सूचना मिलते ही तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया था. अब तक एक शव बरामद कर लिया गया है और बाकी छात्रों की तलाश के लिए बाहर से गोताखोरों को बुलाया जा रहा है.

स्थानीय लोगों में रोष

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने कहा कि यदि प्रशासन ने पहले हुई घटनाओं से सबक लिया होता और चेतावनी बोर्ड या सुरक्षा प्रबंध किए होते, तो ऐसी त्रासदी को रोका जा सकता था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची: 'अपने पाप छुपाने का...', CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़की JMM
रांची: 'अपने पाप छुपाने का...', CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़की JMM
प्रशांत भूषण के बयान पर कांग्रेस ने किया बचाव! कहा- जब महात्मा गांधी...
प्रशांत भूषण के बयान पर कांग्रेस ने किया बचाव! कहा- जब महात्मा गांधी...
JMM विधायक ने घर बुलाकर इंजीनियरों को पीटा! संजीव सरदार पर गंभीर आरोप
JMM विधायक ने घर बुलाकर इंजीनियरों को पीटा! संजीव सरदार पर गंभीर आरोप
झारखंड का दलित चेहरा बना ओडिशा का राज्यपाल, जानें कौन हैं ब्रज मोहन राम?
झारखंड का दलित चेहरा बना ओडिशा का राज्यपाल, जानें कौन हैं ब्रज मोहन राम?

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
ओवैसी की रैली का इफेक्ट! अखिलेश जाएंगे रामपुर, जेल में आजम खान से होगी मुलाकात
ओवैसी की रैली का इफेक्ट! अखिलेश जाएंगे रामपुर, जेल में आजम खान से होगी मुलाकात
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
Embed widget