एक्सप्लोरर

Dhanbad Violence: धनबाद में दो समूहों में हिंसा के बाद इलाके में शांति, अगले आदेश तक जारी रहेगी धारा 144

Dhanbad Violence: धनबाद एसडीएम प्रेम कुमार तिवारी ने शनिवार को अगले आदेश तक कतरास थाना क्षेत्र के कैलूडीह, छाताबाद और आकाश किनारी इलाके में धारा 144 लगाई, जो अभी जारी है.

Jharkhand News: झारखंड के धनबाद (Dhanbad) जिले के कतरास में शनिवार को एक ई-रिक्शा की बैटरी की चोरी को लेकर दो समुदायों के बीच झड़प हो गई. इसके बाद जिला मुख्यालय से करीब 29 किलोमीटर दूर कतरास थाना अंतर्गत तीन इलाकों में धारा 144 लागू कर दी गई है. पुलिस ने यह जानकारी दी. बता दें कि, धनबाद एसडीएम प्रेम कुमार तिवारी ने शनिवार को अगले आदेश तक कतरास थाना क्षेत्र के कैलूडीह, छाताबाद और आकाश किनारी इलाके में धारा 144 लगा दी.

पुलिस ने कहा कि शुक्रवार को हुई झड़प में 15 से अधिक लोग घायल हो गए हैं. जबकि अब तक 30 लोगों को हिरासत में लिया गया है. बाघमारा की पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) निशा मुर्मू ने कहा कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है. सूचना के अनुसार, हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा. हालांकि, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने हिंसा को रोकने के लिए लाठीचार्ज के इस्तेमाल से इनकार किया है. पुलिस ने बताया कि कैलुडीह निवासी जनार्दन यादव के ई-रिक्शा की बैटरी चोरी होने की वजह से इलाके में हिंसा भड़की थी.

CCTV फुटेज के आधार पर शिकायत दर्ज
वहीं सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर जनार्दन और उनके बेटे ने कतरास थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस ने बताया कि धनबाद के कतरास के कैलुडीह खटाल में गुरुवार की रात जनार्दन यादव के ई-रिक्शा की बैट्री का चार्जर चोरी हो गया. इसका आरोप जनार्दन ने दूसरे समुदाय के लोगों पर लगाया, जिसके बाद सांप्रादायिक विवाद भड़क उठा था. वहीं इस दौरान दोनों पक्षों से कई लोग घायल हो गए, जबकि कई पुलिस जवान व पदाधिकारियों को भी चोटें आयी हैं. इस पत्थरबाजी में कतरास पुलिस की गाड़ी सहित तीन ई-रिक्शा, दो टेंपो, एक मालवाहक वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए.

यह भी पढ़ें- Opposition Parties Meeting: BJP नेता का विपक्षी एकजुटता पर तंज, बोले- 'वहां सिर्फ परिवारवादी नेताओं की ही चलेगी, सेल्फ मेड इंसान...'

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget