एक्सप्लोरर

Deoghar Road Accident: झारखंड के देवघर में भीषण हादसा, बस और ट्रक में हुई टक्कर, 6 श्रद्धालुओं की मौत

Deoghar Road Accident Today: झारखंड के देवघर में जमुनिया चौक के निकट आज सुबह बस और ट्रक के बीच टक्कर हुई. इस टक्कर में बस में सवार 6 लोगों की मौत हो गई. वहीं कई घायल हैं.

झारखंड के देवघर में देवघर में मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया. यहां बस और ट्रक के बीच टक्कर हो गई. इस टक्कर में 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 24 यात्री घायल हो गए. हंसडीहा सड़क मार्ग पर मोहनपुर प्रखंड के जमुनिया चौक के निकट बस और ट्रक में टक्कर हुई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के परखच्चे उड़ गए.

बिना ड्राइवर के 200 मीटर तक चली बस

देवघर DC नमन प्रियेश लकड़ा ने कहा कि प्रथम दृष्टया हमें पता चला है कि ड्राइवर स्थानीय था और सभी श्रद्धालु बिहार समेत दूसरे राज्यों के थे. प्रथम दृष्टया हमें लगता है कि ड्राइवर को झपकी आने की वजह से बस सिलेंडर से भरे ट्रक से टकरा गई और ड्राइवर नीचे गिर गया. बस बिना ड्राइवर के 200 मीटर तक चलती रही और फिर आगे जाकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई.

सदर SDO रवि कुमार ने बताया कि सुबह 4-5 बजे के बीच हमें सूचना मिली कि देवघर से बासुकीनाथ कांवड़ियों को ले जा रही 32 सीटर बस अनियंत्रित होकर एक ट्रक से टकरा गई, फिर असंतुलित होकर ईंटों से टकरा गई.

सीएम हेमंत सोरेन ने जताया दुख

इस हादसे पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुख जताया है. उन्होंने सोशल मीडिया साइट 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा, "आज सुबह देवघर के मोहनपुर प्रखंड के जमुनिया चौक के पास बस दुर्घटना में बस सवार श्रद्धालुओं की मृत्यु की अत्यंत दुःखद सूचना मिली है. जिला प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य के साथ घायलों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराया जा रहा है."

उन्होंने आगे लिखा, "बाबा बैद्यनाथ दुर्घटना में मरने वाले श्रद्धालुओं की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति दें."

मंत्री इरफान अंसारी ने भी हादसे पर दुख जताया है. उन्होंने एक्स पर लिखा, "देवघर के मोहनपुर में कांवड़ियों से भरी बस की भीषण दुर्घटना बेहद हृदयविदारक है. मैंने जिला प्रशासन को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. सिविल सर्जन को घायलों के समुचित इलाज और गंभीर मामलों में हायर सेंटर रेफर सुनिश्चित करने का आदेश दिया है. ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दें."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
Embed widget