एक्सप्लोरर

Jharkhand News: झारखंड कांग्रेस ने निकाली अधिकार रैली, पेसा एक्ट लागू करने की मांग, सरकार बोली- मसौदा तैयार

PESA Act In Jharkhand: झारखंड में कांग्रेस ने अधिकार रैली निकालकर राज्य में पेसा एक्ट लागू करने की मांग की. रैली की शुरुआत मोराबादी मैदान से हुई और कोकर स्थित बिरसा स्मारक पर जाकर संपन्न हुई.

Congress Railly On PESA Act: झारखंड में पेसा एक्ट लागू करने की मांग तेज हो गई है. कांग्रेस की झारखंड इकाई ने 6 अक्टूबर (शुक्रवार) को अधिकार रैली निकालकर अपनी आवाज को बुलंद किया. कांग्रेसियों ने राज्य में पेसा अधिनियम तत्काल लागू करने की मांग की. रैली की शुरुआत मोराबादी मैदान से हुई और कोकर स्थित बिरसा स्मारक पर जाकर संपन्न हुई.

पेसा एक्ट तत्काल लागू करने की मांग
कांग्रेस की झारखंड इकाई ने शुक्रवार को यहां ‘अधिकार रैली’ निकाली और पंचायत उपबंध (अनुसूचित क्षेत्रों तक विस्तार) अधिनियम यानी पेसा एक्ट को तत्काल राज्य में लागू करने की मांग की. रैली की शुरुआत मोराबादी मैदान से हुई और कोकर स्थित बिरसा स्मारक पर जाकर संपन्न हुई. पेसा अधिनियम 1996 में वजूद में आया और इसका उद्देश्य अधिसूचित इलाकों में रह रहे लोगों के लिए ग्राम सभा के जरिये स्वशासन सुनिश्चित करना है. यह अधिनियम ग्राम सभा को विकास योजना को मंजूरी देने और सामाजिक क्षेत्रों को नियंत्रित करने के मामले में भी सशक्त करता है.

आदिवासियों के अधिकारो की रक्षा करता है पेसा एक्ट
कांग्रेस की झारखंड इकाई के प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि पेसा अधिनियम आदिवासियों के अधिकारों की रक्षा करता है. उन्होंने कहा, ‘‘ मैं पेसा अधिनियम के नियमों को अंतिम रूप देने के लिए झारखंड सरकार को धन्यवाद देता हूं. हम सरकार से अनुरोध करते हैं कि वह इसे यथाशीघ्र लागू करे.’’

सरकार ने तैयार किया पेसा एक्ट का मसौदा
कांग्रेस के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा, ‘‘पेसा अधिनियम तब पारित किया गया था जब कांग्रेस केंद्र की सत्ता में थी. हालांकि, इसे नियम नहीं होने की वजह से झारखंड में लागू नहीं किया जा सका. झारखंड में हमारी गठबंधन सरकार ने नियमों का मसौदा तैयार कर लिया है और इसे जल्द लागू करेगी.’ वहीं झारखंड के पंचायती राज मंत्री आलमगीर आलम ने ‘पीटीआई-भाषा’ को फोन पर बताया, ‘हमारा विभाग पेसा अधिनियम को लागू करने के लिए नियमों को अंतिम रूप दे रहा है. नियमों को जल्द राज्य मंत्रिमंडल से मंजूरी मिल जाएगी.’

ये भी पढ़ें: Jharkhand: ‘केंद्र राज्य में खनन इकाइयों की बकाया राशि का भुगतान करें’, सीएम हेमंत सोरेन की समीक्षा बैठक में मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल, वीडियो
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल
15 से 20 नींद की गोली फिर पति को उतारा था मौत के घाट, आगरा हत्याकांड का राज आया सामने
15 से 20 नींद की गोली फिर पति को उतारा था मौत के घाट, आगरा हत्याकांड का राज आया सामने
ममता बनर्जी की बंगाल चीफ ने छोड़ा साथ तो भड़कीं दीदी, बागियों को दी चुनौती, कहा- 'मुझे रोकने के लिए तो मारना...'
ममता की बंगाल चीफ ने छोड़ा साथ तो भड़कीं दीदी, बागियों को दी चुनौती- 'मुझे रोकने के लिए तो मारना...'
पद्म विभूषण पंडवानी गायिका तीजन बाई का 70 साल की उम्र में निधन, कुछ समय से चल रही थीं बीमार, रायपुर एम्स में ली अंतिम सांस
पद्म विभूषण पंडवानी गायिका तीजन बाई का 70 साल की उम्र में निधन, कुछ समय से चल रही थीं बीमार, रायपुर एम्स में ली अंतिम सांस

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल, वीडियो
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल
15 से 20 नींद की गोली फिर पति को उतारा था मौत के घाट, आगरा हत्याकांड का राज आया सामने
15 से 20 नींद की गोली फिर पति को उतारा था मौत के घाट, आगरा हत्याकांड का राज आया सामने
ममता बनर्जी की बंगाल चीफ ने छोड़ा साथ तो भड़कीं दीदी, बागियों को दी चुनौती, कहा- 'मुझे रोकने के लिए तो मारना...'
ममता की बंगाल चीफ ने छोड़ा साथ तो भड़कीं दीदी, बागियों को दी चुनौती- 'मुझे रोकने के लिए तो मारना...'
पद्म विभूषण पंडवानी गायिका तीजन बाई का 70 साल की उम्र में निधन, कुछ समय से चल रही थीं बीमार, रायपुर एम्स में ली अंतिम सांस
पद्म विभूषण पंडवानी गायिका तीजन बाई का 70 साल की उम्र में निधन, कुछ समय से चल रही थीं बीमार, रायपुर एम्स में ली अंतिम सांस
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
'नेतन्याहू को पता है असली बॉस कौन', ईरान से खींचतान के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, इजरायली PM ने मांगा मिलने का समय
'नेतन्याहू को पता है बॉस कौन', ईरान से तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा बयान, इजरायली PM ने मांगा मिलने का समय
लखनऊ में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने दे दिया जीत का मंत्र, सांसद-विधायकों को सीधा संदेश
लखनऊ में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने दे दिया जीत का मंत्र, सांसद-विधायकों को सीधा संदेश
पसीने से आती थी बू तो Gym से निकाला गया शख्स, फीस लौटाकर कहा- अब मत आइए, यूजर्स ने किया रिएक्ट
पसीने से आती थी बू तो Gym से निकाला गया शख्स, फीस लौटाकर कहा- अब मत आइए
Embed widget