एक्सप्लोरर

झारखंड में BJP चीफ, केंद्रीय मंत्री समेत 12 हजार से ज्यादा कार्यकर्ताओं पर केस, जानें क्या है पूरा मामला

Ranchi News: BJYM आक्रोश रैली में झड़प को लेकर को 52 BJP नेताओं समेत 12 हजार भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज किया गया है, जिसमें बाबूलाल मरांडी और अर्जुन मुंडा का नाम भी शामिल है.

Jharkhand News: झारखंड की राजधानी रांची में भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) की रैली के दौरान पुलिस कर्मियों के साथ झड़प के आरोप में 51 नामजद और 12,000 अज्ञात लोगों के खिलाफ शनिवार को केस दर्ज किया गाय है. रिपोर्ट में झारखंड बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, केंद्रीय मंत्री संजय सेठ और पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा समेत कुछ प्रमुख बीजेपी नेताओं के नाम शामिल हैं. 

रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) चंदन कुमार सिन्हा ने पीटीआई को बताया कि मजिस्ट्रेट के बयान पर रांची के लालपुर थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है. इन लोगों के खिलाफ जल्द ही कार्रवाई की जाएगी. लालपुर थाना प्रभारी रूपेश कुमार सिंह ने कहा, 51 पहचाने गए लोगों सहित 12,000 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है.

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालयों और पुलिस स्टेशनों पर किया प्रदर्शन
वहीं भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई को लेकर बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को सभी जिला मुख्यालयों और पुलिस स्टेशनों पर प्रदर्शन किया. बता दें कि बैरिकेड तोड़ने वाले भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस की झड़प हुई थी.

पुलिस ने भाजयुमो कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले और पानी की बौछार की और रबर की गोलियां चलाईं. दोनों पक्षों ने दावा किया कि इसमें कई प्रदर्शनकारी और पुलिसकर्मी घायल हो गए. 

वहीं जिला प्रशासन ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 (बीएनएसएस) की धारा 163 को लागू किया था, जिसने परिसर को छोड़कर, कार्यक्रम स्थल मोरहाबादी मैदान के 500 मीटर के दायरे में सीआरपीसी की धारा 144 को बदल दिया था. इस दौरान शुक्रवार को सुबह 11 बजे से रात 11 बजे तक इस परिधि के भीतर सार्वजनिक बैठकों, रैलियों, धरनों, प्रदर्शनों और पांच या अधिक लोगों की सभा पर प्रतिबंध लगा दिया गया था.

यह भी पढ़ें:'बच्चों से जुड़ी संस्थाओं में खाली पदों को एक माह में भरे', झारखंड सरकार को हाई कोर्ट का निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गिरिडीह के नीरज हाजरा का शव जमुई के जंगल से बरामद, हत्या के आरोप में ग्रामीणों ने की सड़क जाम
गिरिडीह के नीरज हाजरा का शव जमुई के जंगल से बरामद, हत्या के आरोप में ग्रामीणों ने की सड़क जाम
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत
Giridih News: गिरिडीह में शादी के एक महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल वालों पर दहेज-हत्या का आरोप
गिरिडीह में शादी के एक महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल वालों पर दहेज-हत्या का आरोप
झारखंड को AI से नई पहचान देने की तैयारी, CM हेमंत सोरेन ने दिग्गज कंपनियों के साथ की बैठक
झारखंड को AI से नई पहचान देने की तैयारी, CM हेमंत सोरेन ने दिग्गज कंपनियों के साथ की बैठक

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
'BSP हिंसा की राजनीति नहीं करती', विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM मायावती का बड़ा सियासी संदेश
'BSP हिंसा की राजनीति नहीं करती', विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM मायावती का बड़ा सियासी संदेश
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget