एक्सप्लोरर

Jharkhand: बोकारो में झुंड से बिछड़े हाथी ने मचाया उत्पात, तीन लोगों को कुचलकर मार डाला

Bokaro Elephant: झारखंड के बोकारो में अपने झुंड से बिछड़े जंगली हाथी के उत्पात के कारण करीब आधा दर्जन गांवों में दहशत का माहौल है. वन विभाग की टीम इस हाथी पर नजर रख रही है.

Jharkhand News: झारखंड के बोकारो (Bokaro) में एक जंगली हाथी (Wild Elephant) ने उत्पात मचाते हुए तीन लोगों की जान ले ली है. बोकारो जिले के गोमिया ब्लॉक में जंगली हाथी ने रविवार (25 फरवरी) को तीन लोगों को कुचल डाला. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस घटना में एक व्यक्ति की मौत मौके पर हो गई, जबकि दो लोगों ने हॉस्पिटल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. बताया जा रहा है कि ये हाथी अपने झुंड से बिछड़ गया है. वन विभाग की टीम हाथी पर निगरानी रख रही है. 

बोकारो में अपने झुंड से बिछड़े इस हाथी के उत्पात के कारण करीब आधा दर्जन गांवों में दहशत का आलम है. स्‍थानीय निवासियों के मुताबिक, हाथी रविवार सुबह सबसे पहले कोदवाटांड़ गांव पहुंचा. उसने घर के बाहर बैठे 64 वर्षीय शानू मुर्मू को सूंढ़ में लपेटकर पटक डाला. मौके पर ही उनकी मौत हो गई.

जंगली हाथी ने 3 लोगों को कुचला

बौखलाया हुआ ये जंगली हाथी इसके बाद माड़ घाटी के पास ललपनिया निवासी मंजरी देवी को कुचल डाला. मंजरी देवी को गंभीर हालत में तेनुघाट स्थित टीटीपीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. बताया जा रहा है कि ये हाथी थोड़ी देर बाद चैलियाटांड़ गांव पहुंचा, जहां उसने सुहानी हेंब्रम नामक एक महिला पर हमला कर दिया. वह गंभीर रूप से जख्मी हो गईं. ग्रामीणों ने उन्हें बोकारो जेनरल हॉस्पिटल में दाखिल कराया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी.

वन विभाग की टीम कर रही है निगरानी

जानकारी के मुताबिक हाथी अब भी आस-पास के गांवों में भटक रहा है. वन विभाग की टीम सक्रिय हो गई है.  वन विभाग की दो टीमें हाथी पर निगरानी के लिए पहुंची हैं. वन विभाग के कर्मचारी लगातार इस हाथी पर नजर बनाए हुए हैं. वन कर्मियों की ओर से प्रयास किया जा रहा है कि उसे वापस जंगल की तरफ भेजा जाए.

ये भी पढ़ें: Jharkhand News: हेलमेट नहीं पहनना पड़ा महंगा! गुमला में बाइक और मिनी ट्रक की टक्कर में तीन लोगों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'विवाद दो पड़ोसियों के बीच हो...', जयपुर में CJI का शांति संदेश
'विवाद दो पड़ोसियों के बीच हो...', जयपुर में CJI का शांति संदेश
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
'आई लव यू बाबा...,' सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर, फैंस बोले- 'कुछ रिश्ते खास होते हैं'
'आई लव यू बाबा...',सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'विवाद दो पड़ोसियों के बीच हो...', जयपुर में CJI का शांति संदेश
'विवाद दो पड़ोसियों के बीच हो...', जयपुर में CJI का शांति संदेश
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
'आई लव यू बाबा...,' सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर, फैंस बोले- 'कुछ रिश्ते खास होते हैं'
'आई लव यू बाबा...',सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
Embed widget