एक्सप्लोरर

Jharkhand: जेपी नड्डा का हमला- 'जितना नुकसान आदिवासियों का हेमंत सोरेन ने किया, उतना किसी ने नहीं किया'

Jharkhand Politics: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय प्रकाश नड्डा ने शनिवार को झारखंड की राजधानी रांची का दौरा किया. यहां उन्होंने बीजेपी के संकल्प यात्रा 2023 के समापन कार्यक्रम में हिस्सा लिया.

Jharkhand News: रांची में 'संकल्प यात्रा 2023' (Sankalp Yatra) के समापन समारोह को संबोधित करते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा (JP Nadda) ने कहा, "आज यहां मैं जो उत्साह और उमंग देख रहा हूं उससे पता लगता है कि जनता ने संकल्प ले लिया है कि अगली बार फिर से यहां कमल खिलाना है और बीजेपी को लाना है."

नड्डा ने कहा, ''जब मैं हेमंत सोरेन की बात करता हूं तो हमें ध्यान आता है कि इन्होंने आदिवासियों के बारे में चर्चा की, उनके नाम पर वोट मांगे और जितना नुकसान आदिवासियों और उनके हितों का हेमंत सोरेन की सरकार ने किया है उतना किसी ने नहीं किया है. वोट की राजनीति के लिए धर्मांतरण को मौन रहकर देखना अपने आप में बताता है कि हमारे भाईयों की संस्कृति कहीं भी चली जाए लेकिन हेमंत सोरेन का वोट नहीं जाना चाहिए. वो वोट के लिए हर कुछ करने को तैयार हैं."

ये फरेबियों की सरकार- नड्डा
बीजेपी अध्यक्ष ने कहा, ''ये फ़रेबियों की सरकार है, ये ऐसी सरकार है जिसमें महिलाओं का सम्मान नहीं है. ये सरकार अत्यंत भ्रष्टाचार में डूबी है. ये ऐसी सरकार है जहां मुख्यमंत्री के पीछे ED पड़ी है और मुख्यमंत्री भागते फिर रहे हैं. ये ऐसी सरकार है जहां शराब माफिया, लैंड माफिया, सैंड माफिया हर किस्म के माफिया दनदना रहे हैं."

मेवा के लिए सत्ता में आती है जेएमएम- नड्डा
जेपी नड्डा ने आगे कहा, ''बीजेपी की सरकार और बीजेपी के कार्यकर्ता जब सत्ता पर बैठते हैं तो लोगों की सेवा के लिए बैठते हैं, लोगों के काम करने के लिए बैठते हैं, झारखंड की तस्वीर और तकदीर बदलने के लिए बैठते हैं. लेकिन जब JMM के लोग सत्ता पर बैठते हैं तो वो अपनी सेवा के लिए बैठते हैं, मेवा खाने के लिए बैठते हैं. वे कहते हैं कि CBI और ED भेज दी, अगर CBI और ED गलत है तो आप कोर्ट का दरवाजा क्यों नहीं खटखटाते? आप क्यों राहत लेने की कोशिश नहीं करते?"

ये भी पढ़ें-  Asian Champions Trophy 2023: झारखंड महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत पर CM सोरेन ने दी बधाई, जानें- क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड के पावर प्लांट में बॉयलर ब्लास्ट, 3 इंजीनियरों की मौत
झारखंड के पावर प्लांट में बॉयलर ब्लास्ट, 3 इंजीनियरों की मौत
रांची: JPSC रिफॉर्म मंच- JMM कार्यकर्ताओं में मारपीट, कई जख्मी
रांची: JPSC रिफॉर्म मंच- JMM कार्यकर्ताओं में मारपीट, कई जख्मी
झारखंड में फिर तेज होगा आंदोलन? देवेंद्र महतो ने बताया अगला कदम
झारखंड में फिर तेज होगा आंदोलन! देवेंद्र महतो ने बताया अगला कदम
JSSC CGL परीक्षा और नियुक्ति रद्द करने पर लगी रोक, सोरेन सरकार को HC से झटका!
JSSC CGL परीक्षा और नियुक्ति रद्द करने पर लगी रोक, सोरेन सरकार को HC से झटका!

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
संभाजीनगर: iPhone नहीं बल्कि इस वजह से उजड़ा परिवार, पुलिस का चौंकाने वाला दावा
संभाजीनगर: iPhone नहीं बल्कि इस वजह से उजड़ा परिवार, पुलिस का चौंकाने वाला दावा
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
अगर Apps अपडेट नहीं किए तो क्या होगा? जानें फोन पर कैसे पड़ता है असर
अगर Apps अपडेट नहीं किए तो क्या होगा? जानें फोन पर कैसे पड़ता है असर
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
क्या है UGC का इक्विटी नियम, जिसके खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ प्रदर्शन
क्या है UGC का इक्विटी नियम, जिसके खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ प्रदर्शन
Embed widget