एक्सप्लोरर

JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी को लेकर भाजपा और हेमंत सरकार आमने-सामने, पूर्व सीएम ने कही बड़ी बात

Jharkhand News: JPSC परीक्षा के रिजल्ट में कथित गड़बड़ी पर भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि, सरकार जेपीएससी के भ्रष्ट अध्यक्ष को बचाने में जुटी है.

Babulal Marandi Attack on Hemant Soren: झारखंड विधानसभा (Jharkhand Assembly) के शीतकालीन सत्र में झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) सिविल सर्विस परीक्षा के प्रारंभिक परिणामों में कथित गड़बड़ी के मुद्दे पर सदन के भीतर और बाहर जमकर हंगामा हुआ. राज्य के मुख्य विपक्षी दल भाजपा (BJP) ने पूरे मामले की जांच और आयोग के अध्यक्ष अमिताभ चौधरी (Amitabh Choudhary) को हटाने की मांग की, वहीं राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने सदन में दिए अपने जवाब में कहा कि जेपीएससी स्वायत्त संस्था है, उसकी परीक्षा या उसके परिणाम में सरकार का कोई हस्तक्षेप नहीं है. 

मनुवादियों के पेट में दर्द हो रहा है
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सदन में कहा कि, ''पहली बार जेपीएससी पीटी में बड़े पैमाने पर आदिवासी, दलित और पिछड़े छात्र सफल हुए हैं, तो मनुवादियों के पेट में दर्द हो रहा है, ऐसे ही लोग आंदोलन को हवा दे रहे हैं.'' सीएम सोरेन ने कहा कि, ''पहली बार हमारी सरकार नियुक्ति प्रक्रिया को तेज करने की कोशिश कर रही है, तब इस मुद्दे पर भाड़े के लोगों को बुलाकर आंदोलन का दिखावा किया जा रहा है. जेपीएससी अपने निर्णयों के लिए स्वतंत्र है, उसके कार्यों में हमारी सरकार का कोई हस्तक्षेप या दबाव नहीं है.'' मुख्यमंत्री के इस बयान पर भाजपा समेत अन्य विपक्षी पार्टियों के सदस्य उत्तेजित हो गए और उन्होंने बयान को परीक्षा देने वाले अन्य परीक्षार्थियों का अपमान बताया.

बाबूलाल मरांडी ने सरकार पर साधा निशाना 
इस बीच झारखंड के झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) ने हेमंत सोरेन (Hemant Soren) सरकार पर निशाना साधा है. झारखंड के पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने ट्वीट कर कहा कि, '#JPSC के मामले पर अपनी नाकामी और भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए सीएम @HemantSorenJMM जी अब अनर्गल और बेतुका बयान दे रहे हैं. जब इनके नियुक्ति वर्ष और नौकरियों के वादे फुस्स हो गए, भ्रष्टाचार उजागर हो गया तो विरोध करने वालों को मनुवादी और विहिप के लोग बता बैठे. जबकि सच ये है कि सरकार छात्र आंदोलनों को दबाने के लिए तरह-तरह के षड़यंत्रों में जुटी है. अपनी विफलताओं पर पर्दा डालने और जेपीएससी के भ्रष्ट अध्यक्ष को बचाने में जुटी है. जब सबकुछ साफ और पारदर्शी है तो सीबीआई जांच से डर कैसा? मतलब साफ है भ्रष्टाचार और साजिशों की जड़े काफी गहरी है.'

सीएम से मांगा जवाब 
इससे पहले सदन में बहस के दौरान भाजपा के विधायक भानुप्रताप शाही ने कहा कि मुख्यमंत्री का ये कहना बेहद आपत्तिजनक है कि जेपीएससी परीक्षा का विरोध करने वाले बाहरी हैं. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का ये बयान न्याय के लिए सड़क पर संघर्ष कर रहे छात्रों का अपमान है. आजसू के सुदेश महतो और भाजपा के विधायक अमर बाउरी ने इस मुद्दे पर सदन के भीतर मुख्यमंत्री से जवाब की मांग की. 

ये भी पढ़ें:

Jharkhand: कमरे में अंगीठी जलाकर सोए एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, पड़ोसियों ने बताई ये बात

Jharkhand Strike: झारखंड में आज बंद रहेंगे पेट्रोल पंप, जानें- क्या है पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
Xप्लेन: तो भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'

वीडियोज

Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
Xप्लेन: तो भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
'गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग', संसद में PM मोदी ने की कैबिनेट बैठक
'गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग', संसद में PM मोदी ने की कैबिनेट बैठक
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Embed widget