एक्सप्लोरर

Ram Navami 2023: रामनवमी जुलूस पर रोक के बाद चढ़ा सियासी पारा, BJP विधायक ने पूछा- क्या झारखंड में तालिबान का शासन है?

Jharkhand Ram Navami 2023: झारखंड की सरकार ने रामनवमी जुलूस पर रोक लगा दी है. बीजेपी लगातार हेमंत सोरेन की सरकार पर निशाना साध रही है. इस मुद्दे को लेकर सदन में भी हंगामा देखने को मिल रहा है.

Jharkhand Ram Navami 2023: बीजेपी (भारतीय जनता पार्टी) ने रामनवमी के जुलूस पर लगाए गए प्रतिबंधों को लेकर मंगलवार को झारखंड विधानसभा में हंगामा किया और पूछा कि क्या राज्य में तालिबान का शासन है? प्रश्नकाल के दौरान बीजेपी विधायक मनीष जायसवाल ने मांग की कि हजारीबाग रामनवमी जुलूस में ‘‘डीजे’’ (बड़े म्यूजिक सिस्टम) की अनुमति दी जाए. इस दौरान आक्रोशित जायसवाल ने बयान देते समय अपना कुर्ता भी फाड़ दिया.

परंपरा को जानबूझकर नष्ट करने का आरोप
जायसवाल ने आरोप लगाया कि हजारीबाग में रामनवमी के जुलूस की 104 साल पुरानी परंपरा को जानबूझकर नष्ट करने का प्रयास किया गया. जायसवाल ने आरोप लगाया कि निर्दोष लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई, जबकि उनके निर्वाचन क्षेत्र हजारीबाग में पांच लोग आमरण अनशन पर हैं और मांग कर रहे हैं कि जुलूस के दौरान ‘‘डीजे’’ की अनुमति दी जाए. उन्होंने पूछा कि क्या राज्य पर तालिबानी शासन है? मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने दावा किया कि हजारीबाग में ‘‘डीजे’’ बजाने की मांग को लेकर धरना देने वाले बीजेपी कार्यकर्ता हैं.

उन्होंने कहा, “ डेसिबल लिमिट को लेकर सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के आदेशों का पालन करने का निर्देश है. हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं - हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई. हम राम के असली भक्त हैं.” इस बीच, विधानसभा ने राज्य में निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना के लिए दो विधेयक पारित किए.

वीडियो वायरल
प्रशासन की ओर से लगाए गए प्रतिबंध को हटाने की मांग को लेकर रामनवमी महोत्सव के आयोजन से जुड़े तीन लोग पिछले पांच दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे हैं. वहीं मंगलवार को हजारीबाग के विधायक मनीष जायसवाल ( Manish Jaiswal) ने इस मामले में सरकार पर तुष्टिकरण का आरोप लगाते हुए विधानसभा की कार्यवाही के दौरान अपना कुर्ता फाड़कर विरोध दर्ज कराया. बीजेपी विधायकों ने इस मुद्दे पर विधानसभा की कार्यवाही के दौरान दोनों पालियों में हंगामा किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC प्रोटेस्ट: बातचीत से पहले देवेंद्र महतो का अल्टीमेटम, कहा- 'अगर उम्मीदों...'
JPSC प्रोटेस्ट: बातचीत से पहले देवेंद्र महतो का अल्टीमेटम, कहा- 'अगर उम्मीदों...'
Ranchi Protest: सरकार ने छात्रों को बातचीत के लिए बुलाया, सोमवार को होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: सरकार ने छात्रों को बातचीत के लिए बुलाया, सोमवार को होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: देवेंद्र नाथ महतो की हालत चिंताजनक, क्या कह रहे डॉक्टर?
रांची प्रोटेस्ट: देवेंद्र नाथ महतो की हालत चिंताजनक, क्या कह रहे डॉक्टर?
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget