एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर में दूसरे चरण के लिए थम गया प्रचार का शोर, 25 सितंबर को 26 सीटों पर मतदान

Jammu Kashmir Assembly Elections 2024: जम्मू-कश्मीर की 26 विधानसभा सीटों पर 25 सितंबर को मतदान कराया जाना है. आचार संहिता के मुताबिक 48 घंटे पहले चुनाव प्रचार समाप्त हो गया.

Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए प्रचार का शोर आज (23 सितंबर) शाम थम गया. इस केंद्र शासित प्रदेश में दूसरे चरण में 26 सीटों पर मतदान कराया जाएगा. चुनाव प्रचार थमने के बाद प्रत्याशियों को अब 25 सितंबर का इंतजार है जब मतदान कराए जाएंगे.

कश्मीर के तीन जिलों में श्रीनगर, बडगाम और गांदरबल की 15 सीट जबकि जम्मू के तीन जिलों पुंछ, राजौरी और रियासी की 11 सीट पर मतदान कराया जा रहा है. दूसरे चरण के चुनाव के लिए बीजेपी की ओर से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नौशेरा और राजनाथ सिंह ने रविवार को जम्मू में प्रचार किया तो वहीं कांग्रेस की ओऱ से राहुल गांधी सोमवार को सुरनकोट में नेशनल कॉन्फ्रेंस चीफ फारूक अब्दुल्ला के साथ रैली करते नजर आए.

डल झील में उमर अब्दुल्ला का प्रचार
वहीं, पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला अलग अंदाज में दिखे. उमर अब्दुल्ला ने डल झील में जेट-स्की चलाकर प्रचार किया. इस दौरान उनके हाथ में नेशनल कॉन्फ्रेंस का झंडा भी था. जबकि पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती ने बीरवाह में चुनाव प्रचार करती नजर आईं. 

इन 26 सीटों पर है चुनाव
दूसरे चरण में कंगन, गंदरबल, हजरतबल, खान्यार, हब्बाकडल, लाल चौक, चानपोरा, जैदीबल, ईदगाह, सेंट्रल शाल्टांग, बडगाम, बीरवाह, खान साहिब, चरार-ए-शरीफ, चादूरा गुलाबगढ़, रियासी, श्रीमाता वैष्णो देवी, कालाकोटे-सुंदरबानी, नौशेरा, राजौरी, बुढाल, थानामंडी, सुरनकोट, पुंछ हवेली और मेंढर में मतदान कराया जाएगा. 

दूसरे चरण की हॉट सीट, उमर अब्दुल्ला का किसने है मुकाबला?
 जम्मू-कश्मीर की गांदरबल और बडगाम हॉट सीट बनी हुई है जहां पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला चुनाव लड़ रहे हैं. गांदरबल में उनका मुकाबला बशीर अहमद मीर से मुकाबला है. बडगाम में उनका मुकाबला पीडीपी के सैय्यद मुंतजीर मेहंदी से है. इन दो सीटों पर बीजेपी ने प्रत्याशी नहीं उतारा है.

उधर, श्रीमाता वैष्णो देवी सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला दिखेगा जहां कांग्रेस के भूपेंद्र जामवाल का मुकाबला बीजेपी के बलदेव शर्मा और और पीडीपी के प्रताप कृष्ण शर्मा से है. वहीं, लालचौक पर बीजेपी की ओर से इंजीनियर एजाज को मैदान में उतारा गया है. उनका मुकाबला नेशनल कॉन्फ्रेंस के अहसन परदासी और पीडीपी के जुहैब मीर से है. बता दें कि तीसरे चरण में बीजेपी ने केवल 17 सीटों पर प्रत्याशी उतारा है.

ये भी पढ़ें- 'जम्मू-कश्मीर में राजनीतिक अस्थिरता उत्पन्न कर रही BJP', कांग्रेस MP नासिर हुसैन का बड़ा आरोप

About the author आकांक्षा

आकांक्षा 2012 से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. अपने कैरियर की शुरूआत नया इंडिया से की. इसके बाद न्यूज एजेंसी IANS और  नवभारत टाइम्स की टीम से भी जुड़ी रहीं. वर्तमान में एबीपी न्यूज़ में कंसल्टेंट के तौर पर कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैष्णो देवी की यात्रा स्थगित, खराब मौसम के चलते फैसला
वैष्णो देवी की यात्रा स्थगित, खराब मौसम के चलते फैसला
Gen-Z ने काटा बवाल तो CM उमर अब्दुल्ला बोले- ये 'जानता है मेरा बाप कौन है' का नया वर्जन
Gen-Z ने काटा बवाल तो CM उमर अब्दुल्ला बोले- ये 'जानता है मेरा बाप कौन है' का नया वर्जन
जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी हेली सेवा बंद, नदियां उफान पर
जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी हेली सेवा बंद, नदियां उफान पर
श्रीनगर: 'CM उमर अब्दुल्ला ने BJP को दे दी क्लीन चिट', इल्तिजा मुफ्ती का तंज
श्रीनगर: 'CM उमर अब्दुल्ला ने BJP को दे दी क्लीन चिट', इल्तिजा मुफ्ती का तंज

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget