एक्सप्लोरर

Exclusive: क्या जम्मू-कश्मीर में सरकार बनाने की तैयारी में है BJP? रविंद्र रैना के बयान ने चौंकाया

Jammu Kashmir Election Result 2024: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों का रिजल्ट कल 8 अक्टूबर को आ जाएगा. उससे पहले बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना ने अपनी पार्टी की सरकार बनने का दावा किया है.

Jammu Kashmir Assembly Election Result 2024: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों का रिजल्ट 8 अक्टूबर को आने वाला है. उससे पहले बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि हमारे देश के संविधान और कानून ने जो देश की संसद में रिया ऑर्गेनाइजेशन एक्ट पास किया, पार्लियामेंट में चर्चा हुई और जो कानून के मुताबिक है, वही प्रक्रिया आगे बढ़ेगी. कांग्रेस को क्यों तकलीफ हो रही है, इसका मतलब है कि कांग्रेस मान गई है कि उनकी इन चुनाव में बुरी हार हो रही है.

‘कांग्रेस का जम्मू-कश्मीर में बुरा हाल होगा’
रविंद्र रैना ने आगे कहा कि जो हमारे देश के कानून के मुताबिक नियम है, उन नियमों के अनुसार जो पांच नॉमिनेटेड विधायकों का निर्णय होगा, वह कानून के मुताबिक होगा, कानूनी प्रक्रिया को फॉलो करते हुए होगा, क्योंकि कांग्रेस पार्टी को यह मालूम है कि उनका बुरा हाल जम्मू-कश्मीर में हो रहा है.

रैना ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं की जमानत जम्मू कश्मीर में जब्त हो रही है और कांग्रेस पार्टी बुरे तरीके से चुनाव हार रही है. इस तरह का षड्यंत्र कांग्रेस कर रही है. बीजेपी नेता ने कहा कि हम 8 अक्टूबर को वोटों की गिनती की तैयारी में है. जम्मू-कश्मीर की 90 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी और हमारे निर्दलीय समर्थक ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतकर आएंगे और हम सरकार बनाएंगे.

BJP सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी- रविंद्र रैना
वहीं बीजेपी नेता रविंद्र रैना ने दावा किया है कि जब 8 अक्टूबर को चुनाव के नतीजे आएंगे तो भारतीय जनता पार्टी जम्मू-कश्मीर की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी. वहीं जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस-नेशनल काफ्रेंस के सरकार बनाने के दावे और एग्जिट पोल के आंकड़ों पर रैना से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि अभी सिर्फ एग्जिट पोल आए हैं, ये एक सर्वे का अनुमान है, ये परिणाम नहीं है.

बता दें कि ज्यादातर एग्जिट पोल के नतीजों में अनुमान लगाया गया है कि जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों में कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस गठबंधन को बढ़त मिलेगी, जबकि बीजेपी पिछड़ती दिख रही है. 

यह भी पढ़ें: 'मैंने कभी भी भरोसा...', जम्मू-कश्मीर के एग्जिट पोल के नतीजों पर बोले सांसद इंजीनियर राशिद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर में बारिश-बाढ़ से मची तबाही, पुंछ में अबतक 10 लोगों की मौत; राहत-बचाव कार्य जारी
जम्मू-कश्मीर में बारिश-बाढ़ से मची तबाही, पुंछ में अबतक 10 लोगों की मौत; राहत-बचाव कार्य जारी
राजौरी में मूसलाधार बारिश के बाद अचानक आई बाढ़, सैकड़ों लोगों को किया रेस्क्यू; कई वाहन भी डूबे
राजौरी में मूसलाधार बारिश के बाद अचानक आई बाढ़, सैकड़ों लोगों को किया रेस्क्यू; कई वाहन भी डूबे
जम्मू-कश्मीर में गर्मी की छुट्टियां तीन दिन और बढ़ीं, 22 जुलाई तक बंद रहेंगे स्कूल
जम्मू-कश्मीर में गर्मी की छुट्टियां तीन दिन और बढ़ीं, 22 जुलाई तक बंद रहेंगे स्कूल
कश्मीर: भद्रवाह में नागरिक की मौत मामले पर NC सांसद आगा रुहुल्लाह ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग
कश्मीर: भद्रवाह में नागरिक की मौत मामले पर NC सांसद आगा रुहुल्लाह ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget