एक्सप्लोरर

क्या जम्मू कश्मीर में भी लागू होगा UCC? सीएम उमर अब्दुल्ला बोले- 'जब तक...'

सीएम उमर अब्दुल्ला ने दावा किया कि बिहार में भी नीतीश कुमार की पार्टी ने कहा है कि वे इसे लागू नहीं करेंगे. दूसरी सरकारों ने भी कहा है कि यूनिफॉर्म सिविल कोड यहां लागू नहीं किया जाएगा.

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार (6 अक्टूबर) को यूसीसी पर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार केंद्र शासित प्रदेश में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) लागू नहीं करेगी. सीएम ने कहा कि यूनिफॉर्म सिविल कोड तब तक 'यूनिफॉर्म' (एक समान) नहीं है जब तक यह हर जगह लागू न हो. हम यहां इसे लागू नहीं करेंगे. 

पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने आने वाली कानूनी नीतियों और चुनावी पारदर्शिता से जुड़े अहम मुद्दों पर बात की और साफ तौर पर कहा कि जम्मू-कश्मीर में UCC लागू नहीं किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: इंडिया गठबंधन के मार्च पर CM उमर अब्दुल्ला बोले, 'ये सिलसिला...'

'सिर्फ बीजेपी कर रही लागू'

सीएम अब्दुल्ला ने कहा, "यहां तक कि बिहार में भी नीतीश कुमार की पार्टी ने कहा है कि वे इसे लागू नहीं करेंगे. दूसरी सरकारों ने भी कहा है कि यूनिफॉर्म सिविल कोड यहां लागू नहीं किया जाएगा. सिर्फ बीजेपी ही इसे लागू कर रही है."

'यहां ऐसा कानून लाने की योजना नहीं'

वहीं बीजेपी और कुछ क्षेत्रीय राजनीतिक आवाजों द्वारा बनाई जा रही उस धारणा का खंडन करते हुए, जिसमें दावा किया गया था कि केंद्र सरकार को जम्मू कश्मीर में राष्ट्रीय संरचनात्मक सुधार लागू करने के लिए मुख्यमंत्री की अनुमति की ज़रूरत नहीं है, इस पर उमर अब्दुल्ला ने कहा कि उनकी सरकार की जम्मू कश्मीर में ऐसा कानून लागू करने की कोई योजना नहीं है. उन्होंने बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को चुनौती दी कि वे इसे अपनी पार्टी द्वारा शासित राज्यों में आगे बढ़ाने के बजाय संसद में कानून लेकर आएं.

चुनाव आयोग पर क्या कहा?

वहीं चुनाव आयोग द्वारा वोटर लिस्ट से नाम हटाने के मामले की सुप्रीम कोर्ट द्वारा जांच का स्वागत करते हुए सीएम अब्दुल्ला ने कहा कि वोटर लिस्ट में मनमाने बदलाव के आरोपों पर भारत के सुप्रीम कोर्ट का दखल समय की जरूरत थी.

ये भी पढ़ें: J&K: अफजल गुरु के रिश्तेदार की प्रॉपर्टी जमीदोंज, अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

कश्मीर: महिला JKAS अधिकारी को IAS ने दी गाली? वायरल वीडियो पर बढ़ा विवाद
कश्मीर: महिला JKAS अधिकारी को IAS ने दी गाली? वायरल वीडियो पर बढ़ा विवाद
डल झील में नहीं चलेंगी मोटरबोट और जेट स्की, HC ने लगाई रोक
डल झील में नहीं चलेंगी मोटरबोट और जेट स्की, HC ने लगाई रोक
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
कश्मीर में बारिश और बर्फबारी से गिरा पारा, सेब के बागानों को नुकसान
कश्मीर में बारिश और बर्फबारी से गिरा पारा, सेब के बागानों को नुकसान
Advertisement

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पर पहली बार 'मदर ऑफ ऑल बॉम्ब' गिराएगा अमेरिका? ट्रंप का खुल गया सीक्रेट
ईरान पर पहली बार 'मदर ऑफ ऑल बॉम्ब' गिराएगा अमेरिका? ट्रंप का खुल गया सीक्रेट
Delhi Traffic Advisory: CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
Smelly Clothes After Washing: धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
Embed widget