एक्सप्लोरर

संजौली मस्जिद: क्या है विवाद और अब तक कोर्ट-प्रशासन में क्या कुछ हुआ?

Sanjauli Mosque Row: संजौली में बुधवार (11 सितंबर) को भी विरोध-प्रदर्शन जारी है. इस विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है. इस दौरान लाठीचार्ज भी किया गया.

Shimla Mosque Row: हिमाचल प्रदेश के शिमला के संजौली में मस्जिद में हुए अवैध निर्माण का मुद्दा गरमाया हुआ है. स्थानीय प्रशासन ने यहां धारा 163 लागू की हुई है और लोगों के एकत्रित होने पर रोक लगी है. पूरा इलाका छावनी में तब्दील है. बावजूद इसके यहां विरोध-प्रदर्शन किया गया. ढल्ली सुरंग से संजौली चौक तक प्रदर्शन चल रहा है.

इस घटना पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर (Jairam Thakur) ने सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhvinder Singh Sukhu) सरकार पर आरोप लगाया कि उन्होंने शुरू से ही मुद्दे को गंभीरता से नहीं लिया जबकि उनके मंत्री ही विधानसभा में कह रहे हैं कि अवैध निर्माण हुआ है.


संजौली मस्जिद: क्या है विवाद और अब तक कोर्ट-प्रशासन में क्या कुछ हुआ?

बल प्रयोग से नहीं रोक पाएंगे जनभावना- जयराम ठाकुर
उन्होंने आगे सीएम सुक्खू पर हमला करते हुए कहा, ''विधानसभा के अंदर कांग्रेस के मंत्री कहते हैं कि अवैध निर्माण हुआ है और उसे तोड़ना चाहिए. उसके साथ साथ सीएम ने कहा कि हम कार्रवाई करेंगे. कार्रवाई नहीं हुई. उन्होंने कहा कि ऐसे हजारों अवैध निर्माण हुए हैं. मैंने कहा कि हजारों की गिनती में इसको नहीं डालना चाहिए.यह जनभावना का मामला है. इसका समाधान करना चाहिए.'

क्या है संजौली विवाद?
यह विवाद 2010 से पहले का है जब पहले दुकान का निर्माण किया गया था, लेकिन बाद में इसमें मस्जिद का विस्तार कर दिया गया. यह हिमाचल प्रदेश सरकार की जमीन बताई जा रही है जिसपर मस्जिद है. हालांकि इमाम का दावा है कि यह वक्फ बोर्ड की संपत्ति है.


संजौली मस्जिद: क्या है विवाद और अब तक कोर्ट-प्रशासन में क्या कुछ हुआ?

मामले में चल रही सुनवाई
इस मामले में 7 सितंबर को नगर निगम के कार्यालय में सुनवाई हुई. 2010 से लेकर अब तक 45 सुनवाई हो चुकी है. इस मामले में नगर निगम शिमला के वकील, वक्फ बोर्ड के वकील और स्थानीय लोगों के वकील पेश हुए. कोर्ट ने सुनवाई के दौरान वक्फ बोर्ड और मस्जिद कमिटी से पूछा कि कैसे एक मंजिला मस्जिद पांच मंजिला इमारत बन गई.

बता दें कि 2019 तक मस्जिद में चार मंजिल जोड़ दी गई थी. मामले में अगली सुनवाई अब 5 अक्टूबर को होगी. इस विवाद के बीच हिमाचल प्रदेश पुलिस महानिदेशक डॉ. अतुल वर्मा ने कहा कि हम इसे स्थानीय विवाद मानकर चल रहे हैं. इसी के मद्देनजर सभी तैयारियां भी की जा रही हैं.

विधानसभा में मंत्री के बयान से विवाद
हिमाचल प्रदेश के मंत्री अनिरूद्ध सिंह ने 4 सितंबर को शिमला के संजौली मस्जिद के निर्माण मामले में जांच की मांग की थी. उन्होंने विधानसभा में कहा था कि मस्जिद के अवैध निर्माण के कारण इलाके में तनाव की स्थिति है. अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि मस्जिद सरकार की जमीन पर बनाई गई है. यह मामला 14 वर्षों से विचाराधीन है.


संजौली मस्जिद: क्या है विवाद और अब तक कोर्ट-प्रशासन में क्या कुछ हुआ?

सुबह से प्रदर्शन कर रहे हैं हिंदू संगठन के नेता
पांच सिंतबर को हिंदू संगठनों और स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और उन्होंने मस्जिद को गिराने की मांग की. वहीं, 11 सितंबर यानी आज सुबह 11 बजे  हिंदू संघर्ष समिति हिमाचल के कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं. हिंदू संगठन इस अस्तित्व और धर्म की लड़ाई बता रहे हैं.

हिमाचल की आबादी में कितने प्रतिशत हिंदू और मुसलमान
हिमाचल में 2011 की जनगणना के अनुसार हिंदुओं की आबादी 65,3,.765 है. 2001 की तुलना में हिंदू आबादी में 13 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. वहीं मुस्लिम आबादी 1,49,881 है जो कि 2001 की तुलना में 25 प्रतिशत बढ़ी. सिखों की आबादी 79,896 है और उनकी आबादी में 10 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. ईसाईयों की आबादी 12,646 है जिसमें 65 प्रतिशत की वृद्धि हुई है.

ये भी पढ़ें- Shimla Mosque Row: संजौली में चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती, प्रदर्शनकारियों को रोकने का लगा आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamba News: भरमौर में गिरते पत्थरों के बीच NHAI टीम बनी फरिश्ता, मासूम को एम्बुलेंस तक पहुंचाया
चंबा: भरमौर में गिरते पत्थरों के बीच NHAI टीम बनी फरिश्ता, मासूम को एम्बुलेंस तक पहुंचाया
हिमाचल: CM सुक्खू ने लॉन्च की HIBISCUS योजना, जैव विविधता बचाने के लिए 2 करोड़ रुपये जारी
हिमाचल: CM सुक्खू ने लॉन्च की HIBISCUS योजना, जैव विविधता बचाने के लिए 2 करोड़ रुपये जारी
हिमाचल में कहर बरपा रही मानसून की बारिश, अब तक 75 की मौत, 178 सड़कें बंद होने से पर्यटक फंसे
हिमाचल में कहर बरपा रही मानसून की बारिश, अब तक 75 की मौत, 178 सड़कें बंद होने से पर्यटक फंसे
हिमाचल: NEET पेपर लीक को लेकर मंत्री रोहित ठाकुर का केंद्र पर निशाना, 'धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा...'
हिमाचल: NEET पेपर लीक को लेकर मंत्री रोहित ठाकुर का केंद्र पर निशाना, 'धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा...'

वीडियोज

CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
Bihar NEET Protest Live: मधेपुरा में सड़क पर उतरे NSUI के छात्र, नवादा में फ्लैग मार्च, RJD बोली- धर्मेंद्र प्रधान को हटाएं
मधेपुरा में सड़क पर उतरे NSUI के छात्र, नवादा में फ्लैग मार्च, RJD बोली- धर्मेंद्र प्रधान को हटाएं
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी का खुलासा, बोलीं- 'मैं और खुलकर क्या कहूं?'
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Internet Shutdown: प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Embed widget