एक्सप्लोरर

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले हिमाचल के MP सिकंदर कुमार, इस रेलवे लाइन के काम में तेजी लाने की मांग

Bhanupali-Bilaspur Rail Line: हिमाचल से राज्यसभा सांसद प्रोफेसर सिकंदर कुमार ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की. उन्होंने मांग उठाई है कि ऊना के साथ लगते जिला हमीरपुर तक रेल लाइन बिछाई जाए.

Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश के राज्यसभा सांसद प्रो. सिकंदर कुमार (Sikandar kumar) ने दिल्ली (Delhi) में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) से मुलाकात की. प्रो. सिकंदर कुमार ने रेल मंत्री से भानुपल्ली-बिलासपुर रेलवे लाइन के काम में तेजी लाने के साथ ऊना से जिला हमीरपुर तक रेल लाइन शुरुआत करने की मांग उठाई है. प्रो. सिकंदर कुमार ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में रेलवे यातायात न के बराबर है. मौजूदा वक्त में ऊना तक रेल की सुविधा है. इसके अलावा कालका से शिमला और पठानकोट से जोगिंदर नगर तक रेल की सुविधा मिल रही है. इसके अलावा भानुपल्ली से बिलासपुर ले तक रेल लाइन का निर्माण अभी पाइपलाइन में है. राज्यसभा सांसद ने राज्यसभा में शून्य काल के दौरान भी यह मामला उठाया.

राज्यसभा सांसद सिकंदर कुमार ने मांग उठाई है कि ऊना के साथ लगते जिला हमीरपुर तक रेल लाइन बिछाई जाए, क्योंकि यहां इसकी प्रबल संभावनाएं हैं. उन्होंने कहा कि अगर ऊना से हमीरपुर तक रेल लाइन बिछाई जाती है, तो इससे स्थानीय लोगों को खासा फायदा होगा. हमीरपुर में बाबा बालक नाथ जी के प्रसिद्ध पीठ में भी दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं. रेल लाइन से यहां आने वाले श्रद्धालुओं को भी खासी सुविधा मिलेगी.

भानुपल्ली-बिलासपुर रेल लाइन के काम में तेजी लाने की मांग

राज्यसभा सांसद प्रोफेसर सिकंदर कुमार ने भानुपल्ली-बिलासपुर रेल लाइन के काम में तेजी लाने की भी मांग उठाई है. उन्होंने कहा कि भानुपल्ली-बिलासपुर-लेह रेलवे लाइन सामरिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है. मौजूदा वक्त में केंद्र सरकार के सकारात्मक प्रयासों एवं दृढ़ राजनीतिक इच्छा से रेलवे लाइन के काम में प्रगति भी देखी गई है. इस रेलवे लाइन के बनने से हर मौसम में यह सहायक होगी. सैन्य दृष्टि से भी इसका अत्यधिक महत्व है.

रेल मंत्री ने दिया हरसंभव कदम उठाने का आश्वासन

यही नहीं, इस रेल लाइन के बनने से यहां के पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा. प्रो. सिकंदर कुमार ने कहा कि हिमाचल प्रदेश एक पहाड़ी राज्य है. इसकी भौगोलिक स्थिति अन्य राज्यों से अलग है. ऐसे में यहां तक रेलवे लाइन पहुंचना काफी मुश्किल है. लेकिन, जिस दृढ़ निश्चय के साथ केंद्र सरकार आगे बढ़ रही है उससे यहां रेल लाइन बनने की उम्मीदें प्रबल हो गई हैं. रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने प्रो. सिकंदर कुमार की मांग को सकारात्मक के साथ सुना और हरसंभव कदम उठाने का आश्वासन दिया है.

ये भी पढ़ें- Himachal Crime Rate: हिमाचल में 10 महीने में रेप के 296 मामले, हर महीने औसतन हो रही सात से ज्यादा लोगों की हत्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल: पेट्रोल-डीजल सेस पर घिरी सुक्खू सरकार, BJP के सवालों पर विक्रमादित्य का पलटवार
हिमाचल: पेट्रोल-डीजल सेस पर घिरी सुक्खू सरकार, BJP के सवालों पर विक्रमादित्य का पलटवार
संसद में हंगामे पर भड़कीं कंगना, कहा- यहां का माहौल पूरा खराब कर रखा है
संसद में हंगामे पर भड़कीं कंगना, कहा- यहां का माहौल पूरा खराब कर रखा है
हिमाचल: बीजेपी MLA सुधीर शर्मा को विजिलेंस का नोटिस, 13 अगस्त को पेशी
हिमाचल: बीजेपी MLA सुधीर शर्मा को विजिलेंस का नोटिस, 13 अगस्त को पेशी
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
Box office Collection: 19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
Embed widget