एक्सप्लोरर

Watch: शिमला नगर निगम चुनाव से पहले फूट-फूटकर रोने लगीं पूर्व मेयर, जानिए- क्या है वजह?

Shimla: शिमला की पूर्व महापौर सत्या कौंडल के बेटे की गाड़ी से शराब की बोतल बरामद होने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि, यह चुनाव प्रभिवित करने की साजिश है.

MC Shimla Election: 30 अप्रैल को नगर निगम शिमला का प्रचार थमते ही शहर की राजनीति गरमा गई. देर रात संजौली के चलौंठी इलाके में एक गाड़ी से शराब बरामदगी के आरोप लगे. यह गाड़ी किसी और की नहीं बल्कि शिमला की पूर्व महापौर सत्या कौंडल के नाम पर रजिस्टर्ड थी. इस गाड़ी को खुद उनके बेटे चला रहे थे. मौके पर मौजूद यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पूर्व मेयर के बेटे चुनाव प्रभावित करने के लिए शराब बांट रहे हैं. इसके लेकर देर तक हंगामा हुआ. मौके पर पहुंचे पुलिस जवानों ने मामला शांत करवाया और फिर वह पूर्व मेयर के बेटे को थाने ले गए.

एक तरफ कांग्रेस पार्टी का आरोप है कि शराब के जरिए चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है. वहीं पूर्व में सत्या कौंडल के बेटे का कहना है कि उनके खिलाफ साजिश रची गई है. उन्होंने कहा कि वे जब अपनी चचेरी बहन को छोड़कर वापस घर की तरफ आ रहे थे तभी अचानक कुछ लोगों ने रास्ते में उनकी गाड़ी रोकी और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी. इसके बाद जबरन उनकी गाड़ी में एक पैकेट रखा गया. बाद में उन्हें पता चला कि इस पैकेट में शराब की चार बोतलें हैं. उन्होंने कहा कि उनका इन शराब की बोतल से कोई लेना-देना नहीं है. कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जानबूझकर ये शराब की बोतलें रखी, ताकि उन पर आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप लगाए जा सके.

फूट-फूटकर रोई पूर्व महापौर
इस मामले में पूर्व महापौर सत्या कौंडल का कहना है कि उनके बेटे के खिलाफ साजिश रची गई. पूर्व मेयर ने आरोप लगाया कि उनके बेटे पर जानलेवा हमला किया गया. इस दौरान वे फूट-फूटकर रोती हुई भी नजर आई. उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से इंसाफ देने की गुहार लगाई है. सत्या कौंडल ने कहा कि उनके बेटे का राजनीति से दूर-दूर तक कोई लेना-देना नहीं है. उन्होंने लगातार अपने इलाके में रहते हुए शिमला शहर के विकास के लिए काम किया है. ऐसे में वे नहीं जानतीं कि उनके बेटे के साथ यह सब क्यों किया जा रहा है.

धनबल के दम पर चुनाव जीतने की कोशिश
रविवार रात घटना के वक्त मौके पर मौजूद एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष छतर सिंह ठाकुर ने बताया कि पूर्व मेयर चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश कर रही है. शराब और धनबल के दम पर चुनाव जीतने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने कहा कि पुलिस ने ही चेकिंग के दौरान पूर्व मेयर के बेटे से शराब की बोतलें बरामद की. अब पूर्व मेयर मामले से पल्ला झाड़ने की कोशिश कर रही हैं. वहीं शिमला पुलिस के एएसपी सुनील नेगी ने बताया कि पुलिस को जैसे ही सूचना मिली तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची. शराब की बोतल बरामद होने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है.

Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश के कॉन्ट्रैक्ट कर्मियों को बड़ा तोहफा, सुक्खू सरकार ने नियमित की सेवाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल: 'वंदे मातरम' पर कांग्रेस-BJP आमने सामने, विधानसभा की कार्यवाही स्थगित
हिमाचल: 'वंदे मातरम' पर कांग्रेस-BJP आमने सामने, विधानसभा की कार्यवाही स्थगित
Himachal Pradesh News: हिमकेयर योजना घोटाला, BJP विधायक जनक राज से 4 घंटे चली पूछताछ
हिमकेयर योजना घोटाला, BJP विधायक जनक राज से 4 घंटे चली पूछताछ
हिमाचल: एनालॉग पनीर बैन, होटल-रेस्तरां में भी इस्तेमाल बंद
हिमाचल: एनालॉग पनीर बैन, होटल-रेस्तरां में भी इस्तेमाल बंद
हिमाचल में कल से मानसून सत्र, कुल 10 बैठकें निर्धारित
हिमाचल में कल से मानसून सत्र, कुल 10 बैठकें निर्धारित

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
Jaggery Storage Tips: डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
Hydro Test: कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
Embed widget