एक्सप्लोरर

कुल्लू में फिर अचानक भूस्खलन से बड़ी तबाही, शर्मानी गांव में एक परिवार के 4 लोगों की मौत, एक लापता

Kullu Landslide: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में भूस्खलन से भारी तबाही हुई है. आनी विकास खंड के शर्मानी गांव में एक परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई है जबकि एक लापता है. बारिश के बीच बचाव कार्य जारी है.

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में एक बार फिर से भूस्खलन से भारी तबाही मची है. आनी विकास खंड निरमंड की ग्राम पंचायत घाटू के शर्मानी गांव में मंगलवार (9 सितंबर) की सुबह लगभग 2.00 बजे अचानक भूस्खलन हो गया. ग्राम पंचायत प्रधान भोगा राम ने इसकी पुष्टि की है.

अब तक मिल सकी जानकारी के अनुसार, इस हादसे में एक ही परिवार के 4 सदस्यों की मौत हो गई है, जबकि एक व्यक्ति लापता बताया जा रहा है. गांव में दहशत का माहौल है और लोग पूरी तरह सहमे हुए हैं.

सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील
स्थानीय प्रशासन को सूचना दे दी गई है और राहत बचाव कार्य तेजी से चल रहा है. क्षेत्र में भारी बारिश के कारण हालात और भी गंभीर बने हुए हैं. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सुरक्षित स्थानों पर शरण लें और सतर्क रहें.

सीएम सुखविंदर सुक्खू ने जताया दुख
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एक्स पर लिखा, "निरमंड की घाटू पंचायत में बादल फटने से शर्मानी गांव में एक ही परिवार के चार सदस्यों का निधन, एक व्यक्ति के लापता होने तथा अन्य तीन के घायल होने का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है. यह पीड़ा हम सभी के लिए असहनीय है. इस कठिन समय में, मैं प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करता हूं." इस दुःख की घड़ी में हम प्रभावित परिवारों के साथ खड़े हैं."

मलबे में दबे कई लोग
हादसा देर रात हुआ, जिस समय सब घरों में सो रहे थे. भूस्खलन के बाद कई लोग मलबे में दब गए, जिन्हें रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया है. घायलों को नजदीकी निरमंड अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है. वहीं, अभी भी पांच लोग लापता हैं. उनकी तलाश में सर्च ऑपरेशन चल रहा है. पुलिस प्रशासन, राजस्व विभाग, लोक निर्माण विभाग और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं.

हिमाचल के कई हिस्सों में बारिश के आसार
मौसम विभाग ने मंगलवार (9 सितंबर) को कांगड़ा, शिमला, चंबा में दोपहर बाद हल्की बारिश के आसार जताए हैं. सुबह से हल्के बादल छाए रहने की संभावना है. वहीं, मौसम विभाग ने यह भी बताया कि आने वाले चार-पांच दिन तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा.

चंबा-भरमौर NH बहाल
प्राकृतिक आपदाओं के बीच प्रभावित हुए चंबा-भरमौर नेशनल हाईवे को सोमवार (8 सितंबर) से छोटी गाड़ियों को लिए बहाल कर दिया गया है. भारी बारिश और भूस्खलन के चलते NH-24 अगस्त में बंद हो गया था. 

सोमवार को सब्जी, राशन समेत अन्य सामान से भरी कई गाड़ियां चंबा से भरमौर लाई गईं. दो दिन में यह रास्ता बड़ी गाड़ियों के लिए भी शुरू हो जाएगा.

निमिषा श्रीवास्तव ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री ली है. इनको पत्राकारिता के क्षेत्र  में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान निमिषा ने राजनीति, क्राइम, पॉलिटिकल एनालिसिस और इलेक्शन रीसर्च पर काम किया है. अभी निमिषा एबीपी लाइव में स्टेट्स सेक्शन में बतौर शिफ्ट हेड अपनी सेवाएं दे रही हैं. निमिषा इतिहास और साहित्य की किताबों में रुचि रखती हैं और खबरों से हटकर भी लिखना पसंद करती हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamba News: भरमौर में गिरते पत्थरों के बीच NHAI टीम बनी फरिश्ता, मासूम को एम्बुलेंस तक पहुंचाया
चंबा: भरमौर में गिरते पत्थरों के बीच NHAI टीम बनी फरिश्ता, मासूम को एम्बुलेंस तक पहुंचाया
हिमाचल: CM सुक्खू ने लॉन्च की HIBISCUS योजना, जैव विविधता बचाने के लिए 2 करोड़ रुपये जारी
हिमाचल: CM सुक्खू ने लॉन्च की HIBISCUS योजना, जैव विविधता बचाने के लिए 2 करोड़ रुपये जारी
हिमाचल में कहर बरपा रही मानसून की बारिश, अब तक 75 की मौत, 178 सड़कें बंद होने से पर्यटक फंसे
हिमाचल में कहर बरपा रही मानसून की बारिश, अब तक 75 की मौत, 178 सड़कें बंद होने से पर्यटक फंसे
हिमाचल: NEET पेपर लीक को लेकर मंत्री रोहित ठाकुर का केंद्र पर निशाना, 'धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा...'
हिमाचल: NEET पेपर लीक को लेकर मंत्री रोहित ठाकुर का केंद्र पर निशाना, 'धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा...'

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर PM से कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
ओटीटी पर होगी विराट कर्णा-नभा नटेश की 'नागबंधम' की एंट्री, जानें- कब और कहां देखें ये फैंटेसी कहानी
ओटीटी पर होगी विराट कर्णा-नभा नटेश की 'नागबंधम' की एंट्री, जानें- कब और कहां देखें ये फैंटेसी कहानी
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Bihar Protest Viral Video: टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
MP Private University: इस राज्य में अब आसानी से खोल सकेंगे प्राइवेट यूनिवर्सिटी, सरकार ने आसान की प्रक्रिया
इस राज्य में अब आसानी से खोल सकेंगे प्राइवेट यूनिवर्सिटी, सरकार ने आसान की प्रक्रिया
Embed widget