एक्सप्लोरर

'एग्जिट पोल से खुश हो लें बीजेपी नेता, Congress बनाएगी सरकार' हिमाचल कांग्रेस उपाध्यक्ष नरेश चौहान का दावा

HP Election 2022: हिमाचल कांग्रेस उपाध्यक्ष नरेश चौहान ने कहा कि मीडिया में आलाकमान की ओर से बायोडाटा मांगने की खबरें चल रही हैं, जो गलत हैं. इसके साथ ही उन्होंने एग्जिट पोल को लेकर भी बयान दिया.

Himachal Pradesh Election 2022: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले विभिन्न एजेंसियों और न्यूज चैनलों के एग्जिट पोल पर हिमाचल कांग्रेस उपाध्यक्ष नरेश चौहान ने सवाल खड़े किए हैं. नरेश चौहान ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में इस बार बंपर मतदान हुआ लेकिन सर्वे एजेंसी का सैंपल साइज क्या था, इस पर सवाल खड़े होते हैं. उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल में कुछ एजेंसी के एग्जिट पोल में बीजेपी तो कुछ में कांग्रेस को आगे बताया जा रहा है.

हिमाचल में 44 सीटों से ज्यादा सीट पर जीत का दावा

नरेश चौहान ने कहा कि बीजेपी के नेता एग्जिट पोल देख कर खुश हो लें. यह खुशी केवल एक-दो दिन रहने वाली है क्योंकि एग्जिट पोल में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाएगी. उन्होंने कहा कि इससे पहले भी सर्वे एजेंसियों के पोल पंजाब और उत्तराखंड में फेल हो चुके हैं. हिमाचल कांग्रेस उपाध्यक्ष नरेश चौहान ने दावा किया है कि प्रदेश में कांग्रेस पार्टी 44 सीटों से अधिक पर जीत हासिल करेगी.

कांग्रेस आलाकमान ने नहीं मांगा कोई बायोडाटा

हिमाचल कांग्रेस उपाध्यक्ष नरेश चौहान ने कहा कि मीडिया में आलाकमान की ओर से बायोडाटा मांगने की खबरें चल रही हैं, वह सरासर गलत हैं. उन्होंने कहा कि इसका कोई आधार नहीं है. आलाकमान ने किसी नेता का कोई बायोडाटा नहीं मांगा है. उन्होंने कहा कि 70 साल तक कांग्रेस पार्टी ने अलग-अलग राज्यों में शासन किया है. कांग्रेस पार्टी एक प्रक्रिया के तहत अपने विधायक दल का नेता चुनती है. इसी प्रक्रिया के तहत हिमाचल प्रदेश में भी नेता को चुना जाएगा. उन्होंने कहा कि बायोडाटा मांगने की खबरें गलत हैं.

हिमाचल कांग्रेस में मुख्यमंत्री बनने की लड़ाई तेज

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे आने में भले ही अभी समय बचा हो, लेकिन कांग्रेस पार्टी में मुख्यमंत्री की कुर्सी पाने के लिए होड़ मची हुई है. हिमाचल कांग्रेस के आला नेता लगातार आलाकमान से मुलाकात कर अपनी नजदीकियां बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं. इसके अलावा नेता गुपचुप तरीके से अपने लोगों के साथ बैठकर भी कर रहे हैं. विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद यदि कांग्रेस को बहुमत मिलता है, तो कांग्रेस पार्टी की राह आसान नहीं रहने वाली है. कांग्रेस पार्टी ने इस आशंका को भांपते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को पर्यवेक्षक के तौर पर तैनात भी कर दिया है.

Himachal Pradesh Election 2022: एग्जिट पोल पर CM जयराम ठाकुर का बीजेपी की जीत का दावा, कांग्रेस- AAP को लेकर दिया ये बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Himachal Weather Today: 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, लोगों से सावधानी बरतने की अपील
हिमाचल प्रदेश के 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, लोगों से सावधानी बरतने की अपील
हिमाचल के मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा- अवैध खनन पर रहेगा प्रतिबंध, राम मंदिर मुद्दे पर बीजेपी को घेरा
Himachal: मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा- अवैध खनन पर रहेगा प्रतिबंध, राम मंदिर मुद्दे पर बीजेपी को घेरा
VB-G RAM G पर CM सुक्खू बोले, 'सीमित संसाधनों वाले राज्य के लिए अतिरिक्त वित्तीय बोझ'
VB-G RAM G पर CM सुक्खू बोले, 'सीमित संसाधनों वाले राज्य के लिए अतिरिक्त वित्तीय बोझ'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर जारी सियासत के बीच कंगना रनौत का बड़ा बयान, 'बीजेपी ने कभी भी...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर जारी सियासत के बीच कंगना रनौत का बड़ा बयान, 'बीजेपी ने कभी भी...'

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, क्या अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल, पढ़ें पूरी स्टोरी
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Embed widget