एक्सप्लोरर

हिमाचल में इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रिसिपल को शिक्षा मंत्री ने किया सस्पेंड, छात्राओं से छेड़छाड़ का मामला

Himachal News: हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक सह प्राचार्य हिमांशु मोंगा (51) पर छात्राओं को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और अनुचित कॉल और संदेश भेजने का आरोप है.

Principal Suspended: हिमाचल के तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने मंगलवार को कहा कि यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किए गए हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के ‘बंदला हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज’ के निदेशक सह प्राचार्य को निलंबित कर दिया गया है.

हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक सह प्राचार्य हिमांशु मोंगा (51) पर छात्राओं को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और अनुचित कॉल और संदेश भेजने का आरोप है.

धर्माणी ने बताया कि प्राचार्य के खिलाफ आरोपों की जांच के लिए तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा गठित समिति के अपनी रिपोर्ट सौंपने के बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया. मंत्री ने कहा कि ऐसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए और सरकार ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई करेगी. कई छात्राओं ने मोंगा पर यौन उत्पीड़न और अनुचित व्यवहार का आरोप लगाया है.

छात्रों ने आरोपों की जांच कर रही तीन सदस्यीय समिति को मोंगा द्वारा भेजे गए संदेश भी प्रस्तुत किए हैं. सुंदरनगर इंजीनियरिंग कॉलेज की एक पूर्व छात्रा द्वारा आठ अप्रैल को समग्र ई-समाधान पोर्टल पर मोंगा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के बाद पैनल ने 21 अप्रैल को जांच शुरू की थी. शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि जब वह सुंदरनगर इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्रा थी, तब मोंगा ने छात्राओं के साथ अनुचित व्यवहार किया था.

मामला 22 मई को और बढ़ गया, जब छात्रों ने एक वीडियो के वायरल होने के बाद मोंगा की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया. वीडियो में मोंगा को एक अस्पताल में भर्ती एक छात्रा को अनुचित तरीके से छूते हुए गया.

पुलिस ने बताया कि कथित घटना 2024 में हुई थी. पुलिस ने मोंगा को गिरफ्तार कर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 354 ए (यौन उत्पीड़न) के तहत मामला दर्ज किया है. आरोपी प्राचार्य वर्तमान में जमानत पर हैं.

इसे भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश में चेरी की कटाई जोरों पर, लेकिन क्या है किसानों के सामने दिक्कत?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयराम ठाकुर का CM सुक्खू पर वार, कहा- 'बदले की भावना से...'
जयराम ठाकुर का CM सुक्खू पर वार, कहा- 'बदले की भावना से...'
HP Assembly Session: हिमाचल में 21 अगस्त से मानसून सत्र, 3 सितंबर तक चलेगा
HP Assembly Session: हिमाचल में 21 अगस्त से मानसून सत्र, 3 सितंबर तक चलेगा
शिमला SP आवास विवाद, 14 लाख के खर्च पर बैठेगी जांच समिति
शिमला SP आवास विवाद, 14 लाख के खर्च पर बैठेगी जांच समिति
सुधीर शर्मा के खिलाफ FIR, सीएम के मीडिया सलाहकार क्या बोले?
सुधीर शर्मा के खिलाफ FIR, सीएम के मीडिया सलाहकार क्या बोले?

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
Embed widget