एक्सप्लोरर

हिमाचल विधानसभा के नए विधायकों का प्रशिक्षण शिविर, शालीनता के साथ बात रखने का सीखेंगे पाठ

Himachal Assembly News: हिमाचल प्रदेश विधानसभा के नए विधायकों का प्रशिक्षण मंगलवार को होगा. यह प्रशिक्षण सुबह 11 बजे से 5 बजे तक दिया जाएगा.

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश विधानसभा के नए विधायकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. ये प्रशिक्षण 23 जुलाई यानी मंगलवार को विधानसभा परिसर में ही होगा. इस प्रशिक्षण में वो सभी विधायक शामिल होंगे, जो पहली बार हिमाचल प्रदेश विधानसभा में बतौर विधायक जीतकर आए हैं.

प्रशिक्षण कार्यक्रम में पहली बार उपचुनाव जीतने वाले विधायक भी शामिल होंगे. इससे पहले साल 2022 का विधानसभा चुनाव जीतने वाले सभी नए विधायकों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है. प्रशिक्षण कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू होगा और शाम पांच बजे तक जारी रहेगा.

विधानसभा अध्यक्ष के उद्बोधन के साथ शुरू होगा प्रशिक्षण

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया के उद्बोधन के साथ होगी. इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य न सिर्फ विधायकों को विधानसभा की ऑनलाइन प्रणाली के बारे में बताना है, बल्कि विधायक सभ्यता के साथ अपनी बात रखने के लिए प्रेरित करना भी है.

हर विधायक पर अपने इलाके के हजारों लोगों की बात रखने की बड़ी जिम्मेदारी रहती है. ऐसे में विधायकों के लिए बेहद जरूरी है कि वो अपनी जनता का मुद्दा शालीनता और सभ्यता के साथ विधानसभा सदन में रखें.

फरवरी महीने में हुए बजट सत्र के दौरान हिमाचल प्रदेश विधानसभा में जमकर हंगामा भी देखने को मिला था. ऐसे में आने वाले वक्त में होने वाले मानसून सत्र से पहले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

हिमाचल विधानसभा में बीते 10 साल से ई-विधानप्रणाली

हिमाचल प्रदेश विधानसभा देश की पहली विधानसभा है, जहां ई-विधानप्रणाली 4 अगस्त, 2014 को लागू की गई थी, जिसका अनुसरण 22 से ज्यादा राज्य विधानसभा कर रही हैं. हिमाचल प्रदेश विधानसभा में सारा कार्य ऑनलाइन माध्यम से किया जाता है और सभी सदस्य अपने मोबाईल एप के माध्यम से सदन की कार्यवाही की जानकारी हासिल कर सकते हैं.

ये सभी नए विधायक प्रशिक्षण में होंगे शामिल

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में भरमौर विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ. जनक राज, चंबा विधानसभा क्षेत्र के विधायक नीरज नैय्यर, डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के विधायक डी. एस. ठाकुर, नूरपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रणवीर सिंह निक्का, इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक शमलेन्द्र राजन, देहरा विधानसभा क्षेत्र की विधायक कमलेश ठाकुर, नगरोटा विधानसभा क्षेत्र के विधायक आर.एस.बाली और शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक केवल सिंह पठानिया शामिल होंगे.

प्रशिक्षण में ये विधायक भी होंगे शामिल

प्रशिक्षण में लाहौल स्पीति की विधायक अनुराधा राणा, मनाली विधानसभा क्षेत्र के विधायक भुवनेश्वर गौड़, आनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक लोकेन्दर कुमार, करसोग विधानसभा क्षेत्र के विधायक दीपराज, द्रंग विधानसभा क्षेत्र के विधायक पूर्ण चन्द ठाकुर, धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक चंद्रशेखर, सरकाघाट विधानसभा के विधायक दलीप ठाकुर, भोरंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेश कुमार, सुजानपुर विधानसभा के विधायक कैप्टन रणजीत सिंह राणा भी शामिल होंगे.

इसके अलावा हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक आशीष शर्मा, चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू, कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा, बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक त्रिलोक जम्वाल, नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र से विधायक हरदीप सिंह बावा, कसौली विधानसभा से विधायक विनोद सुल्तानपुरी, नाहन विधानसभा क्षेत्र से विधायक अजय सोलंकी, ठियोग विधानसभा क्षेत्र से विधायक कुलदीप सिंह राठौर और शिमला विधानसभा क्षेत्र से विधायक हरीश जनारथा भी शामिल होंगे.

ये भी पढ़े: Himachal Weather: हिमाचल में लोगों को झमाझम बारिश का इंतजार! IMD से जानें अगले 5 दिन के मौसम का हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल के चंबा में बड़ा हादसा, चट्टान का हिस्सा टाटा सूमो पर गिरा, 13 लोगों की दबकर मौत
हिमाचल के चंबा में बड़ा हादसा, चट्टान का हिस्सा टाटा सूमो पर गिरा, 13 लोगों की दबकर मौत
चंबा: भारी बारिश से साच पास मार्ग पर भूस्खलन, पांगी घाटी जाने वाली सड़क पूरी तरह बंद
चंबा: भारी बारिश से साच पास मार्ग पर भूस्खलन, पांगी घाटी जाने वाली सड़क पूरी तरह बंद
BJP सांसद कंगना रनौत पर नरेश चौहान ने साधा निशाना, CJP के आंदोलन पर कही ये बात
BJP सांसद कंगना रनौत पर नरेश चौहान ने साधा निशाना, CJP के आंदोलन पर कही ये बात
Chamba News: भरमौर में गिरते पत्थरों के बीच NHAI टीम बनी फरिश्ता, मासूम को एम्बुलेंस तक पहुंचाया
चंबा: भरमौर में गिरते पत्थरों के बीच NHAI टीम बनी फरिश्ता, मासूम को एम्बुलेंस तक पहुंचाया

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमरनाथ यात्रा के बीच पाकिस्तान की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
अमरनाथ यात्रा के बीच पाक की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
CJP Protest Viral Video : CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
आजाद भारत के इतिहास में सबसे पहले किस कैबिनेट मंत्री ने छोड़ा था पद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच जानिए इतिहास
आजाद भारत के इतिहास में सबसे पहले किस कैबिनेट मंत्री ने छोड़ा था पद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच जानिए इतिहास
Embed widget