एक्सप्लोरर

Himachal: 'सरकार विपक्ष के सवालों का सामना नहीं करना चाहती', चार दिनों के सत्र पर BJP का निशाना

Himachal Assembly Winter Session: चार दिनों का सत्र बुलाने पर बीजेपी ने कहा है कि कांग्रेस सरकार विपक्ष के सवालों का सामना नहीं करना चाहती. इसलिए सत्र छोटा रखा गया है.

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 18 से 21 दिसंबर तक आयोजित होगा. शीतकालीन सत्र में इस बार चार बैठकें प्रस्तावित हैं. सत्र की अवधि मात्र चार दिनों की रखे जाने पर सियासत शुरू हो गयी है. बीजेपी ने कांग्रेस सरकार की मंशा पर सवाल खड़े किए हैं. वरिष्ठ विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि सरकार विपक्ष के सवालों का सामना नहीं करना चाहती. इसी वजह से सत्र को छोटा रखा गया है. उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में हर वर्ग सरकार से बुरी तरह परेशान हो चुका है.

बीजेपी विधायक रणधीर शर्मा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की सरकार ने राज्य का नाम देशभर में खराब किया है. उन्होंने कहा कि अब राज्य सरकार दो साल का जश्न मनाने की बात कर रही है. सरकार को बताना चाहिए कि जश्न आखिर किस बात का मनाया जा रहा है. रणधीर शर्मा ने तंज करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दो साल में एक काम जरूर किया है. काम हिमाचल कांग्रेस की कार्यकारिणी को भंग करने का है. मुख्यमंत्री की मर्जी से प्रदेश कार्यकारिणी को भंग किया गया है. 

विधानसभा अध्यक्ष की निष्पक्षता पर बीजेपी ने उठाये सवाल

रणधीर शर्मा ने कहा कि बीजेपी ने पांच सदस्यों की एक टोली बनाई है. बीजेपी कांग्रेस सरकार की दो साल की नाकामियों को जनता के बीच लेकर जाएगी. उन्होंने कहा कि सरकार का दो साल का कार्यकाल पूरी तरह विफल रहा है. सरकार ने विकास के नाम पर मित्रों को फायदा पहुंचाया है. रणधीर शर्मा ने विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की निष्पक्षता पर भी सवाल खड़े किए. उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष पर कांग्रेस के एजेंट के तौर पर काम करने का आरोप लगाया. बीजेपी विधायक ने कुलदीप सिंह पठानिया को निष्पक्षता के साथ काम करने की नसीहत दी. फिलहाल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की प्रतिक्रिया नहीं आई है.

'परिवार विशेष की भक्ति में लीन है सुक्खू सरकार', पूर्व ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने साधा निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM सुक्खू का ऐलान, HPU में बीटेक AI कोर्स, छात्रों और शिक्षकों को मिलेगा विदेशी एक्सपोजर
CM सुक्खू का ऐलान, HPU में बीटेक AI कोर्स, छात्रों और शिक्षकों को मिलेगा विदेशी एक्सपोजर
हिमाचल में युवाओं को नशे से बचाने के लिए सुक्खू सरकार का बड़ा कदम, पंचायत स्तर पर होंगे खेल
हिमाचल में युवाओं को नशे से बचाने के लिए सुक्खू सरकार का बड़ा कदम, पंचायत स्तर पर होंगे खेल
हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर, कांगड़ा में कई मकान क्षतिग्रस्त; तीन लोग घायल
हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर, कांगड़ा में कई मकान क्षतिग्रस्त; तीन लोग घायल
राहुल गांधी को घसीटा गया, छात्रों पर लाठीचार्ज, शिमला तक पहुंचा दिल्ली का गुस्सा, धरने पर CM सुक्खू
राहुल गांधी को घसीटा गया, छात्रों पर लाठीचार्ज, शिमला तक पहुंचा दिल्ली का गुस्सा, धरने पर CM सुक्खू

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
CJP Protest LIVE: 'मैं अभी जिंदा हूं…', मेदांता से बोले सोनम वांगचुक - '25 दिन की भूख हड़ताल में 11 किलो कम हुआ वजन
LIVE: 'मैं अभी जिंदा हूं…', मेदांता से बोले सोनम वांगचुक - '25 दिन की भूख हड़ताल में 11 किलो कम हुआ वजन
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
Embed widget