एक्सप्लोरर

WATCH: 'कांग्रेस की आपसी लड़ाई से जनता परेशान, सम्मान के साथ इस्तीफा दें CM सुक्खू', बलवीर वर्मा का बड़ा हमला

Himachal Politics: हिमाचल में बीजेपी विधायक बलवीर वर्मा ने कहा है कि कांग्रेस की आपसी लड़ाई से जनता परेशान हो चुकी है. मुख्यमंत्री को सम्मान के साथ राज्यपाल को इस्तीफा सौंप देना चाहिए.

Himachal Political Crisis: भारतीय जनता पार्टी के विधायक बलवीर सिंह वर्मा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर निशाना साधा. शिमला में एक प्रेस वार्ता के दौरान बलवीर वर्मा ने कहा कि कांग्रेस की आपसी लड़ाई से आम जनता बुरी तरह परेशान हो चुकी है. प्रदेश में विकास ठप हो चुका है.

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाले सरकार अल्पमत में आ चुकी है. ऐसे में उन्हें सम्मान के साथ राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को जाकर इस्तीफा सौंप देना चाहिए. बलवीर सिंह वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू लोकतंत्र के मूल्यों के विरुद्ध चुने हुए प्रतिनिधियों के विरुद्ध गलत शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं.

इसके अलावा चुने हुए प्रतिनिधियों पर दबाव बनाने के लिए उन पर एफआईआर दर्ज की जा रही है. वर्मा ने उन अधिकारियों को भी चेतावनी दी, जो सरकार के दबाव में इस तरह के काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि आने वाले वक्त में बीजेपी का कड़ा संज्ञान लेगी.

कांग्रेस की आपसी लड़ाई से जनता परेशान- वर्मा

भारतीय जनता पार्टी के विधायक बलवीर सिंह वर्मा ने कहा कि कांग्रेस की आपसी लड़ाई की वजह से आम जनता प्रभावित हो रही है. सत्ता में आने से पहले कांग्रेस ने जनता से झूठे वादे किए. जैसे ही कांग्रेस सत्ता पर काबिज हुई, तब सभी वादों को भूला दिया गया.

उन्होंने कहा कि पहले ही कैबिनेट में एक लाख रोजगार देने का वादा किया गया था, लेकिन यह वादा न तो पूरा हुआ और न ही इसे पूरा करने की कोई बात की जा रही है. इससे उलट मुख्यमंत्री अब इन बातों से पलट रहे हैं. बलवीर सिंह वर्मा ने कहा कि कांग्रेस के अपने ही मंत्री और विधायक मुख्यमंत्री से परेशान हैं.

सरकार से परेशान मंत्री और कांग्रेस विधायक- बलवीर वर्मा 

बलवीर सिंह वर्मा ने कहा कि आए दिन कांग्रेस की गुटबाजी सामने आ रही है. हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह खुद मीडिया के सामने आकर कहती हैं कि सरकार और संगठन के बीच समन्वय नहीं है. सरकार में संगठन के लोगों की कोई पूछ नहीं है. ऐसे में यह बेहद स्वाभाविक है कि मंत्री और विधायक परेशान हो रहे हैं.

बलवीर वर्मा ने कहा कि सरकार को अस्थिर करने में भारतीय जनता पार्टी का कोई हाथ नहीं है. इसमें कांग्रेस की अंदरूनी लड़ाई ही में सबसे बड़ी वजह है. बलवीर सिंह वर्मा ने कहा कि बीजेपी ने सरकार को अस्थिर करने का कोई प्रयास नहीं किया. न ही बीजेपी की कोई ऐसी मंशा थी, लेकिन उनके अपने ही विधायक परेशान हैं इसलिए वह कांग्रेस से दूर जा रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: Himachal: सुप्रीम कोर्ट में हिमाचल के बागियों की याचिका पर सुनवाई कल संभव, राज्य सरकार ने भी दायर किया कैविएट

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल: 'वंदे मातरम' पर कांग्रेस-BJP आमने सामने, विधानसभा की कार्यवाही स्थगित
हिमाचल: 'वंदे मातरम' पर कांग्रेस-BJP आमने सामने, विधानसभा की कार्यवाही स्थगित
Himachal Pradesh News: हिमकेयर योजना घोटाला, BJP विधायक जनक राज से 4 घंटे चली पूछताछ
हिमकेयर योजना घोटाला, BJP विधायक जनक राज से 4 घंटे चली पूछताछ
हिमाचल: एनालॉग पनीर बैन, होटल-रेस्तरां में भी इस्तेमाल बंद
हिमाचल: एनालॉग पनीर बैन, होटल-रेस्तरां में भी इस्तेमाल बंद
हिमाचल में कल से मानसून सत्र, कुल 10 बैठकें निर्धारित
हिमाचल में कल से मानसून सत्र, कुल 10 बैठकें निर्धारित

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget